Sfi Rohtak

Call Directions Contact the organization

Sfi Rohtak Official page of SFI Rohtak ☆

Long Live SFI ☆

पंडित नेकीराम शर्मा कॉलेज,रोहतक SFI यूनिट अध्यक्ष लक्ष्य ने कॉलेज के बॉयज हॉस्टल में सुविधाओं,कॉलेज की टूटी हुई सड़कों क...
30/08/2026

पंडित नेकीराम शर्मा कॉलेज,रोहतक SFI यूनिट अध्यक्ष लक्ष्य ने कॉलेज के बॉयज हॉस्टल में सुविधाओं,कॉलेज की टूटी हुई सड़कों को बनवाये जाने तथा जर्जर पड़ी कॉलेज इमारत को बनवाने के लिए आवाज उठाई।

आज SFI ने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक में लगातार 10% के हिसाब से बढ़ रही फीसों के खिलाफ़ विरोध मार्च को समर्थन दे...
13/08/2026

आज SFI ने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक में लगातार 10% के हिसाब से बढ़ रही फीसों के खिलाफ़ विरोध मार्च को समर्थन देते हुए वाइस चांसलर(VC) ऑफिस के घेराव के दौरान छात्रों को संबोधित किया और एमडीयू प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर फीस वृद्धि पर रोक नहीं लगाई गई तो इस बार हर एक छात्र तक पहुंचते हुए। विश्वविद्यालय प्रशासन और भाजपा सरकार के खिलाफ एक बड़ा छात्र आंदोलन बनाने का काम करेंगे और छात्रों की मांग मनवाने का काम करेंगे।

12 अगस्त 2026एस.एफ.आई. एमडीयू यूनिट के द्वारा संगठित छात्र आंदोलन की 90वीं वर्षगांठ व जंतर-मंतर पेपर लीक आंदोलन जीत के म...
13/08/2026

