02/05/2026
Sanjay Gandhi Memorial Hospital, Rewa
SGMH is one of the biggest hospital of Madhya Pradesh situated in REWA city.
02/05/2026
02/03/2026
अक्सर लोग अस्पताल के बिलों में वेंटिलेटर, मॉनिटर और चमकते उपकरणों की कीमत ढूंढते हैं। उन्हें लगता है कि इलाज इसलिए महंगा है क्योंकि मशीनें महंगी हैं। पर सच कुछ और है...
अस्पताल में सबसे महँगी चीज़ मशीन नहीं, बल्कि सही समय पर लिया गया एक 'सही निर्णय' होता है।
अक्सर सुनने को मिलता है:
डॉक्टर ने सिजेरियन इसलिए किया क्योंकि नॉर्मल डिलीवरी में पैसा नहीं मिलता।
गॉल ब्लैडर स्टोन दवा से ठीक हो सकता है लेकिन ऑपरेशन कराने बोल रहा है क्योंकि पैसा चाहिए।
छोटा सा गांठ है लेकिन ऑपरेशन बोल दिया है, लालची डॉक्टर है!
मैं यह नहीं कहता कि हमारी यह दुनिया पूरी तरह पवित्र है, पर यह पूरा सच भी नहीं है। उस नाज़ुक पल में, जब माँ और बच्चे दोनों की ज़िंदगी दाँव पर लगी हो, निर्णय पैसे का नहीं, धड़कनों का होता है। गॉल ब्लैडर स्टोन गॉल ब्लैडर से नली मे उतर गया जो जॉन्डिस और pancreatitis जैसा जानलेवा बीमारी होने का हमेशा खतरा बना रहता है!
छोटा सा गांठ ही बाद में लाइलाज कैंसर का रूप धारण कर लेता है।
लोग वह पल नहीं देख पाते जब एक डॉक्टर को चंद सेकंड्स में तय करना होता है:
* अभी या थोड़ी देर बाद?
* ऑपरेशन या इंतज़ार?
* जोखिम उठाना या किसी अपने को हमेशा के लिए खो देना?
* सही इलाज या झूठे Consumer Protection Act का तलवार
मशीन के पुर्ज़े बाज़ार में मिल जाएंगे, लेकिन मानव शरीर में 'रिप्लेसमेंट' का विकल्प नहीं होता। यह कोई फ़िल्म नहीं है जहाँ गलती होने पर 'Retake' मिल जाए। एक सही निर्णय जीवन दे सकता है, और ज़रा सी देरी किसी बच्चे को अनाथ बना सकती है।
मशीनें अपराधबोध (Guilt) नहीं ढोतीं
आप सोचते हैं कि आप किसी मेडिकल प्रक्रिया का खर्च दे रहे हैं। लेकिन आप उस इंसान को नहीं देख रहे होते, जिसने एक अनजान जीवन का बोझ अपने कंधों पर उठा रखा है।
* मशीनें कभी ग्लानि में नहीं जीतीं।
* मेडिकल रिपोर्टें रातों की नींद नहीं खोतीं।
* अस्पताल के बिल किसी की अंतिम यात्रा में आँसू बहाने नहीं आते।
लेकिन एक डॉक्टर इन सबमें शामिल होता है।
हम हर निर्णय के साथ केवल इलाज नहीं करते, हम बार ये कोशिश करते हैं कि किसी का परिवार, किसी का पूरा संसार और 'विश्वास' टूटने से बच जाए।
अगली बार जब आप किसी डॉक्टर को देखें, तो याद रखिएगा कि आप केवल एक चिकित्सक से नहीं, बल्कि उस इंसान से मिल रहे हैं जो आपकी जान बचाने के लिए खुद की सुख शांति दाँव पर लगा देता है।
इलाज मशीनों से होता होगा, पर जीवन केवल संवेदना और सही निर्णय से ही बचता है।👍🏼💐💞
30/03/2024
स्वास्थ्य के क्षेत्र में रीवा ने रचा इतिहास!
सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल रीवा में किडनी ट्रांसप्लांट होना स्वास्थ्य के क्षेत्र में मध्यप्रदेश की सुदृढ़ होती अधोसंरचना का प्रमाण है।
16/04/2022
ये वही DM है जो कुछ दिन पहले एक सरकारी हॉस्पिटल मे सीनियर डॉक्टर को ईमानदारी का पाठ पढ़ा रहे थे.... खुद इतने ईमानदार है की पैसे गिनने के लिए मशीन मंगवानी पड़ी...
03/04/2022
ये फोटो दिल्ली के एक मोहल्ला क्लिनिक की है,
डॉक्टर साहिबा अपनी सीट पर बैठी हुई हैं..
उनके सामने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री श्री एम के स्टालिन एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल बैठे हुए हैं।
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री श्री मनीष सिसोदिया दोनो मुख्यमंत्रियों के पीछे खड़े हैं, लेकिन कोई भी डॉक्टर या अन्य बैठे हुए नर्सिंग स्टाफ से अपनी सीट से खड़ा होने को नहीं बोल रहा।
ये सबक है उन राज्यों के लिए जहाँ एक अदना सा अधिकारी और छुटभैया सा नेता भी डॉक्टर को उसकी सीट से उठाने का दंभ रखता है।
31/03/2022
अस्पताल में कुछ अनहोनी हो जाए तो जनता, पुलीस, प्रशासन, मीडिया, नेता गण इतना harass करते हैं कि चिकित्सक उस दिन को कोसता है जब वो डॉक्टर बना ।
अब तो आत्म हत्या भी करने लगे हैं ।
ईश्वर भारत की प्रबुद्ध जनता को इतनी सदबुद्धि अवश्य दे कि वो कॉम्प्लिकेशन और नेग्लिजेन्स में फ़र्क़ समझ जाए ।
कोई चिकित्सक नहीं चाहता की उसके मरीज़ का नुक़सान हो लेकिन बहुत बार हम चिकित्सक भी बेबस होते हैं । प्रसव के दौरान pph के नाम से बड़ी बड़ी gynaecologists की रूह काँप जाती है ,कितने स्ट्रेस में वो काम करती हैं इसे भारत की जनता कभी नहीं समझ सकती ।
ये घटना समाज की आँखे खोल देगी मुझे भरोसा नहीं ।
26/03/2022
28/01/2022
प्रदेश में एक दिन में सबसे ज्यादा एंजियोप्लास्टी करने का रिकॉर्ड सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल के नाम।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Website
Address
SH-9
Rewa
486001
