Salempur - 71 Lok Sabha constituency

Call Directions Contact the organization

Salempur - 71 Lok Sabha constituency This group also help for Any problem in this constituency

अंग्रेज़ों ने हमारे देश पर शासन करने के लिए “फूट डालो और राज करो” की नीति अपनाई थी। आज़ादी के दशकों बाद भी अगर जातियों क...
12/10/2026

अंग्रेज़ों ने हमारे देश पर शासन करने के लिए “फूट डालो और राज करो” की नीति अपनाई थी। आज़ादी के दशकों बाद भी अगर जातियों के नाम पर समाज को बाँटकर सत्ता की राजनीति की जाती है, तो हमें गंभीरता से सोचने की ज़रूरत है।
क्योंकि जिस दिन देश का हर नागरिक जाति से ऊपर उठकर देशहित में एकजुट हो जाएगा, उस दिन बाँटने की राजनीति करने वालों के लिए सत्ता बचाना आसान नहीं होगा।
याद रखिए, बँटा हुआ समाज कमज़ोर होता है, जबकि एकजुट समाज ही देश की असली ताकत होता है।
🇮🇳 जातियों में मत बँटिए, देशहित में जुड़िए। सत्ता से बड़ा समाज है और समाज से बड़ा राष्ट्रहित!

आप चाहे जो भी कहें लेकिन मोदी की एक बात मुझे याद है कि वह जो भी करते हैं पूरी प्लानिंग के साथ करते हैं और आगे के परिणाम ...
09/10/2026

आप चाहे जो भी कहें लेकिन मोदी की एक बात मुझे याद है कि वह जो भी करते हैं पूरी प्लानिंग के साथ करते हैं और आगे के परिणाम को पहले सोच लेते हैं।कटु शब्दों में कहें तो अंधभक्तों को इसमें भी कांग्रेस की ही चाल मालूम पड़ती होगी। लेकिन सच्चाई यह है कि कांग्रेस निहत्थी है; कांग्रेस में वह दम कहां !
मोदी यह जानते हैं कि इसके बाद उनको एक उत्तराधिकारी की जरूरत है इसकी ताक में वे पहले से थे 2019 के चुनाव जीतने के बाद ही । लेकिन समय नजदीक नहीं था। वह मन में दबाए हुए थे। इसी बीच, जब जनता ने 2020 में हल्के रुप से, लेकिन 2022 तक प्रखर रूप में, अपनी पसंद योगी को बनाया और यह कहना शुरू किया कि मोदी के बाद योगी ही प्रधानमंत्री के उचित दावेदार हैं तो मोदी के जातिवाद को बहुत आहत पहुंची। क्योंकि, मोदी सिद्धांत से जातिवादी और ब्राह्मण राजपूत से सख्त नफरत करने वाले हैं । आज का सारा खेल इन्हीं बिंदुओं पर आश्रित था और है भी ।

अगर वे यह विरासत योगी को दे देते तो उन्हें आत्मा कचोटती; वह संतुष्ट नहीं हो पा रहे थे और यदि वह उन्हें नहीं देते तो सरकार का न बनना, पार्टी टूटना आदि जैसे राजनीतिक खतरे मौजूद थे।

वे जनेच्छा जान गए कि यह विरासत योगी को छोड़कर सामान्य परिस्थिति में किसी अन्य को देना मुश्किल होगा क्योंकि पार्टी के कोर वोटर इससे संतुष्ट नहीं होंगे। फिर उन्होंने हवा का रुख जानना चाहा। इसके लिए उन्होंने अपने पक्ष के उचित दावेदार अमित शाह को प्रस्तावित भी किया।

फिर क्या था, दोनों तरफ से प्रतिक्रियाएं आने लगीं। उन्होंने दोनों ही पक्षों की टोह ली। जब वह इस बात पर निश्चित हो गए कि योगी को छोड़ कोई दूसरा ऑप्शन नहीं है, तो फिर उन्होंने अपनी आत्मा की संतुष्टि के लिए और अपने सिद्धांत पर कदम बढ़ाने के लिए अपना वोट बैंक बदलना चाहा। इन्होंने योगी मामले को बुद्धिमानी, अपने निजी तंत्र तथा आइटी सेल की सहायता से शांत कर दिया और प्रयासरत हो गए कि स्वर्णों का विकल्प खोजा जाए।

इसके लिए उन्होंने ओबीसी वोट बैंक को छोटी बड़ी पार्टियों के लिए बंटा हुआ पाया। फिर उन्होंने इसका विकल्प एससी वर्ग के बिखरे हुए वोटो को इकट्ठा करके बनाना चाहा, क्योंकि इस वर्ग का वोटर किसी का कैडर वोट नहीं था और राज्य या राष्ट्र स्तर पर उनकी कोई मजबूत पार्टी नहीं थी। बसपा और अथावले की पार्टी मजबूत हालत में नहीं थी। हां, यह सच था कि एक अच्छा जनाधार श्री चंद्रशेखर रावण की ओर दिख रहा था, लेकिन रावण कोई नेता नहीं थे। इन्हें राजनीतिक पहचान पॉलिटिकल कॉग्निशन नहीं थी। इसी कॉग्निशन के लिए नगीना सुरक्षित सीट से रावण को खड़ा किया गया और जिताया गया। उनके निजी सुरक्षा में विस्तार किया गया और उनकी पार्टी को जनमानस पर लाया गया।

