Nagar Palika Nigam Rewa

Nagar Palika Nigam Rewa

Share

Official Handle of Nagar Palik Nigam Rewa, Government of Madhya Pradesh

03/06/2026

विश्व साइकिल दिवस

सेहत भी • सुरक्षा भी • पर्यावरण की रक्षा भी

आइए,साइकिल को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं
और स्वस्थ जीवन के साथ
स्वच्छ पर्यावरण की ओर कदम बढ़ाएं।

#विश्व_साइकिल_दिवस

Photos from Nagar Palika Nigam Rewa's post 02/06/2026

निगम आयुक्त श्री अक्षत जैन के निर्देशानुसार नगर निगम रीवा द्वारा प्रत्येक मंगलवार को मैदानी स्तर पर पहुंचकर जनता की समस्याओं के निराकरण की विशेष कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में इस मंगलवार भी नगर निगम के सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों में पहुंचे तथा जनसुनवाई, टी.एल. पत्रों एवं विभिन्न माध्यमों से प्राप्त आवेदनों एवं नालों के ऊपर किए गए स्थाई अतिक्रमण का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यवाही की गई। निगम आयुक्त के निर्देशानुसार फील्ड का समस्त अमला पूरे दिन वार्डों एवं मोहल्लों में सक्रिय रहा। अधिकारियों द्वारा नागरिकों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को मौके पर समझा गया तथा संबंधित प्रकरणों पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की गई।


Ministry of Housing and Urban Affairs MyGovIndia Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Collector Rewa PRO Rewa MP MyGov Department of Urban Development & Housing MP

Photos from Nagar Palika Nigam Rewa's post 02/06/2026

निगम आयुक्त श्री अक्षत जैन ने मंगलवार को शहर की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए वार्ड क्रमांक 4, 5 एवं 6 का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न प्रगतिरत विकास कार्यों, मूलभूत सुविधाओं तथा जलभराव संभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त ने वार्डों में संचालित निर्माण एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक कार्यों की जानकारी ली तथा सभी कार्यों को गुणवत्ता एवं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।


Ministry of Housing and Urban Affairs MyGovIndia Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Collector Rewa PRO Rewa MP MyGov Department of Urban Development & Housing MP

Photos from Nagar Palika Nigam Rewa's post 02/06/2026

समाचारों में आज ........... 2 जून 2026

02/06/2026

Waste to Arts – कचरे से कारीगरी का कमाल

कचरा नहीं, एक अवसर है… बस सोच बदलने की ज़रूरत है।

बेकार चीजों से बनाएं शानदार कलाकृतियां
पर्यावरण को रखें सुरक्षित और स्वच्छ
अपनाएं 3R मंत्र — reduce, reuse, recycle
आज का छोटा प्रयास, कल का बड़ा बदलाव

आइए, मिलकर कचरे को दें नई पहचान
और बनाएं अपना शहर और भी सुंदर।

Photos from Nagar Palika Nigam Rewa's post 01/06/2026

निगम आयुक्त श्री अक्षत जैन ने सोमवार को आयोजित टीएल बैठक में टीएल पत्रों, सीएम हेल्पलाइन, विभिन्न विभागीय कार्यों, वर्षाकाल पूर्व तैयारियों, अतिक्रमण, बिल्डिंग परमिशन तथा जनहित से जुड़े विभिन्न प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा बैठक कर संबंधित अधिकारी कर्मचारियों को अवश्य दिशा निर्देश दिये।


Press Information Bureau - PIB, Government of India Ministry of Housing and Urban Affairs MyGovIndia CM Madhya Pradesh PRO Rewa

Photos from Nagar Palika Nigam Rewa's post 01/06/2026

समाचारों में आज ........... 1 जून 2026

01/06/2026

बारिश में जाम नालियाँ सिर्फ पानी से नहीं…
हमारी लापरवाही से भरती हैं।

सड़कों और नालियों में फेंका गया कचरा बारिश के समय जलभराव, गंदगी और बीमारियों का कारण बनता है।

आइए जिम्मेदार नागरिक बनें
कचरा हमेशा डस्टबिन में डालें
नालियों और सार्वजनिक स्थानों को साफ रखें
अपने शहर को जलभराव मुक्त बनाने में सहयोग करें

थोड़ी सी जागरूकता,
बारिश में बड़ी परेशानी रोक सकती है।


Swachh Survekshan Ministry of Housing and Urban Affairs Swachh Bharat Mission - Urban MyGovIndia Press Information Bureau - PIB, Government of India Jansampark Madhya Pradesh Department of Urban Development & Housing MP @

Photos from Nagar Palika Nigam Rewa's post 01/06/2026

स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत निगम आयुक्त श्री अक्षत जैन के निर्देशानुसार स्वच्छता एवं जल संरक्षण अभियान के तहत रविवार को वार्ड क्रमांक 44 स्थित लक्ष्मण बाग जलस्रोत में विशेष स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान लक्ष्मण बाग परिसर एवं जलस्रोत के आसपास के क्षेत्र की व्यापक सफाई की गई। साथ ही जलस्रोत में मानव श्रृंखला बनाकर जलकुंभी, कचरा एवं गाद की निकासी का कार्य किया गया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद, स्थानीय नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा मीडिया प्रतिनिधियों ने श्रमदान कर स्वच्छता एवं जल संरक्षण के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया।


Swachh Survekshan Ministry of Housing and Urban Affairs MyGovIndia Jansampark Madhya Pradesh Press Information Bureau - PIB, Government of India Swachh Bharat Mission - Urban CM Madhya Pradesh Collector Rewa Swachh Bharat Mission, India

Want your business to be the top-listed Government Service in Rewa?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Address


REWA
Rewa
486001