Sonbarsa RAJ

Directions Contact the organization

Sonbarsa RAJ सोनबरसा राज, सहरसा जिला मुख्यालय का एक महत्वपूर्ण गांव हैं । यहाँ खुशियों की वर्षा होती है ।
(2)

परिचय
एक ऐसे राजा का गाँव है जो निरकुंश नहीं था, एक दिलवालों का गाँव जो खुशियाँ मानना जानते है, एक ऐसे किसानो का गाँव जिन्हें पता है मिटटी से सोना कैसे उगाया जाता है, एक ऐसे व्यापारियों का गाँव जिन्हें पता है व्यपार पैसों से नहीं दिल से किया जाता है, एक ऐसे युवाओं का गाँव जिन्हें अपना मुकाम खुद तय करना आता है, एक ऐसे नौनिहालों का गाँव जिन्हें सपने को हकीकत में बदलना आता है, एक ऐसी अर्थव्यवस्था का गाँव जिन्हें आज भी मुहताज नहीं होना पड़ता किसी और के दया और भीख की, एक ऐसे प्रसाशन का गाँव जहाँ बिना डंडे के जोर पर कानून चलता है, एक ऐसा गाँव जहाँ साम्प्रदायिकता नाम की कोई चीज़ नहीं है, एक ऐसे नारी शक्ति का गाँव जिन्हें पता है देश बराबरी से चलता है ना की मर्दों से, एक ऐसे इतिहास का गाँव जिन्हें महाभारत काल में भी याद किया गया था. जी हाँ हम बात कर रहे है सोनबरसा राज की, कोशी के कछार पर खड़े अगर किसी गाँव को हँसते हुए देखना चाहते है तो आइये इस गाँव में आपको पता चल जाएगा कैसे बिहार की शोक नदी कहलाने के बावजूद कैसे यहाँ के लोगो ने इसका मुकबला करना सिखा है और किस तरह हसी ख़ुशी से रह रहे हैं।
सोनबरसा राज जैसा की नाम से ही स्पस्ट है, सोनबरसा = सोना ( ख़ुशी) + बरसा (वर्षा) यानी जहाँ खुशियों की वर्षा होती है ऐसा है; ये गाँव. और राज इसलिए क्योंकि ये राजा का गाँव है।

इतिहास -
आरंभ में सोनबरसा राज क्षेत्र अंगुत्तरप कहलाता था, और उत्तर बिहार प्रसिद्ध वैशाली महाजनपद के सीमा पर स्थित था। अंग देश के शक्ति समाप्त होने के बाद यह मगध साम्राज्यवाद का शिकार हो गया, इसके आस पास के इलाके में मौर्य स्तम्भ मिलने से यह बात प्रमाणित होता है। सोनबरसा राज के सटे बिराटपुर गाँव में खुदाई के दौरान बोध धर्म के कुछ स्मृति चिन्ह मिले है जिससे ये भी कहा जा सकता है की यहाँ बोध धर्मं का भी प्रादुर्भाव रहा होगा। महाभारत के समय पांडव के अज्ञात वास के समय में विराटपुर गाँव का नाम पड़ता है जिससे यह भी साबित होता है की वो इस गाँव से गुजरे होंगे।
भौगोलिक स्थिति -
सोनबरसा राज सहरसा जिले का एक प्रमुख गाँव है जिसके उत्तर में सोहा और बिराटपुर, दक्षिण में पररिया, पश्चिम में सुगमा और कोशी नदी और पूरब में देहद गाँव हैं। सोनबरसा राज का कुल क्षेत्रफल ....... इतना है, समूचा गाँव एक समतल उपजाऊ क्षेत्र है, लेकिन जनसँख्या घनत्व होने के कारण इसके कुछ ही हिस्सों में खेती की जाती है, मौसमी फलो जैसे आम, और लीची और अमरुद के संग कही कही केले की खेती भी देखने को मिल जाती है. यहाँ की मिटटी चिकनी और दोमट है जो धान और गेहूं की फसल के उपयुक्त है, यहाँ साल में तीन फसल हो जाती है, कही कही दलहन के बिच, तिलहन फसल उगाने का भी मिल जाता है. हरेक साल बिहार का शोक कही जाने वाली नदी कोशी की विभीषिका से भी इस गाँव को दो चार होना पड़ता है, हरेक साल कोशी की बाद लीला कइयो को लील जाती है. हरेक वर्ष कम से कम १०-१५ लोगो को डूबने से मौत हो जाती है. साथ ही बाढ़ अपने साथ महामारी भी लाती और उचित इलाज़ के आभाव में आज भी यहाँ बच्चे दम तोड़ते दिखाई पड़ जाते है.
प्रमुख नदी -
बिहार का शोक कही जाए वाली कोशी नदी मुख्य रूप से इस गाँव के पश्चिमी छोर से होकर गुजरती है जो इस गाँव को अन्य पडोसी पश्चिमी गांवों के सीमा क्षेत्र का काम करती है. हरेक वर्ष इसकी विभीषिका जान माल के संग अर्थव्यवस्था को भी क्षति पहुंचती है।