12 अगस्त 2026

एस.एफ.आई. एमडीयू यूनिट के द्वारा संगठित छात्र आंदोलन की 90वीं वर्षगांठ व जंतर-मंतर पेपर लीक आंदोलन जीत के मौके एमडीयू रोहतक में ‘बोल के लब आज़ाद हैं तेरे’ कार्यक्रम।
रोहतक, 12 अगस्त 2026। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक में स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की एमडीयू यूनिट कमेटी द्वारा देश के पहले संगठित छात्र आंदोलन की 90वीं वर्षगांठ तथा जंतर-मंतर पेपर लीक आंदोलन की जीत के अवसर पर ‘बोल के लब आज़ाद हैं तेरे’ कार्यक्रम के तहत ‘गीत-संगीत और संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पेपर लीक आंदोलन की संघर्षशील साथी सखी और शारण्या मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत साथी जतिन द्वारा ‘बोल के लब आज़ाद हैं तेरे’ गीत की प्रस्तुति के साथ हुई। इसके बाद SFI हरियाणा राज्य अध्यक्ष अक्षय ने भारत के पहले संगठित छात्र आंदोलन के इतिहास और उसकी विरासत पर बात रखते हुए उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित किया।
पेपर लीक आंदोलन की संघर्षशील साथी शारण्या ने जंतर-मंतर आंदोलन के अनुभव साझा करते हुए कहा कि देश में लगातार छात्र-युवाओं पर दमन किया जा रहा था तथा पेपर लीक और शिक्षा क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर जवाबदेही का अभाव था। इसी के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों और नौजवानों का आंदोलन व्यापक रूप में सामने आया। उन्होंने कहा कि आंदोलन में छात्रों ने धर्म, जाति, भाषा और वर्ग से ऊपर उठकर एकजुटता दिखाई और शिक्षा व्यवस्था में सुधार तथा तत्कालीन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन को आगे बढ़ाया।
उन्होंने कहा कि आंदोलन के विभिन्न चरणों में छात्रों को पुलिस कार्रवाई का सामना करना पड़ा। 20 जुलाई को छात्र संगठनों के आह्वान पर हुए संसद मार्च के दौरान दिल्ली पुलिस द्वारा छात्रों पर लाठीचार्ज, वाटर कैनन और आंसू गैस के इस्तेमाल का भी उन्होंने उल्लेख किया। शारण्या ने कहा कि लगातार बढ़ते छात्र आंदोलन के दबाव के बाद सरकार को झुकना पड़ा और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा। उन्होंने इसे आंदोलन की एक महत्वपूर्ण जीत बताते हुए कहा कि शिक्षा के निजीकरण और व्यावसायीकरण के खिलाफ छात्र आंदोलन को आगे भी मजबूत करने की आवश्यकता है।
साथी सखी ने भारत के पहले संगठित छात्र आंदोलन की ऐतिहासिक विरासत पर बात रखते हुए कहा कि आज का छात्र आंदोलन स्वतंत्रता आंदोलन से निकली उस संघर्षशील परंपरा से प्रेरणा लेता है, जिसमें भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, राम प्रसाद बिस्मिल और अशफाकउल्ला खान जैसे क्रांतिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सरकारी शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और शिक्षा के अधिकार की रक्षा के लिए छात्रों को संगठित होकर संघर्ष करना चाहिए।
कार्यक्रम के अगले चरण में दरख्त टीम के साथियों ने संत रविदास और कबीर की वाणियों एवं दोहों को संगीत के माध्यम से प्रस्तुत किया। प्रस्तुतियों के जरिए जातिवाद, अंधविश्वास और भेदभाव जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ मानवता, समानता और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया गया।
एसएफआई जिला सचिव अमित पिलाना ने कहा कि छात्र आंदोलन की गौरवशाली विरासत और हाल के पेपर लीक आंदोलन की जीत से छात्रों को संघर्ष और एकजुटता की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि छात्र हितों और शिक्षा के सवालों को लेकर एसएफआई आगे भी मजबूती से अपनी आवाज उठाती रहेगी।
कार्यक्रम के समापन पर एसएफआई एमडीयू यूनिट अध्यक्ष शुभम रावत ने सभी वक्ताओं, कलाकारों और कार्यक्रम में शामिल छात्र-छात्राओं का धन्यवाद किया। इस अवसर पर वक्ताओं को पुस्तक भेंट कर सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम के समापन पर एसएफआई एमडीयू यूनिट अध्यक्ष शुभम रावत ने सभी वक्ताओं, कलाकारों और कार्यक्रम में शामिल छात्र-छात्राओं का धन्यवाद किया। इस अवसर पर वक्ताओं को पुस्तक भेंट कर सम्मानित भी किया गया।

जारीकर्ता
एस एफ आई,
एमडीयू यूनिट

10000+ signatures and we’re just getting started 🚀  The math is mathing. Let BJP see the numbers.pov: NEET leaked and th...
04/06/2026

10000+ signatures and we’re just getting started 🚀
The math is mathing. Let BJP see the numbers.

pov: NEET leaked and they thought we’d stay quiet 💀
nah. we want justice + Pradhan needs to resign NOW.

ur to-do list bestie:
1. sign the petition 🔗 no excuses
2. new pfp unlocked 📸 be loud about it
3. flood stories with “Enough is Enough” 📢 algorithm can’t ignore us

this ain’t a moment, it’s a movement.
read what’s next + tap in → https://enoughisenough.sficec.in

not me. not you. US.
*ENOUGH IS ENOUGH* 🫡

SFIआज महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक के अंदर हरियाणा में एचपीएससी के अंदर हो रही है असिस्टेंट भर्तियों में छात्रों के...
15/05/2026

SFI
आज महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक के अंदर हरियाणा में एचपीएससी के अंदर हो रही है असिस्टेंट भर्तियों में छात्रों के शोषण व NEET प्रश्न पत्र लीक होने के खिलाफ़ और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा की मांग को लेकर स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया, रोहतक (SFI) ने छात्रों की आवाज बुलंद करते हुए हरियाणा प्रदेश तथा केंद्र सरकार का पुतला दहन किया।

अमित पिलाना
जिला सचिव
SFI, रोहतक

Pt. NRS. Govt. College Rohtak कॉलेज की बिल्डिंग तथा टूटी हुई सड़कों को बनवाने के लिए SFI, NRS यूनिट का संघर्ष....       ...
10/05/2026

Pt. NRS. Govt. College Rohtak

कॉलेज की बिल्डिंग तथा टूटी हुई सड़कों को बनवाने के लिए SFI, NRS यूनिट का संघर्ष....

