Jnpa_sagar

Call Directions Website Contact the organization

Jnpa_sagar Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Jnpa_sagar, Government Organization, jnpa, Sagar.

"एकदंताय वक्रतुंडाय गौरीतनयाय धीमहि..."JNPA प्रांगण में विराजे बप्पा के सम्मुख प्रशिक्षुओं द्वारा सुंदर 'भजन संध्या' का ...
20/09/2026

"एकदंताय वक्रतुंडाय गौरीतनयाय धीमहि..."
JNPA प्रांगण में विराजे बप्पा के सम्मुख प्रशिक्षुओं द्वारा सुंदर 'भजन संध्या' का आयोजन।
हर हृदय में भक्ति और हर कंठ में बप्पा का नाम! ✨
।। ॐ गं गणपतये नमः ।।

जवाहरलाल नेहरू पुलिस अकादमी सागर में दिनांक 20/09/2026 को महिला नव आरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण में प्रशिक्षु अनुराधा जन्मद...
20/09/2026

जवाहरलाल नेहरू पुलिस अकादमी सागर में दिनांक 20/09/2026 को महिला नव आरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण में प्रशिक्षु अनुराधा जन्मदिवस अकादमी में समस्त प्रशिक्षुओं एवं अकादमी के अधिकारियों/कर्मचारियों के बीच मनाया गया।

पुलिस मुख्यालय, भोपाल के निर्देशानुसार जवाहरलाल नेहरू पुलिस अकादमी, सागर में पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमती प्रतिमा पटेल के...
20/09/2026

पुलिस मुख्यालय, भोपाल के निर्देशानुसार जवाहरलाल नेहरू पुलिस अकादमी, सागर में पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमती प्रतिमा पटेल के निर्देशन में एफएसएल के वैज्ञानिक अधिकारियों का *"नवीन आपराधिक कानून"* विषय पर दिनांक 17.09.2026 से 18.09.2026 तक दो दिवसीय ऑफलाइन प्रशिक्षण संचालित किया गया जिसमें एफएसएल के कुल 14 वैज्ञानिक अधिकारियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया । उक्त प्रशिक्षण में एफएसएल के वैज्ञानिक अधिकारियों को नवीन आपराधिक कानून 2023 के नवीनतम एवं उपयोगी धाराओं एवं प्रक्रियाओं के विषय में डीपीओ लोकायुक्त संभाग सागर श्री लक्ष्मी पटेल, एडीपीओ जेएनपीए सागर श्री उमेश सोनी, एडीपीओ जेएनपीए सागर श्री हेमन्त पाण्डे एवं एड्वोकेट जिला न्यायालय सागर श्री वरूण प्रधान के द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया ।

जवाहरलाल नेहरू पुलिस अकादमी (JNPA), सागर में श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया श्री राधा अष्ठमी पर्व - आज श्री राधा अष...
19/09/2026

जवाहरलाल नेहरू पुलिस अकादमी (JNPA), सागर में श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया श्री राधा अष्ठमी पर्व - आज श्री राधा अष्टमी का पावन पर्व अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अकादमी परिसर में आयोजित इस गरिमामय धार्मिक कार्यक्रम में अकादमी के वरिष्ठ अधिकारियों, प्रशिक्षण स्टाफ एवं विभिन्न प्रशिक्षण सत्रों के अधिकारियों/प्रशिक्षुओं ने सपरिवार सहभागिता की।
​कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान से श्री राधा-कृष्ण के पूजन एवं विशेष वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर आयोजित भजन-कीर्तन संध्या में उपस्थित पुलिस बल एवं परिजनों ने भक्ति भाव से सहभागिता की, जिससे संपूर्ण परिसर भक्तिमय हो गया।
​इस अवसर पर अकादमी के वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी को राधा अष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कठिन पुलिस प्रशिक्षण और अनुशासित कर्तव्य निर्वहन के साथ-साथ हमारी आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराएं आंतरिक संतुलन, सकारात्मक ऊर्जा और निष्काम सेवा भाव को सुदृढ़ करती हैं।
​पूजा-अर्चना के उपरांत विधिवत महाआरती संपन्न हुई तथा उपस्थित सभी अधिकारियों, प्रशिक्षुओं, पुलिस स्टाफ एवं उनके परिजनों को प्रसाद वितरित किया गया। अंत में कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।

~~~~~~~~~ जे.एन.पी.ए. सागर ~~~~~~~~    -- शाम की शफ़क़ और झील का किनारा --​शाम का रंग आसमां से उतरकर जब सागर तालाब के पा...
18/09/2026

~~~~~~~~~ जे.एन.पी.ए. सागर ~~~~~~~~
-- शाम की शफ़क़ और झील का किनारा --
​शाम का रंग आसमां से उतरकर जब सागर तालाब के पानी पे बिखर जाता है,
JNPA के इस किनारे से हर मंज़र एक ख़्वाब सा नज़र आता है।

​गुलाबी आसमान, शांत पानी और ठहरा हुआ किनारा,
कभी-कभी सुकून लफ़्ज़ों में नहीं, बस इस नज़ारे में मिल जाता है।

​रात की रोशनी और अक्स
​ख़ामोश लहरों पर जगमगाती रोशनी का पहरा है,
शहर चाहे जितना भी दौड़े, ये किनारा उतना ही गहरा और ठहरा है।

