JDjansampark Rewa

Directions Website Contact the organization

JDjansampark Rewa Official handle of Joint Director of jansampark Rewa, Government of Madhya Pradesh
(1)

मुख्य सचिव श्री अशोक वर्णवाल ने अधिकारियों को स्वामित्व योजना के संबंध में दिए निर्देश... कलेक्टर स्वामित्व योजना से भूअ...
08/10/2026

मुख्य सचिव श्री अशोक वर्णवाल ने अधिकारियों को स्वामित्व योजना के संबंध में दिए निर्देश...

कलेक्टर स्वामित्व योजना से भूअभिलेखों का नि:शुल्क पंजीयन सुनिश्चित करें.
____________________________

प्रदेश के मुख्य सचिव श्री अशोक वर्णवाल ने वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से अधिकारियों को स्वामित्व योजना के संबंध में निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि सभी कलेक्टर स्वामित्व योजना से पात्र हितग्राहियों के भूअभिलेख का पंजीयन ऑनलाइन सुनिश्चित करें। यह योजना प्रदेश के 50 लाख परिवारों को भूमि के पंजीयन के अभिलेख नि:शुल्क प्रदान करने के लिए है। इससे ग्रामीण क्षेत्र में हजारों करोड़ रूपये का निवेश होगा। योजना के सभी प्रावधान गहन विचार विमर्श तथा वैधानिक स्थिति को ध्यान में रखकर बनाये गये हैं। इस योजना से किसे के हितों को किसी भी तरह का नुकसान नहीं है। इससे केवल गरीब भूमिहीनों और स्वामित्व योजना से लाभ पाने वालों का भला हो रहा है।

मुख्य सचिव ने कहा कि स्वामित्व योजना के संबंध में राजस्व अधिकारियों और पटवारियों के मन में जो आशंकाएं हैं उनका पूरा समाधान योजना के प्रावधानों में है। सभी कलेक्टर इन प्रावधानों के प्रकाश में योजना के संबंध में फैलाई जा रही भ्रांतियों का अंधेरा दूर करायें। शासन की योजना को लागू कराने और नियमों का पालन कराने की जिम्मेदारी कलेक्टर की है। आमजनता के हित संवर्धन में किसी भी तरह की बाधा सहन न करें। स्वामित्व योजना के संबंध में प्रश्न उठाने वालों से संवाद करके उनके मन की आशंकाएं दूर करें। योजना में किसी भी कर्मचारी या अधिकारी का व्यक्तिगत नहीं बल्कि पदीय दायित्व निर्धारित किया गया है। भू राजस्व संहिता के प्रावधानों के अनुसार समस्त कार्यवाहियां सुनिश्चित करें। वीडियो कान्फ्रेसिंग में कमिश्नर कार्यालय से कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह, उपायुक्त राजस्व एलएल अहिरवार तथा कलेक्ट्रेट के एनआईसी केन्द्र से कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी, प्रभारी अपर कलेक्टर सुधीर बेक एवं सभी एसडीएम उपस्थित रहे।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh

#रीवा

08/10/2026

राज्य महिला आयोग की टीम ने वन स्टॉप सेंटर रीवा का किया निरीक्षण : आश्रय प्राप्त महिलाओं से संवाद कर उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली.
_______________________

मध्यप्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती रेखा यादव एवं सदस्यों ने आज रीवा भ्रमण के दौरान वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान आयोग की टीम ने सेंटर की व्यवस्थाओं, महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं सेवाओं की जानकारी ली तथा आश्रय प्राप्त महिलाओं से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।

आयोग की अध्यक्ष एवं सदस्यों ने सेंटर परिसर में पौधारोपण भी किया। निरीक्षण के दौरान सेंटर की व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। आयोग द्वारा महिलाओं को संकट की स्थिति में उपलब्ध कराई जा रही सहायता, परामर्श, विधिक एवं अन्य सेवाओं तथा उनके संरक्षण एवं पुनर्वास के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली गई।

आयोग की टीम ने सेंटर द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं सफलता की कहानियों की सराहना करते हुए स्टाफ के प्रयासों को प्रशंसनीय बताया।

