Vichar Samiti

Call Directions Website Contact the organization

Vichar Samiti "Vichar Samiti" is a non government Organisation which serve social service. We Belief in the work

🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 🇮🇳आओ मिलकर शपथ लें,देश को बनाएं और महान,एक भारत, श्रेष्ठ भारत हमारा अभिमान।स्वत...
14/08/2026

🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 🇮🇳

आओ मिलकर शपथ लें,
देश को बनाएं और महान,
एक भारत, श्रेष्ठ भारत हमारा अभिमान।

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आइए, हम सब मिलकर राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए अपना योगदान देने का संकल्प लें।

जय हिन्द | जय भारत 🇮🇳

कपिल मलैया
अध्यक्ष, विचार समिति, सागर (म.प्र.)

14/08/2026
🇮🇳 मैं भी स्वदेशी... समर्थक 🇮🇳प्रिय साथियों,1 अगस्त से 20 अगस्त 2026 तक चल रहे "मैं भी स्वदेशी... समर्थक" अभियान से जुड़...
01/08/2026

🇮🇳 मैं भी स्वदेशी... समर्थक 🇮🇳

प्रिय साथियों,

1 अगस्त से 20 अगस्त 2026 तक चल रहे "मैं भी स्वदेशी... समर्थक" अभियान से जुड़कर भारतीय उत्पादों, MSMEs, स्टार्टअप्स, स्थानीय व्यवसायों एवं कारीगरों का समर्थन करें।

📲 पंजीयन के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें या पोस्टर पर दिए गए QR कोड को स्कैन करें।

🏅 पंजीयन के बाद अपना डिजिटल स्वदेशी समर्थक प्रमाणपत्र (Certificate) डाउनलोड करें।

🔗 पंजीयन लिंक:
https://mysba.co.in/swadeshi_samarthan_registration.php

आइए संकल्प लें—
🇮🇳 भारतीय अपनाएँ • स्थानीय खरीदें • आत्मनिर्भर भारत बनाएँ।

निवेदक
– कपिल मलैया -

🌼 गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएँ 🌼"गुरु केवल ज्ञान ही नहीं देते, वे जीवन जीने की सही दिशा भी दिखाते हैं।"गुरु पूर्ण...
28/07/2026

🌼 गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएँ 🌼

"गुरु केवल ज्ञान ही नहीं देते, वे जीवन जीने की सही दिशा भी दिखाते हैं।"

गुरु पूर्णिमा के इस पावन अवसर पर आइए, हम अपने जीवन के सभी गुरुओं के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करें। उनके मार्गदर्शन, संस्कार और प्रेरणा से ही हमारा जीवन सार्थक बनता है।

गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः।
गुरुः साक्षात् परब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः॥

सभी गुरुजनों को सादर प्रणाम एवं आप सभी को गुरु पूर्णिमा की मंगलमय शुभकामनाएँ।

— विचार समिति, सागर
📞 मो.: 9575737475

#गुरु_पूर्णिमा #गुरु_वंदन #भारतीय_संस्कृति #सनातन_संस्कृति #ज्ञान #आध्यात्म #संस्कार #विचार_समिति #सागर #भारतीय_परंपरा

*लक्ष्मी तरू पर्यावरण संरक्षण के साथ औषधीय गुणों से भरपूर वृक्ष है : कपिल मलैया*डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के वैली कै...
06/07/2026

*लक्ष्मी तरू पर्यावरण संरक्षण के साथ औषधीय गुणों से भरपूर वृक्ष है : कपिल मलैया*
डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के वैली कैंपस में विचार समिति ने लगाए लक्ष्मी तरू के 50 पौधे

सागर। डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के वैली कैंपस में सोमवार को विचार समिति द्वारा लक्ष्मी तरू के 50 पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वाय.एस. ठाकुर ने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में पिछले कुछ दिनों के दौरान 500 पौधे लगाए जा चुके हैं। यह अभियान भारत सरकार की ‘एक पेड़ मां के नाम’ पहल के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसी श्रृंखला में विचार समिति के सहयोग से 50 पौधों का रोपण किया गया है तथा आगामी दिनों में भी वृक्षारोपण अभियान जारी रहेगा।

विचार समिति अध्यक्ष कपिल मलैया ने लक्ष्मी तरू की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह तेजी से बढ़ने वाला सदाबहार, औषधीय एवं बहुउपयोगी वृक्ष है। इसके बीजों से तेल निकाला जाता है, जिसका उपयोग जैव ईंधन, साबुन और विभिन्न प्रसाधन सामग्री के निर्माण में किया जाता है। पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से भी यह पौधा अत्यंत उपयोगी माना जाता है। समिति द्वारा एक हजार लक्ष्मी तरू के पौधे तैयार किए जा रहे हैं, जिनका आगामी दिनों में विभिन्न स्थानों पर रोपण किया जाएगा।