​दिन भर की कड़ी मसरूफ़ियत के बाद जब झील में रोशनियाँ मुस्कुराती हैं,
तो हर थकान इस ठंडी हवा के झोंके में ढल जाती है।

​रोशनियाँ सिर्फ़ पुल पर नहीं जलतीं, ठहरे हुए पानी में भी एक पूरा शहर आबाद होता है।

​आसमान ने रंग बदला और झील ने आईना बनकर उसे संवार लिया... एक ऐसी शाम जो बिना कुछ कहे दिल को सुकून दे जाए।



18/09/2026

जवाहरलाल नेहरू पुलिस अकादमी, सागर में भजन संध्या का आयोजन
​गणेशोत्सव के उपलक्ष्य में जवाहरलाल नेहरू पुलिस अकादमी (JNPA), सागर में विधि-विधान से भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। इसी क्रम में अकादमी परिसर में एक भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और प्रशिक्षुओं ने सहभागिता की। सुमधुर भजनों की प्रस्तुति और सामूहिक आरती के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

17/09/2026

अनुशासन, सटीकता और कर्तव्यनिष्ठा: जेएनपीए में निखरता महिला शक्ति का सामर्थ्य
​जवाहरलाल नेहरू पुलिस अकादमी (JNPA) के परेड ग्राउंड पर गूंजती कदमों की सधी हुई ताल और गगनभेदी जयकारे बदलते और सशक्त होते पुलिस बल की जीवंत मिसाल पेश कर रहे हैं।
​पुलिस अधीक्षक महोदया के कुशल निर्देशन एवं सीडीआई व सह-सीडीआई के सूक्ष्म मार्गदर्शन में अकादमी के अनुभवी ड्रिल प्रशिक्षक (उस्ताद) महिला प्रशिक्षुओं को ड्रिल विधा में पारंगत बनाने में जुटे हुए हैं।
​प्रशिक्षण की मुख्य झलकियां:
​अनुभवी उस्तादों का कौशल: ड्रिल की विधा में निपुण प्रशिक्षक पूरी तन्मयता, बारीकी और धैर्य के साथ सही मार्चिंग, टर्न, सैल्यूट और शस्त्र संचालन का हुनर सिखा रहे हैं।
​अल्प समय में उत्कृष्ट परिणाम: प्रशिक्षकों के अथक परिश्रम और महिला प्रशिक्षुओं की असीम लगन के चलते बहुत ही कम समय में ड्रिल के हर आयाम का संपूर्ण ज्ञान ग्राउंड पर साकार दिखने लगा है।
​आत्मविश्वास और समन्वय: ग्राउंड पर पसीने की हर बूंद के साथ प्रशिक्षुओं के चेहरों पर अनुशासन, एकता और अटूट आत्मविश्वास साफ झलकता है।
​अनुशासन की यह मजबूत बुनियाद कल जब मैदान-ए-अमल में उतरेगी, तो खाकी का गौरव और अधिक बढ़ेगा। इन भावी महिला रक्षकों और उन्हें तराशने वाले समर्पित उस्तादों को साधुवाद!
​





जवाहरलाल नेहरू पुलिस अकादमी सागर में दिनांक 15/09/2026 को महिला नव आरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण में प्रशिक्षु शिवानी द्विवे...
15/09/2026

जवाहरलाल नेहरू पुलिस अकादमी सागर में दिनांक 15/09/2026 को महिला नव आरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण में प्रशिक्षु शिवानी द्विवेदी एवं साक्षी उइके जन्मदिवस अकादमी में समस्त प्रशिक्षुओं एवं अकादमी के अधिकारियों/कर्मचारियों के बीच मनाया गया।

~~~~~~ श्री गणेशाय नमः ~~~~~~​खाकी का अनुशासन और बप्पा के प्रति अटूट आस्था! 🚩✨​आज जवाहरलाल नेहरू पुलिस अकादमी (JNPA), सा...
14/09/2026

~~~~~~ श्री गणेशाय नमः ~~~~~~
​खाकी का अनुशासन और बप्पा के प्रति अटूट आस्था! 🚩✨
​आज जवाहरलाल नेहरू पुलिस अकादमी (JNPA), सागर में विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश जी की पूरे विधि-विधान और हर्षोल्लास के साथ स्थापना हुई। पूरा परिसर 'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों से गूंज उठा।
​विघ्नहर्ता बप्पा सभी के जीवन से विघ्नों को दूर कर सुख, शांति और शक्ति प्रदान करें।
​गणपति बप्पा मोरया! मंगल मूर्ति मोरया! 🙏🌺
​



जवाहरलाल नेहरू पुलिस अकादमी सागर में दिनांक 14/09/2026 को महिला नव आरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण में प्रशिक्षु पूजा दुबे एवं...
14/09/2026

जवाहरलाल नेहरू पुलिस अकादमी सागर में दिनांक 14/09/2026 को महिला नव आरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण में प्रशिक्षु पूजा दुबे एवं नेहा का जन्मदिवस अकादमी में समस्त प्रशिक्षुओं एवं अकादमी के अधिकारियों/कर्मचारियों के बीच मनाया गया।

Address

Jnpa
Sagar
470002

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jnpa_sagar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Jnpa_sagar:

Shortcuts

Share