Office Of Neelam Abhay Mishra

Office Of Neelam Abhay Mishra

Share

Official Page of Office of Neelam Abhay Mishra,
This account is Managed By the Team

Photos from Office Of Neelam Abhay Mishra's post 07/02/2025

विधानसभा सेमरिया के अंतर्गत
ग्राम तिघरा में श्री देवेंद्र द्विवेदी जी के बालक के आयोजित बरुआ कार्यक्रम में सम्मिलित हुई।

#सेमरिया_विधानसभा



Photos from Office Of Neelam Abhay Mishra's post 07/02/2025

आज प्रयागराज के दिव्य महाकुंभ में आस्था, भक्ति और अध्यात्म के संगम का सानिध्य पाकर अभिभूत हुआ। परिवार के साथ पावन-पुण्य महाकुंभ के पवित्र संगम में स्नान करने का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ।

मां गंगा के आशीर्वाद से मन को असीम शांति और संतोष की अनुभूति हुई। मैं मां गंगा से सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, आरोग्य और कल्याण की कामना करता हूं।




03/02/2025

सरस्वतीं च तां नौमि वागधिष्ठातृदेवताम्।
देवत्वं प्रतिपद्यन्ते यदनुग्रहतो जना:॥

ज्ञान, संगीत, कला, और विज्ञान की देवी माँ सरस्वती जी की आराधना के पर्व ‘बसंत पंचमी’ की समस्त देश एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

माँ सरस्वती आप सभी के जीवन में ज्ञान, समृद्धि एवं धन-वैभव की वर्षा करें!


Photos from Neelam Abhay Mishra's post 01/02/2025
07/11/2024

समस्त प्रदेशवासियों को आस्था, पवित्रता व सूर्य उपासना के महापर्व ूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। छठी मैया और भगवान सूर्यदेव सभी को सुख समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें।

03/11/2024

समस्त प्रदेशवासियों को भाई-बहन के अटूट स्नेह और समर्पण के प्रतीक, पावन पर्व 'भैया दूज' की सभी भाइयों-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आप सभी के जीवन में यह पवित्र बंधन सदा बना रहे। हर परिवार खुशहाली और प्रेम से आबद्ध रहे!

Photos from Office Of Neelam Abhay Mishra's post 31/10/2024

आज जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा रीवा जिले में बेतहाशा बढ़ते अपराध,लचर कानून व्यवस्था,महिलाओं के साथ बढ़ते अत्याचार,बढ़ती बलात्कार की घटनाएं,नशीली दवाईयों के कारोबार के खिलाफ रीवा शहर के सिरमौर चौराहा मे राजीव गाँधी जी की प्रतिमा के पास आयोजित धरना प्रदर्शन में शामिल हुई।

तत्पश्चात देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी व महान स्वतंत्रता सेनानी और देश के प्रथम गृहमंत्री, सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती पर उनकी प्रतिमा में पुष्पांजली अर्पित की।
Indian National Congress Indian National Congress - Madhya Pradesh Rahul Gandhi Priyanka Gandhi Vadra Kamleshwar Patel Vivek Tankha Digvijaya Singh Kamal Nath Jitu Patwari Ajay Singh Abhay Mishra Kavita Pandey

31/10/2024

समस्त प्रदेशवासियों को दिवाली के महापर्व पर हार्दिक शुभकामनाएँ। धन धान्य से बढ़ जाए घर हो वैभव अपार , खुशियों के दीपों से सज्जित हो सारा संसार, आंगन विराजे लक्ष्मी, आओ करें सत्कार ।
यह पावन पर्व आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए। आइए, मिलकर दीप जलाएँ और हमारे समाज में प्रेम, एकता और सद्भावना को प्रबल करें।

#शुभ_दीपावली

30/10/2024

विनम्र अपील-

जिले की बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था को लेकर शहर के मानस भवन से आज शाम 5 बजे कैंडल मार्च/ मसाल जुलूस है जिसमें अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पुलिस प्रशासन को जगाने में सहयोगी बने।

जिस क्रम में कांग्रेस पार्टी द्वारा आगामी दिनों में दिनांक 31-10-2024 से 02-11-2024 तक धरना प्रदर्शन व 03-11-2024 को रीवा बंद करने का निर्णय लिया गया जिसमें आप सबका सहयोग अत्यंत आवश्यक है।
Indian National Congress Indian National Congress - Madhya Pradesh Rahul Gandhi Priyanka Gandhi Vadra Vivek Tankha Jitu Patwari Digvijaya Singh Kamal Nath Ajay Singh Rajendra Sharma Abhay Mishra Kamleshwar Patel Kavita Pandey

29/10/2024

समस्त प्रदेशवासियों को #धनतेरस के पावन पर्व की मंगलमय शुभकामनाएँ!

यह शुभ पर्व आपके जीवन में धन-धान्य, सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए। माँ लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि की कृपा से हर घर में खुशियों का प्रकाश फैले और हमारा प्रदेश प्रगति के नए आयाम छुए।

Photos from Office Of Neelam Abhay Mishra's post 28/10/2024

आज रीवा जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा गुढ़ के भैरव बाबा मन्दिर में नव दम्पत्य के साथ हुई अमानवीय घटना/गैंगरेप में पीड़ित बहन को न्याय दिलाने, रीवा में बढ़ते अपराध, लचर कानून व्यवस्था, महिलाओं के साथ लगातार बढ़ते अत्याचार,बढ़ती बलात्कार की घटनाएं, मादक पदार्थों के बिक्री के सम्बन्ध में, नशीली दवाईयों के कारोबार के खिलाफ, सिरमौर चौराहे में धरना प्रदर्शन सत्याग्रह व आईजी कार्यालय के घेराव में शामिल हुई।

Want your business to be the top-listed Government Service in Rewa?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Address


Rewa