श्री मलैया ने बताया कि विचार समिति लंबे समय से पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय है। उन्होंने बताया कि समिति अब तक मंगलगिरी के पहाड़ी क्षेत्र में 12 हजार पौधे लगा चुकी है, जो अब विकसित होकर घने जंगल का स्वरूप ले चुके हैं। उन्होंने यह भी बताया कि राजघाट कैचमेंट क्षेत्र में समिति द्वारा एक लाख 11 हजार सीड बॉल का रोपण किया गया था। तीन वर्ष पूर्व कराए गए सर्वे में इनमें से करीब 14 हजार पौधे विकसित होकर पेड़ बन चुके थे, जो पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों की सफलता को दर्शाता है।

कार्यक्रम में राहुल गोस्वामी, सोहिल कुरैशी, देवव्रत गुप्ता, अभिनाश दुबे, राहुल अहिरवार, माधव यादव, हाकम लोधी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

भजन, ध्यान और सत्संग के साथ मनाया गुरुदेव श्री श्री रविशंकर का 70वां जन्मोत्सवसागर। आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के सागर चैप्...
14/05/2026

भजन, ध्यान और सत्संग के साथ मनाया गुरुदेव श्री श्री रविशंकर का 70वां जन्मोत्सव

सागर। आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के सागर चैप्टर द्वारा परम पूज्य श्री श्री रविशंकर जी के 70वें जन्मोत्सव एवं संस्था के 45 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विचार समिति परिसर में विशेष सत्संग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भजन, ध्यान और आध्यात्मिक संदेशों के माध्यम से भक्तिमय वातावरण निर्मित हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालु और साधक कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक राजेश जैन ने कहा कि सत्संग के दौरान उपस्थित लोगों ने गुरु भक्ति से ओतप्रोत भजनों का आनंद लिया तथा ध्यान साधना के माध्यम से आंतरिक शांति का अनुभव किया। कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी वितरण भी किया गया।

शिक्षक संकल्प मलैया ने बताया कि गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी का संदेश वसुधैव कुटुंबकम - प्रेम, शांति और मानवता की सेवा पर केंद्रित रहता है। उन्होंने कहा कि तनावमुक्त मन, हिंसामुक्त समाज और रोगमुक्त शरीर ही जीवन जीने की कला है । गुरुदेव के मार्गदर्शन में सुदर्शन क्रिया के द्वारा लाखों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है।

शिक्षक सचिन ज्योतिषी ए‌वं राजकुमारी यादव ने कहा कि संस्था पिछले 45 वर्षों से 180 देशों में आध्यात्मिक जागरूकता और सेवा कार्यों के माध्यम से सकारात्मक बदलाव ला रही है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने गुरुदेव की दीर्घायु और विश्व शांति की कामना की।

शिक्षक प्रवीण धुरिया ने बताया श्री श्री कहते हैं कि साधना, सेवा ए‌वं सत्संग के समन्वय से जीवन के हर क्षण को आनंदमय बनाया जा सकता है।

इस अवसर पर सरोज मलैया, शालिनी दीदी, दीप्ती चंदेरिया, सुनीता अरिहंत, सुष्मिता ठाकुर, सुषमा ज्योतिषी, विनय तिवारी, डॉ. मोना केशरवानी, रूचि साहू, मोनिका कुशवाहा, सिद्धार्थ सोनी, राजेश दुबे, काजल जैन आदि उपस्थित थीं।

मातृ दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।मां का प्रेम दुनिया की सबसे अनमोल धरोहर है।
10/05/2026

मातृ दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
मां का प्रेम दुनिया की सबसे अनमोल धरोहर है।

आपातकालीन परिस्थितयों व दुर्घटनाओं में पीड़ितों  कि सहायता करने हेतु सदैव तत्पर रेड क्रास संस्था एवं इसके सदस्यों को विश्...
08/05/2026

आपातकालीन परिस्थितयों व दुर्घटनाओं में पीड़ितों कि सहायता करने हेतु सदैव तत्पर रेड क्रास संस्था एवं इसके सदस्यों को विश्व रेड क्रॉस दिवस कि हार्दिक शुभकामनाएं

महान कवि, दार्शनिक एवं नोबेल पुरस्कार विजेतारवीन्द्रनाथ टैगोर जी की जयंती परहार्दिक शुभकामनाएं।”
07/05/2026

महान कवि, दार्शनिक एवं नोबेल पुरस्कार विजेता
रवीन्द्रनाथ टैगोर जी की जयंती पर
हार्दिक शुभकामनाएं।”

“विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
03/05/2026

“विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

Address

258/1, Station Road, Tilakganj
Sagar
470002

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Vichar Samiti posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Vichar Samiti:

Shortcuts

Share