IPRD Sahibganj

Directions Website Contact the organization

IPRD Sahibganj IPRD, Sahibganj is government organisation under information and public relations department, government of jharkhand .

!! पलाश (JSLPS) से जुड़ी सखी मंडल की पात्र दीदियों को Individual Finance (MUDRA Loan) से जोड़ने हेतु 01 से 09 अक्टूबर 20...
30/09/2026

!! पलाश (JSLPS) से जुड़ी सखी मंडल की पात्र दीदियों को Individual Finance (MUDRA Loan) से जोड़ने हेतु 01 से 09 अक्टूबर 2026 तक दस्तावेजीकरण अभियान आयोजित किया जा रहा है। अभियान के तहत कैंप लगाकर पात्र लाभुकों की पहचान, दस्तावेज सत्यापन एवं आवेदन तैयार किए जाएंगे। कृषि, पशुपालन, व्यवसाय एवं अन्य आयवर्धक गतिविधियों हेतु वित्तीय सहायता से जोड़कर आजीविका एवं आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया जाएगा। !!

#महिलासशक्तिकरण #आजीविकासशक्तिकरण

!! उप विकास आयुक्त श्री सतीश चंद्रा की अध्यक्षता में ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर समयबद्ध एवं गुणवत...
30/09/2026

!! उप विकास आयुक्त श्री सतीश चंद्रा की अध्यक्षता में ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश दिए गए।योजनाओं की नियमित निगरानी एवं कार्य में अनावश्यक विलंब नहीं होने देने पर विशेष जोर दिया गया। !!

!! NDM उच्च विद्यालय, बरहरवा में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों एवं बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया गया।नशे से...
30/09/2026

!! NDM उच्च विद्यालय, बरहरवा में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों एवं बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया गया।नशे से दूर रहने और समाज को जागरूक करने का संकल्प लेकर विद्यार्थियों ने स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य का संदेश दिया।!!

!! धान अधिप्राप्ति की तैयारियों, गोदाम निर्माण एवं राशन वितरण व्यवस्था की उपायुक्त श्री दीपक कुमार दूबे ने की गहन समीक्ष...
30/09/2026

!! धान अधिप्राप्ति की तैयारियों, गोदाम निर्माण एवं राशन वितरण व्यवस्था की उपायुक्त श्री दीपक कुमार दूबे ने की गहन समीक्षा।गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ कार्यों में तेजी लाने के दिए आवश्यक दिशा-निर्देश। !!

!! उपायुक्त श्री दीपक कुमार दूबे की अध्यक्षता में आयोजित पीएम पोषण शक्ति निर्माण योजना की समीक्षा बैठक में विद्यार्थियों...
30/09/2026

!! उपायुक्त श्री दीपक कुमार दूबे की अध्यक्षता में आयोजित पीएम पोषण शक्ति निर्माण योजना की समीक्षा बैठक में विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, IFA की पर्याप्त उपलब्धता एवं सेवन, नेचुरल गार्डन तथा आधार सीडिंग की स्थिति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। !!

!! रांगा थाना में iRAD/eDAR प्रणाली पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित कर दुर्घटना डेटा की सटीक प्रविष्टि, त्वरित केस प्रोसेस...
30/09/2026

!! रांगा थाना में iRAD/eDAR प्रणाली पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित कर दुर्घटना डेटा की सटीक प्रविष्टि, त्वरित केस प्रोसेसिंग एवं पीड़ितों को शीघ्र मुआवज़ा दिलाने की प्रक्रिया को सुदृढ़ किया गया।शराब पीकर वाहन चलाने की जांच, Hit & Run मामलों तथा Good Samaritan प्रावधानों पर भी विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। !!

!! विश्व हृदय दिवस | स्वस्थ हृदय, स्वस्थ जीवन।संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया गया संदेश।छ...
29/09/2026

!! विश्व हृदय दिवस | स्वस्थ हृदय, स्वस्थ जीवन।संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया गया संदेश।छात्र-छात्राओं को हृदय रोगों से बचाव, तंबाकू एवं नशे से दूरी तथा स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए किया गया जागरूक। !!

!!!!आइए, अनुशासित जीवनशैली अपनाएं और अपने हृदय को स्वस्थ, जीवन को खुशहाल बनाएं।!!!!

!! जिला नियोजनालय-सह-मॉडल कैरियर सेंटर, साहिबगंज में आयोजित भर्ती-सह-निबंधन कैंप में 160 रिक्तियों के विरुद्ध 15 अभ्यर्थ...
29/09/2026

!! जिला नियोजनालय-सह-मॉडल कैरियर सेंटर, साहिबगंज में आयोजित भर्ती-सह-निबंधन कैंप में 160 रिक्तियों के विरुद्ध 15 अभ्यर्थियों का चयन।Credit Access Gramin Pvt. Ltd. एवं Blinkit ने युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसरों से जोड़ा।रोजगार के साथ करियर की दिशा—युवाओं और नियोजकों के बीच सशक्त समन्वय की पहल। !!

!! साहिबगंज–गोविंदपुर मार्ग पर साहिबगंज से हरिणचरा मोड़ तक झाड़ियों की कटाई-छंटाई एवं फ्लैंक की सफाई कर सड़क की दृश्यता ...
29/09/2026

!! साहिबगंज–गोविंदपुर मार्ग पर साहिबगंज से हरिणचरा मोड़ तक झाड़ियों की कटाई-छंटाई एवं फ्लैंक की सफाई कर सड़क की दृश्यता व सुरक्षा को बेहतर बनाया गया।सड़क सुरक्षा कोषांग की सहभागिता से मार्ग को व्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाने की दिशा में विशेष अभियान चलाया गया। !!

!! साहिबगंज के सिद्धो कान्हू सभागार में TEJAS (Transforming Entrepreneurial Journeys Across States & Districts) जिला स्त...
29/09/2026

!! साहिबगंज के सिद्धो कान्हू सभागार में TEJAS (Transforming Entrepreneurial Journeys Across States & Districts) जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं, विद्यार्थियों, महिला उद्यमियों, नवोन्मेषकों एवं उभरते उद्यमियों को Startup, Innovation, Mentorship, Incubation एवं वित्तीय सहयोग जैसे अवसरों की जानकारी दी गई।उप विकास आयुक्त श्री सतीश चंद्रा ने युवाओं को नए विचारों को नवाचार एवं सफल उद्यम में बदलने के लिए उपलब्ध सरकारी योजनाओं एवं अवसरों का लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया। !!

Address

Sahibganj

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when IPRD Sahibganj posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to IPRD Sahibganj:

Shortcuts

Share