09/05/2026

पंडित नेकीराम शर्मा कॉलेज यूनिट ने कॉलेज के अंदर लगभग 3 साल से टूटी पड़ी कॉलेज की इमारत तथा सड़कों को बनवाने के लिए आज हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा से मुलाकात करके कॉलेज की टूटी हुई बिल्डिंग का हाल बताते हुए नई बिल्डिंग बनवाने की मांग रखी गई। यूनिट प्रेसिडेंट लक्ष्य ने इस दौरान बात रखते हुए कहा कि पंडित नेकीराम शर्मा गवर्नमेंट कॉलेज पूरे हरियाणा के अंदर बेहतरीन शिक्षण संस्थानों में से एक है।इसके अंदर हजारों-हजार महान विभूतिया पढ़ी है,जो आज देश और समाज के अंदर अपना योगदान दे रही है। और वर्तमान समय पर भी 6000 छात्र-छात्राएं पढ़ रही हैं। इसके ऊपर हरियाणा सरकार को ध्यान देना चाहिए और इसके लिए जल्द से जल्द ग्रांट पास करके बिल्डिंग को बनाने का काम शुरू करना चाहिए अगर ऐसा नहीं होता है तो हम लगातार हमारे छात्र संगठन की ओर से छात्रों के बीच आवाज उठाते रहेंगे और एक बहुत बड़ा छात्र आंदोलन कॉलेज को बनवाने के लिए खड़ा करेंगे।

अमित पिलाना
जिला सचिव
SFI, रोहतक

प्रिंट मीडिया की सुर्खियों में SFI रोहतक धन्यवाद प्रिंट मीडिया छात्र एकता जिंदाबाद एस.एफ.आई. जिंदाबाद                   ...
24/04/2026

प्रिंट मीडिया की सुर्खियों में SFI रोहतक

धन्यवाद प्रिंट मीडिया

छात्र एकता जिंदाबाद
एस.एफ.आई. जिंदाबाद

23 अप्रैल 2026आज एसएफआई नेकीराम यूनिट ने पंडित नेकीराम शर्मा गवर्नमेंट कॉलेज,रोहतक में टूटी हुई बिल्डिंग व सड़कों को बनव...
24/04/2026

23 अप्रैल 2026

आज एसएफआई नेकीराम यूनिट ने पंडित नेकीराम शर्मा गवर्नमेंट कॉलेज,रोहतक में टूटी हुई बिल्डिंग व सड़कों को बनवाने लिए कॉलेज कैंपस में मार्च निकालते हुए कॉलेज प्रशासन को सौपें पर गए कॉलेज की नई बिल्डिंग बनवाने वाले मांग पत्र का रिमाइंडर लिया।