जनसँख्या और साक्षरता -
वर्ष २०११ की जनसँख्या के अनुसार इस गाँव की कुल जनसँख्या ९६४५ है जिसमे पुरुष वर्ग की संख्या ५०९६ और महिलाओं की संख्या ४५४९ है।

प्रशासनिक विभाजन -
सोनबरसा राज प्रशासनिक तौर पर भी भरा पूरा है, गाँव में पुलिस थाना, अस्पताल, मवेशियों का अस्पताल, डाकघर, दो मध्य विद्यालय, एक उर्दू मध्य विद्यालय, एक उच्च विद्यालय और एक महाविद्यालय भी है. साथ ही साथ यह सोनबरसा राज गाँव सोनबरसा प्रखंड होने के नाते इसका खुद का प्रखंड मुख्यालय भी है।
शैक्षणिक संस्थान -
सिक्षा में मामले इस गाँव को आप एक मिशाल कह सकते है। आस पास के करीब पंद्रह गांवों का इसे पालनहार कह सकते है। आस पास के करीब १५-२० गांवो में उच्च विद्यालय नहीं होने के कारण यह उन सभी गांवों के सिक्षा का केंद्र बिंदु है. इसकी खासियत यह है की यहाँ शिक्षक ज्ञानी और महान है ही साथ ही साथ उनके पढ़ाने का ढंग भी इस तरह का है विद्यार्थी ज्यादा आकर्षित होते है, एक तरह से आप कह सकते है की आसपास के लगभग १५-२० गांवों के सिक्षा का गढ़ है ये गाँव।
मध्य विद्यालय - ३ ( दो हिंदी मध्य विद्यालय और एक उर्दू मध्य विद्यालय )
उच्च विद्यालय - १ ( आठवी से बारहवी तक की पढाई)
महाविद्यालय - १ ( बारहवीं और स्नातक की पढाई के लिए )
साथ ही साथ यहाँ तीन चार पब्लिक स्कूल भी है जो शिक्षा के परचम को दूर दूर तक फैला रहा है.
कोंचिंग संस्थानों की भी यहाँ कमी नहीं है जो गुणवत्ता पूर्ण सिक्षा मुहैया करवाते है वो भी कम शुल्को पर. यहाँ के स्कुलो में राष्ट्रीय अनुसंधान, सैक्षानिक परिषद् के द्वारा मान्य पाठ्यक्रम की पढाई होती है, लेकिन कुछ पब्लिक स्कुलो में केंद्रीय माध्यमिक सिक्षा बोर्ड का पाठ्यक्रम भी पढाया जाता है।

पर्यटन स्थल - छोटा गाँव के होने के वाबजूद भी सोनबरसा अपने आप में कई महत्वपूर्ण स्थानों को सिमटे बैठा है जो ऐतिहासिक महत्व तो रखता ही है साथ ही साथ हमें अद्भुत वास्तुकला का नमूना भी दिखता है।

