District Election Officer Rudraprayag

Directions Website Contact the organization

District Election Officer Rudraprayag This is official page of District Election Officer Rudraprayag, Uttarakhand India.

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR)-2026 के अंतर्गत विधानसभा निर्वा...
07/08/2026

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR)-2026 के अंतर्गत विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के अद्यतन का कार्य जनपद रुद्रप्रयाग में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत प्राप्त दावे-आपत्तियों के निस्तारण के साथ ही दस्तावेज सत्यापन एवं सुनवाई की प्रक्रिया भी निरंतर जारी है।

इसी क्रम में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल मिश्रा की अध्यक्षता में एनआईसी सभागार, रुद्रप्रयाग से संबंधित निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ERO) एवं सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (AERO) सहित संबंधित अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत दस्तावेज सत्यापन, नोटिसों की तामील, प्राप्त दावे एवं आपत्तियों की स्थिति, सुनवाई की प्रगति तथा लंबित प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी ईआरओ एवं एईआरओ को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करते हुए बीएलओ के माध्यम से प्रत्येक प्रकरण का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ संपन्न की जाए तथा प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित हो और अपात्र प्रविष्टियों को नियमानुसार हटाया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि सत्यापन के दौरान किसी भी पात्र मतदाता को अनावश्यक असुविधा न हो तथा आवश्यक होने पर संबंधित बीएलओ, राजस्व एवं विकास विभाग के अधिकारियों के समन्वय से घर-घर जाकर सत्यापन की कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी सुनवाई एवं सत्यापन से संबंधित अभिलेखों का सुव्यवस्थित रखरखाव करें तथा प्रत्येक कार्रवाई का रिकॉर्ड निर्धारित प्रारूप में संधारित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को पूर्ण पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ संपन्न किया जाए, ताकि निर्वाचक नामावली त्रुटिरहित एवं अद्यतन तैयार हो सके।

06/08/2026
06/08/2026
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी एवं जिला निर्...
06/08/2026

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा ने गुरुवार को विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र रुद्रप्रयाग के मतदेय स्थल *संख्या-151, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, रुद्रप्रयाग* का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदाता सूची पुनरीक्षण से संबंधित नोटिस वितरण, दावे-आपत्तियों के निस्तारण एवं सुनवाई प्रक्रिया की प्रगति का विस्तार से अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने एईआरओ, बीएलओ एवं संबंधित अधिकारियों से जारी नोटिसों, प्राप्त दावे-आपत्तियों तथा सुनवाई की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की। अधिकारियों ने अवगत कराया कि संबंधित मतदेय स्थल पर गुरुवार को कुल 84 नोटिसों पर सुनवाई की कार्रवाई गतिमान है। जिलाधिकारी ने सुनवाई से संबंधित अभिलेखों का भी निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल मिश्रा ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान लोकतांत्रिक प्रक्रिया का अत्यंत महत्वपूर्ण चरण है। मतदाता सूची की शुद्धता एवं अद्यतनता सुनिश्चित करना निर्वाचन प्रक्रिया की विश्वसनीयता का आधार है। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्ण अनुपालन करते हुए प्रत्येक प्रकरण का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी भी पात्र मतदाता का नाम निर्वाचक नामावली से वंचित न रहे तथा अपात्र प्रविष्टियों को नियमानुसार हटाया जा सके।

सभी अधिकारी निर्धारित मानकों एवं प्रक्रिया का पालन करते हुए प्रत्येक दावे एवं आपत्ति का तथ्यों के आधार पर परीक्षण करें तथा प्रत्येक प्रकरण का अभिलेखीकरण सुव्यवस्थित एवं अद्यतन रखा जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि सुनवाई प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी हो तथा मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि अभियान के दौरान आमजन से समन्वय एवं संवाद बनाए रखते हुए उन्हें आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने बीएलओ एवं निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारियों, कर्मचारियों को पूरी संवेदनशीलता, निष्पक्षता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए, जिससे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान सफलतापूर्वक एवं निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया जा सके।

निरीक्षण के दौरान एईआरओ एवं अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद रुद्रप्रयाग हरेंद्र चौहान, बीएलओ क्रांति बिष्ट सहित संबंधित अधिकारी, कर्मचारी एवं नोटिसों के संबंध में उपस्थित नागरिक मौजूद रहे।

भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखंड से प्राप्त निर्देशों के क्रम में गुरुवार को उप मुख्य निर्वाचन अ...
06/08/2026

भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखंड से प्राप्त निर्देशों के क्रम में गुरुवार को उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखंड किशन सिंह नेगी ने जनपद रुद्रप्रयाग का भ्रमण कर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत संचालित कार्यों की समीक्षा की।

पूर्वाह्न 11:00 बजे एनआईसी सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने जनपद की दोनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों 07-केदारनाथ एवं 08-रुद्रप्रयाग के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ERO) के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में नोटिस वितरण, दावे एवं आपत्तियों की प्राप्ति, सुनवाई, निस्तारण, बीएलओ द्वारा किए जा रहे क्षेत्रीय सत्यापन, अभिलेखों के संधारण तथा आयोग के निर्देशों के अनुरूप समयबद्ध कार्यवाही की समीक्षा की गई।

उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं समय-सीमा का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि निर्वाचक नामावलियों का शुद्ध एवं त्रुटिरहित अद्यतन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण आधार है, इसलिए प्रत्येक प्रकरण का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं तथ्यपरक परीक्षण करते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि सभी दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण नियमानुसार समयबद्ध रूप से किया जाए तथा पात्र मतदाता किसी भी स्थिति में निर्वाचन नामावली से वंचित न रहें।

बैठक के उपरांत उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिला निर्वाचन कार्यालय रुद्रप्रयाग स्थित एसआईआर कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने कंट्रोल रूम में संचालित व्यवस्थाओं, अभिलेखों के संधारण, प्राप्त शिकायतों एवं उनके निस्तारण, दैनिक प्रगति के अनुश्रवण तथा सूचना संकलन की व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी सूचनाओं का नियमित अद्यतन किया जाए तथा आयोग को भेजी जाने वाली रिपोर्टें निर्धारित प्रारूप एवं समय पर उपलब्ध कराई जाएं।

इसके पश्चात उन्होंने विधानसभा क्षेत्र रुद्रप्रयाग के मतदेय स्थल संख्या-151, शहीद गोविंद सिंह राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, रुद्रप्रयाग पहुंचकर नोटिसों की सुनवाई एवं निस्तारण की प्रक्रिया का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं बीएलओ से प्राप्त आवेदनों, नोटिसों की तामील, सुनवाई की कार्यवाही तथा अभिलेखों का अवलोकन किया। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रकरण में पारदर्शिता बनाए रखते हुए पात्र व्यक्तियों को नियमानुसार अवसर प्रदान किया जाए तथा सभी अभिलेख सुव्यवस्थित रूप से संधारित किए जाएं।

समीक्षा बैठक एवं निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, उपजिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल रावत, उपजिलाधिकारी रुद्रप्रयाग सोहन सिंह सैनी, सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Address

Collectorate Rudraprayag
Rudraprayag
246171

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when District Election Officer Rudraprayag posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to District Election Officer Rudraprayag:

Shortcuts

Share