आज स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया पं. नेकीराम शर्मा गवर्नमेंट कॉलेज यूनिट ने कॉलेज के अंदर छात्र सभा करते हुए कॉलेज की टूटी हुई बिल्डिंग और सड़कों को बनवाने के लिए कॉलेज कैंपस में मार्च निकाला।जिसके अंदर सैकड़ो छात्रों ने इंकलाब जिंदाबाद और छात्र एकता जिंदाबाद के नारों के साथ कॉलेज की बिल्डिंग को जल्द से जल्द बनवाए जाने के लिए आवाज उठाई। नेकीराम कॉलेज से सनी जोगी ने कहा कि छात्र सभा करते हुए हमें कॉलेज के सभी छात्रों को टूटी बिल्डिंग की समस्या को समझते हुए एकजुट होने की जरूरत है और हरियाणा सरकार के समक्ष मजबूती से आवाज उठाने की जरूरत है। आज के समय छात्र सोशल मीडिया का प्रयोग करते हैं, हमें सोशल मीडिया पर भी कॉलेज की नई बिल्डिंग बनवाने के लिए कैंपेन चलना चाहिए।कॉलेज यूनिट के अध्यक्ष लक्ष्य ने छात्र सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमें कॉलेज को बनवाने की लड़ाई को मजबूती के साथ उठते हुए स्वतंत्रता सेनानी पंडित नेकीराम शर्मा के नाम पर बने हरियाणा के बेहतरीन कॉलेज को शिक्षा और संघर्ष के साथ-साथ सांस्कृतिक क्षेत्र में भी आगे लेकर जाना चाहिए। छात्र सभा और मार्च के अंदर एस.एफ.आई. रोहतक जिला सचिव अमित पिलाना भी शामिल हुए उन्होंने प्रशासन से बात करते हुए कहा कि अगर इस शैक्षणिक सत्र के दौरान बिल्डिंग बनने का कार्य शुरू नहीं हुआ तो इस आंदोलन को और बड़ा किया जाएगा।

छात्रों की मांग सुनने के लिए कॉलेज प्रशासन की ओर से प्रिंसिपल प्रोफेसर सुरेंद्र सांगवान छात्रों के बीच आए और उन्होंने छात्रों के द्वारा सौपें गए मांग-पत्र को सरकार तथा उच्च शिक्षण को भेजें जाने की बात रखते हुए उन्होंने कहा कि हम पुरजोर तरीके से कॉलेज की बिल्डिंग को बनवाने के लिए कार्य कर रहे हैं। छात्र मार्च में छात्र नेता रोहित कलसन, पंकज,उज्जवल कुंडू, शुभम,अर्चना,रेनू, सनी,राजू, गोलू रज्जक तथा सैकड़ो छात्र शामिल हुए।

पं. नेकीराम शर्मा गवर्नमेंट कॉलेज, रोहतक में 3 साल से जर्जर टूटी हुई बिल्डिंग लगातार भर-भराकर गिर रही हैं टूटी बिल्डिंग ...
22/04/2026

पं. नेकीराम शर्मा गवर्नमेंट कॉलेज, रोहतक में 3 साल से जर्जर टूटी हुई बिल्डिंग लगातार भर-भराकर गिर रही हैं टूटी बिल्डिंग और सड़कों को नया बनवाने के लिए "Signature Campaign" किया।

पं. नेकीराम शर्मा गवर्नमेंट कॉलेज, रोहतक में 3 साल से जर्जर टूटी हुई बिल्डिंग लगातार भर-भराकर गिर रही है। और इसका प्रयोग शैक्षणिक क्रियाओं के लिए किया जाता है। जिसके कारण हादसे की स्थिति बनी रहती है। कल 11:00 बजे लाइब्रेरी की छत का लेंटर दो छात्राओं के ऊपर गिर गया जिससे एक छात्रा को सिर पर गहरी चोट तथा दूसरी छात्रा को हाथ और पैर पर चोट आई है। जिसका सीधा-सीधा जिम्मेवार कॉलेज प्रशासन तथा हरियाणा की भाजपा सरकार है। जिसके लिए SFI रोहतक ने टूटी हुई बिल्डिंग को बनवाने के लिए सैकड़ो छात्रों के साथ कॉलेज प्रशासन से मिला। कॉलेज के प्रिंसिपल ने कहा कि हम पुरजोर तरीके से कोशिश कर रहे हैं लेकिन ऐसा कुछ लग नही रहा क्योंकि कॉलेज प्रशासन और भाजपा सरकार शायद किसी बड़ी दुर्घटना के इंतजार में है लेकिन यहां पर पढ़ने वाले हम छात्रों को इस दुर्घटना का इंतजार नहीं करना चाहिए और इसके खिलाफ लाम बंद होकर मोर्चा खोलना चाहिए।

इंकलाब जिंदाबाद
छात्र एकता जिंदाबाद

(SFI,रोहतक)


Address

MDU Rohtak
Rohtak

Telephone

+917876328544

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sfi Rohtak posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Sfi Rohtak:

Shortcuts

Share