१) राज-विलास या महाराज परिसर - प्रकृति के गोद में बसा महाराजाधिराज सर हरिबल्लभ नारायण सिंह का यह महल इतिहास को तो दिखता ही है साथ ही साथ वास्तुकला का बेजोड़ नमूना भी पेश करता है, सरक्षण के आभाव में आज ये किला बर्बादी के कगार पर खड़ा जो इसके लिए बड़ी ही चिंता का विषय है। एक छोटे से गाँव के रजा होने के वाबजूद इन्हें सर की उपाधि से नवाजा गया था ये हमरे लिए गर्व की बात है. इतिहास के बेहतरीन पन्नो पर अंकित ये महल आज अपनी दुर्दशा पर खुद आँशु बहा रहा है. जरूरत है एक भागीरथी प्रयास की जो इसे फिर से संवार सके. महराजा परिसर कोशी नदी के किनारे बसे इस किले की अनुपम छटा देखते ही बनती है, बिना सीमेंट और बालू के सिर्फ खड़िया और कत्थे के बलबूते कड़ी की गयी इस आलिशान महल का सोंदर्य आज भी कुछ कम नहीं है, नक्काशी और आधुनिक वास्तुकला का बेजोड़ नमूना कुल मिलकर कह सकते है आप इसे।
२) उच्च विधालय सोनबरसा - यूँ कहने को तो ये सिक्षा का मंदिर है, लेकिन महाराजाधिराज के कर-कमलो से बना होने कारण ये और भी पूजनीय और दर्शनीय है, इसकी भव्यता और नक्काशी किस भी तरह महल से कम नहीं है, दो मंजिले इस भवन के निर्माण में वास्तु विशेषज्ञों ने अपना जैसे संपूर्ण ज्ञान लगा दिया हो। पुरे ५००० वर्ग मीटर से भी ज्यादा में फैले इस विद्यालय का खुद का दो दो खेल के मैदान और आधुनिक सुविधाओ से युक्त एक व्ययाम शाला है. इस विद्यालय का गौरव इस लिहाज से भी बढ़ जाता है क्योंकि पुरे बिहार में भागलपुर के बाद सिर्फ यही एक गाँव है जिसमे आधुनिक व्यायाम शाला होने का गौरव प्राप्त है.
३) रानी सती मंदिर - २०वीं के सदी के प्रारंभ में इस गाँव में प्रवासी माड़वारियो का आगमन हुआ जो आज भी इस गाँव में देखने को मिल जाएंगे में से एक ने इस मंदिर का निर्माण किया. अति भव्य इस मंदिर में माँ रानी सती की प्रतिमा विराजमान है जो स्वेत संगमरमर के मंदिर में विराजमान है, धर्मार्थ के लिए ये मंदिर परिसर रानी सती विद्या मंदिर को दिया गया है जिससे गाँव के बच्चे कम शुल्क में लाभान्वित होते है. रानी सती मंदिर की भव्य छटा इस मंदिर में देखते ही बनती है। प्रातः और सायं काल में प्रार्थना के समय श्रधालुओ की भीड़ मंदिर परिसर में देखते ही बनती है. खास त्योहारों और पर्वो के मौको पर भी यहाँ अच्छी भीड़ जुटती है।
४) धर्म-स्थान - सोनबरसा राज की विसेषता यह भी है की यहाँ मंदिर गली कुचो में ना होकर एक ही जगह सारे मंदिर अवस्थित है, इस मंदिर समूह को धर्म स्थान कहा जाता है. यहाँ विभिन्न देवी-देवताओं की करीब पाँच से ज्यादा मंदिर है जिसमे दुर्गा माँ का प्रांगन कुछ ज्यादा ही विशाल है। नवरात्रों और काली पूजा में प्रमुख रूप से भीड़ जमा होती है और मेले का आयोजन किया जाता है. मंदिर से सटा ही राजाओ के ज़माने के एक पोखर भी है जो इस मंदिर परिसर की महत्ता और भी बढ़ा देती है।
५) मुक्ति-स्थान - पर्यटन स्थल के रूप में तो नहीं लेकिन इसका जिक्र यहाँ पर इसलिए हो रहा है की जो भी इस गाँव में आता है इस जगह को एक बार देखना जरुर चाहेगा. हिन्दू-मुश्लिम के परस्पर भाई चारे के रूप में विख्यात यह स्थान हिन्दू मुश्लिम के सोह्रद का प्रतिक है, यह संभवतया पहली जगह है जहाँ हिन्दुओ का शमशान और कब्रिस्तान एक जगह है। कोशी नदी के किनारे बसे इस मुक्ति धाम की प्राकृतिक छटा भी देखने को बनती है, इस जगह पर आ कर भी दर का अनुभव नहीं होता अपितु एक अजीब जी सुखद अनुभूति होती है.
६) कोशी का किनारा - कोशी का यह रमणीय किनारा किसी भी मायने में यहाँ के लोगो को गंगा की अनुभूति से कम सुख नहीं देता है, प्रकृति के गोद के बीच गुजरती कोशी की शांत धारा देखते ही बनती है. ऐसा लगता है जैसे स्वर्ग धरती पर उतर आया हो।
http://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%B8%E0%A5%8B%E0%A4%A8%E0%A4%AC%E0%A4%B0%E0%A4%B8%E0%A4%BE_%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%9C