निरीक्षण के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री नयन सिंह, श्री जीवेंद्र सिंह सहायक संचालक एवं प्रभारी परियोजना अधिकारी श्री अर्पित पाठक उपस्थित रहे। वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक श्रीमती श्रुति मिश्रा, सेंटर एडमिनिस्ट्रेटर श्रीमती शिवानी द्विवेदी केश्वरकर, श्रीमती सलमा खान, श्रीमती रेखा चतुर्वेदी एवं श्रीमती रेनू गौतम उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर आयोग की सदस्य श्रीमती साधना स्थापक, सदस्य सचिव श्री सुरेश तोमर, विधि अधिकारी श्री आनंद शर्मा एवं निज सचिव श्री दीप मिश्रा सहित आयोग की टीम उपस्थित रही।

Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh

#रीवा

08/10/2026

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने 7 आदतन अपराधियों को दिए जिला बदर के आदेश...
______________________

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने 7 आदतन अपराधियों को जिला बदर के आदेश दिए हैं। इन्हें रीवा सहित आसपास के 5 जिलों की राजस्व सीमाओं से एक वर्ष की अवधि के लिए बाहर रहने के आदेश दिए गए हैं। यह कार्रवाई मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5 के तहत की गई है। पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह के प्रतिवेदन के आधार पर जिला बदर की कार्रवाई की गई है। जारी अलग-अलग आदेशों के अनुसार रामकृष्ट उर्फ कृष्णा यादव पिता रामकृपाल यादव आयु 32 वर्ष निवासी ग्राम रौसर तथा सरदार मुसलमान पिता साबिर अली आयु 35 वर्ष निवासी ग्राम किटवरिया को जिला बदर के आदेश दिए गए हैं। रूपेश कुशवाहा पिता देवेश कुशवाहा उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम बैजनाथ, सुनील पटेल पिता बृजलाल पटेल आयु 33 वर्ष निवासी ग्राम खोभर तथा श्यामलाल कुशवाहा उर्फ जट्ठा पिता रामपाल कुशवाहा आयु 44 वर्ष निवासी नई बस्ती खैरी को भी जिला बदर किया गया है। कलेक्टर ने कमलाकर पाण्डेय पिता दिनेश प्रसाद पाण्डेय आयु 32 वर्ष निवासी ग्राम दोही तथा रिपुदमन पाण्डेय पिता सुरेन्द्र पाण्डेय आयु 40 वर्ष निवासी हनुमान नगर वार्ड क्रमांक 42 रीवा को भी जिला बदर के आदेश दिए हैं। इन आदतन अपराधियों द्वारा लोगों को डराने-धमकाने, मारपीट तथा अन्य आपराधिक कृ‍त्यों के कारण आम जनता के मन में भय था। लोक शांति बनाए रखने के लिए जिला बदर की कार्रवाई की गई है।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh

#रीवा

08/10/2026

कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देश पर 15 पटवारी पर की गई निलंबन की कार्रवाई.

स्वामित्व योजना में सौंपे गए दायित्व का निर्वहन न करने तथा वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने पर कार्रवाई की गई.

कलेक्टर के निर्देश पर संबंधित एसडीएम ने तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के दिए आदेश.

जिन पर कार्रवाई की गई उनमें बृजेश गुप्ता हल्का लवर लक्ष्मणपुर, अभिनव तिवारी हल्का अमिरती, सौरभ सिंह हलका इटार पहाड़, आशीष पांडे हल्का उमरी, मधुर सिंह हल्का मनिकवार, कौशल कोल हल्का भौवार, इकबाल हल्का व्योहरा, प्रकाश सोनी हल्का रौरा, योगेश डाबर हल्का जवा, निशांत नागवंशी हल्का सूती, पुष्पराज सिंह हलका कोराव अमिलिया, श्रीमती नम्रता साहू हल्का हर्दिकला, प्रशांत त्रिपाठी हल्का मरैला, अजय पटेल हल्का भटिगवां, योगिता सिंह हलका बबैया शामिल हैं।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh

#रीवा

08/10/2026
07/10/2026
07/10/2026

Address

शिल्पी प्लाजा के पीछे, कोठी कंपाउंड रीवा मध्य प्रदेश
Rewa
486001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when JDjansampark Rewa posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to JDjansampark Rewa:

Shortcuts

Share