Government Senior Secondary School Sulkha-2544

Call Directions Contact the organization

Government Senior Secondary School Sulkha-2544 1st in Rewari CM Beautification 2020

गौरव की अनुभूति… गर्व का क्षण! 🇮🇳🥇मेरे प्रिय शिष्य कमलजीत सिंह को कभी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सुलझा में पढ़ाने ...
25/09/2026

गौरव की अनुभूति… गर्व का क्षण! 🇮🇳🥇
मेरे प्रिय शिष्य कमलजीत सिंह को कभी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सुलझा में पढ़ाने का अवसर मिला था। आज उसी शिष्य ने अपने अद्भुत परिश्रम, लगन और समर्पण से इतिहास रचते हुए हम सभी का सिर गर्व से ऊँचा कर दिया।
एशियन गेम्स 2026 में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में सुरुचि के साथ मिलकर स्वर्ण पदक जीतकर भारत की झोली में डालने पर कमलजीत सिंह को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 🇮🇳🏆
यह शानदार सफलता आपके वर्षों के कठिन परिश्रम, अनुशासन, समर्पण और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। अपने प्रिय शिष्य को देश के लिए स्वर्ण पदक जीतते देखना मेरे लिए अत्यंत गौरव और भावुकता का क्षण है।
कमलजीत सिंह एवं सुरुचि को बहुत-बहुत बधाई!
आपके परिवारजनों, सभी प्रशिक्षकों एवं इस सफलता के पीछे परिश्रम करने वाली पूरी टीम को भी हार्दिक शुभकामनाएँ।
आप इसी तरह देश का नाम रोशन करते रहें और नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करें।
🇮🇳 जय हिंद! 🇮🇳

04/08/2026
आई लव रेवाड़ी के बैनर तले सेक्टर-4 में स्वच्छता अभियानस्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत आज आई लव रेवाड़ी के बैनर तले, आरडब्ल्य...
30/09/2025

आई लव रेवाड़ी के बैनर तले सेक्टर-4 में स्वच्छता अभियान
स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत आज आई लव रेवाड़ी के बैनर तले, आरडब्ल्यूए सेक्टर-4 के मार्गदर्शन में कम्युनिटी सेंटर सेक्टर-4 में सफाई अभियान चलाया गया। इसमें रेवाड़ी विकास एवं जागृति मंच, सीनियर सिटीजन क्लब सेक्टर-4 तथा सेक्टर के गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर श्रमदान किया और समाज को स्वच्छता का प्रेरणादायक संदेश दिया।
हम सब जानते हैं कि माननीय विधायक श्री लक्ष्मण सिंह यादव जी के नेतृत्व में पिछले 48 सप्ताह से लगातार यह अभियान शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चल रहा है और लोगों को सफाई के प्रति जागरूक कर रहा है। उसी क्रम में आज का यह अभियान सेक्टर-4 में आयोजित किया गया।
इसमें मुख्य रूप से शामिल होने वाले लोगों में सर्व श्री बलजीत सिंह यादव,जिला उपाध्यक्ष,भारतीय जनता पार्टी, यशपाल जी (प्रधान सेक्टर-3), रिटायर्ड एसएचओ सर्व सुख जी, चिरंजीलाल जी, विक्रम सिंह जी (रिटायर्ड एसडीओ), श्री ईश्वर सिंह जी, श्री पृथ्वी सिंह, सावंत सिंह, सुरेश कुमार, शेर सिंह, विनोद कुमार रिटायर्ड इंस्पेक्टर, श्रद्धानंद सैनी जी भूतपूर्व प्राचार्य, विजेंद्र जी, हंसराज जी, भूप सिंह जी, रविंद्र सिंह भूतपूर्व प्रवक्ता, उमेद सिंह भूतपूर्व प्राचार्य, रोशन लाल, शंकर सिंह भूतपूर्व कमांडेंट, हरि राम सैनी, सुरेंद्र कुमार (रिटायर्ड प्रिंसिपल) आदि रहे।
सफाई दरोगा भारत सिंह की टीम तथा पार्कों के हॉर्टिकल्चर कर्मचारियों ने भी आस-पास की झाड़ियों, घास-फूस, गड्ढों व वृक्षों की छंटाई आदि में 2 घंटे का श्रमदान देकर सराहनीय योगदान दिया।
व्यवस्था की जिम्मेदारी आरडब्ल्यूए सेक्टर-4 की टीम ने संभाली, जिसमें श्री सुरेंद्र कुमार (प्रधान), श्री यशदेव यादव (उप प्रधान) एवं श्री सुरेश कुमार यादव (जनरल सेक्रेटरी) की विशेष भूमिका रही।
अंत में आरडब्ल्यूए प्रधान श्री सुरेंद्र कुमार ने सभी का आभार प्रकट किया और कहा कि आपकी यह भागीदारी हमें नई ऊर्जा प्रदान करती है। सरकार द्वारा कम्युनिटी सेंटर के पुनरुद्धार के लिए बजट स्वीकृत किया जा चुका है और आशा है कि अक्टूबर माह से इसका कार्य प्रारंभ होकर शीघ्र ही सेक्टर-4 को एक भव्य व स
सुन्दर भवन की सुविधा प्राप्त होगी।

Address

Glass Sulkha
Rewari
123401

Telephone

+919416981484

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Government Senior Secondary School Sulkha-2544 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Government Senior Secondary School Sulkha-2544:

Shortcuts

Share