खेल मैदान स्थित तिरंगे की दुर्गति पर खेल क्लब सोनबरसा के सदस्यों में काफी रोष है। इसका तुरंत समाधान होना चाहिए।
16/08/2026

खेल मैदान स्थित तिरंगे की दुर्गति पर खेल क्लब सोनबरसा के सदस्यों में काफी रोष है। इसका तुरंत समाधान होना चाहिए।

हमारे गाँव की बेटी डॉ. रिचा कुमारी ने पटना में “Advance Medicana Hospital” की शुरुआत कर एक नई उपलब्धि हासिल की है। 🏥✨गाँ...
07/08/2026

हमारे गाँव की बेटी डॉ. रिचा कुमारी ने पटना में “Advance Medicana Hospital” की शुरुआत कर एक नई उपलब्धि हासिल की है। 🏥✨
गाँव की मिट्टी से निकलकर राजधानी पटना में अपना अस्पताल स्थापित करना निश्चित रूप से हम सभी के लिए गर्व और खुशी का विषय है। यह केवल डॉ. रिचा की व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि हमारे पूरे गाँव के लिए सम्मान और प्रेरणा की बात है।
उनकी मेहनत, लगन और समर्पण ने यह साबित कर दिया कि अगर हौसला बड़ा हो तो गाँव की बेटियाँ भी बड़े शहरों में अपनी पहचान बना सकती हैं और समाज की सेवा कर सकती हैं। ❤️
हमारी प्यारी बेटी डॉ. रिचा कुमारी को इस नए सफर के लिए ढेरों शुभकामनाएँ एवं हार्दिक बधाई।
ईश्वर से प्रार्थना है कि Advance Medicana Hospital निरंतर प्रगति करे और हजारों जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा प्रदान करे। 🙏🌷

*अत्यंत आवश्यक सूचना :-*सभी सम्मानित विद्युत उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि दिनांक 17 जून 2026 से 27 जून 2026 तक प्...
16/06/2026

*अत्यंत आवश्यक सूचना :-*

सभी सम्मानित विद्युत उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि दिनांक 17 जून 2026 से 27 जून 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 7:00 बजे सुबह से 11:00 बजे दिन तक 33 केवी रौता ग्रिड से बिराटपुर पीएसएस तक मेंटेनेंस एवं तार बदलने का कार्य किया जाएगा।

इस कारण 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र बिराटपुर (सोनवर्षा) से संबंधित पंचायतों – बिराटपुर, खजुरहा, अतलखा, बरैठ, मंगवार, बरसम, बड़गांव, शाहपुर, लगमा, सोहा, देहद एवं नगर पंचायत सोनवर्षा की विद्युत आपूर्ति उक्त अवधि में बाधित रहेगी।

अतः सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि अपने आवश्यक कार्य निर्धारित समय से पूर्व निपटा लें।

Bir Abhimanyu Singh से प्राप्त सूचना के आधार पर
🙏🙏

यह लड़का अनूप मिष्ठान भंडार, सोनबरसा राज में काम करता था। पिछले 2 दिनों से लापता है। अगर कहीं किसी को नज़र आये तो इस नम्बर...
12/06/2026

यह लड़का अनूप मिष्ठान भंडार, सोनबरसा राज में काम करता था। पिछले 2 दिनों से लापता है। अगर कहीं किसी को नज़र आये तो इस नम्बर पर सम्पर्क करें।

सतीश जी - +918210239561
8210239561

प्रयास हमारा- मार्गदर्शन आपका ।दिनांक:- 07 जून 2026स्थान:- प्रेक्षा गृह, सहरसासमय:- 10 बजे दिन (रविवार)आइए जुङिए कोशी स्...
06/06/2026

प्रयास हमारा- मार्गदर्शन आपका ।

दिनांक:- 07 जून 2026
स्थान:- प्रेक्षा गृह, सहरसा
समय:- 10 बजे दिन (रविवार)

आइए जुङिए कोशी स्नातक संवाद के प्रथम चरण ( सहरसा) में हमसे और पूछिए अपने जीवंत सवाल जो कोशी स्नातक से जुङे हुए है ।

"आपका आगमन हमारे लिए सम्मान की बात होगी। साथ में अपने मित्रों एवं स्नातक साथियों को भी अवश्य लेकर आइए, बदलाव की इस मुहिम को मिलकर आगे बढ़ाएँ।

डाॅ. Rajneesh Ranjan एवं टीम कोशी पुत्र रजनीश रंजन
(कोशी स्नातक)

अगर आध्यात्मिक यात्रा पर जाना चाह रहे हैं तो सुनहरा मौका है आपके लिए। आज अखबार के सभी एडिशन के साथ ये पर्ची आया है। लेकि...
01/06/2026

अगर आध्यात्मिक यात्रा पर जाना चाह रहे हैं तो सुनहरा मौका है आपके लिए। आज अखबार के सभी एडिशन के साथ ये पर्ची आया है। लेकिन 21 हज़ार में ये यात्रा सच में पैसा वसूल है।

आप पोस्टर पर दिए गए नम्बर से सत्यता जाँच लें तभी पेमेन्ट करें। हमारी जिम्मेवारी नहीं है।

30/05/2026

नगर पंचायत सोनबरसा राज में सशक्त स्थायी समिति पद के लिए हुए चुनाव का परिणाम ये रहा। कुल 3 पदों के लिए 16 मतदाताओं ने वोट किया।

पद संख्या - 1
कुल प्रतिभागी - 2
कुल मत - 16
मान्य मत - 13
बोगस वोट - 3
असांगी खातून - 7 ( विजयी)
जय कुमार रजक - 6

*****************************

पद संख्या - 2
कुल प्रतिभागी - 2
कुल मत - 16
मान्य मत - 13
बोगस वोट - 3
मोहन कामत - 9 ( विजयी)
मनोज कुमार रजक - 4

*********************************

पद संख्या - 3
कुल प्रतिभागी - 2
कुल मत - 16
मान्य मत - 13
बोगस वोट - 3
हरिमोहन यादव - 9 (विजयी)
विनोद साह - 4

************************************

सभी विजयी प्रतिभागी को शुभकामनाएं।

वैसे तो यह तस्वीर AI से बना है। लेकिन अगर सचमुच ऐसा हो जाये तो सोचिए देश-विदेश से कितने लोग यहाँ घूमने आएंगे।  सोनबरसा र...
29/05/2026

वैसे तो यह तस्वीर AI से बना है। लेकिन अगर सचमुच ऐसा हो जाये तो सोचिए देश-विदेश से कितने लोग यहाँ घूमने आएंगे। सोनबरसा राज कितना विकसित होगा। लोगों का जीवन स्तर कितना सुदृढ हो जाएगा।

अतिक्रमण, बिक्री और उपेक्षा के कारण सोनबरसा राज के धरोहरों का क्या हाल हो गया है इसकी चिन्ता हम सबको मिलकर करना चाहिए। सब अगर समुहिक प्रयास करें तो यह धरोहर इतना ही सुंदर हो सकता है।

महाराजा हरिबल्लभ नारायण सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि तभी मिलेगी जब हम सब मिलकर राजमहल को बचा लेंगे।

आंखों की समस्या से परेशान है, या चश्मे का नंबर बदल गया है। कोई भी है परेशानी 27 मई को चेंज फॉर श्योर कार्यालय आ जाइए। दे...
25/05/2026

आंखों की समस्या से परेशान है, या चश्मे का नंबर बदल गया है। कोई भी है परेशानी 27 मई को चेंज फॉर श्योर कार्यालय आ जाइए। देहद मोड़ के समीप, आपके आंखों की सभी समस्या का समाधान निःशुल्क मिल जाएगा।

तो आइए सुबह 9 बजे से चेंज फॉर श्योर कार्यालय, सोनबरसा राज

सूरज कुमार तक पहुंचने में मदद कीजिए, इनका पैन कार्ड, आधार कार्ड, और एटीएम सड़क किनारे गिरा मिला है। अगर कोई पहचानते हैं त...
08/04/2026

सूरज कुमार तक पहुंचने में मदद कीजिए, इनका पैन कार्ड, आधार कार्ड, और एटीएम सड़क किनारे गिरा मिला है।

अगर कोई पहचानते हैं तो कमेंट करें या मैसेज करें।

Address

Sonbarsa Raj
Saharsa
852129

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sonbarsa RAJ posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Sonbarsa RAJ:

Shortcuts

Share