घावरी ने स्पष्ट तौर पर कहा कि अमित शाह जी ने उन्हें फोन कर बताया कि रावण से विवाद मत करो, वह मेरा आदमी है । अठावले को भी मजबूत करने की कोशिश की गई।

इसी प्लैन के तहत खुद के अहम की पुष्टि और अपने वोटरों की संतुष्टि के लिए यूजीसी लाया गया और स्वर्ण अत्याचार प्रोत्साहन राशि बढ़ाए गए जब 2025 के बीच यह स्थापित हो गया कि नगीना सांसद जी की पकड़ अनुसूचित वर्ग के अन्य समुदायों पर नहीं है, जिससे कि अन्य समुदाय अपने आप को खुश महसूस करें जो ब्राह्मणों को गाली देने और प्रताड़ित करने में विश्वास करते हैं।

अपने वोट बैंक को बदलने की प्लान की आधारशिला 2020 में ही योगी के नाम के आने के बाद रख दी गई थी। जितनी बार और जहां जहां इनकी सरकारें बनी हैं उतनी बार उन्होंने स्वरनों को कमजोर करने के लिए कुछ न कुछ किया है।

जब यूजीसी बिल का निर्माण प्रक्रियात्मक स्तर पर हो रहा था और दलित वोट बैंक के प्रति उनकी सकारात्मक मजबूती नहीं थी तो उन्होंने उसमें ओबीसी को भी शामिल कर दिया जिससे इनकी जातिवादी विचारधारा परिपुष्ट हो रही थी

प्रतिफल यह हुआ कि अपने शासित विभिन्न राज्यों में दलित या ओबीसी मुख्यमंत्री को चुनकर समीकरण साधते हुए जहां स्वर्ण की जनता अधिक थी और पकड़ ज्यादा थी वहां ओबीसी दलित को बनाया उन्हें कमजोर करने का निर्देश दिया तथा जहां पहले से ही स्थिति थोड़ी मजबूत दिखाई पडी वहां किसी अन्य को प्रस्तुति रूप बिठाया।

2022 के बाद इस मुहिम पर काम करना शुरू किया था लेकिन 24 में सरकार बनने के बाद और कम सीट आने के बाद मुहिम को तेज कर दी गई और दलित ओबीसी राजनीति पर कई छोटे-छोटे काम किए जाने लगे जिसे यहां विस्तार देना संभव नहीं है।

स्पष्ट है स्वर्ण के कोर वोटरों को अन्य वोटरों से बदलने की कोशिश हो रही है और अगले चुनाव में स्वर्णों को रास्ता दिखाने और योगी को भी मुंह के बल गिराने का साथ-साथ पूरा प्लान तैयार किया गया है। यही कारण है कि आला कमान बिल्कुल सोए हुए हैं; पार्टी में कोई चाय चूय नहीं है बाकी स्वर्ण सांसदों की तो कुछ चलती है नहीं, मात्र अपनी बेरोजगारी दूर करने के लिए नौकरी पर लगे हुए हैं ।

यह योगी की दावेदारी खत्म करने, स्वर्णों को सब कुछ छीन कर आइना दिखाने और अपने पसंद का उत्तराधिकारी खोजने की मुहिम चल रही है।

योगी लाचार हैं - वह कह नहीं सकते, वह कर नहीं सकते, वह छोड़ नहीं सकते, वह बोल नहीं सकते!

इसीलिए आला कमान हैस नो टेंशन। यह सच है कि शातिर की योजनाओं का पता काफी नजदीकी लोगों को भी नहीं हो पाता। योजना के तहत ही दीपके को बुलाया गया एयरपोर्ट पर परमिशन दिए गए। ये सब वोटरों को सेंट्रलाइज करने के लिए किया गया है लेकिन सच्चाई जो भी हो यह सबसे बड़ी सच्चाई है कि दलित वर्ग भाजपा के कोर वोटर कभी नहीं हो सकते समय के साथ कुछ फायदा मिल सकता है।

अगर यह वर्तमान स्थिति है तो स्वर्ण को क्या करना चाहिए आप कमेंट में बताएं?

अब चुनाव आ रहा है, ये फिर से मंदिर-मंदिर घूमेंगे, माथे पर चंदन लगाएंगे, घंटा बजाएंगे। लेकिन अब स्वर्ण समाज इनके इस बहुरू...
07/10/2026

अब चुनाव आ रहा है, ये फिर से मंदिर-मंदिर घूमेंगे, माथे पर चंदन लगाएंगे, घंटा बजाएंगे। लेकिन अब स्वर्ण समाज इनके इस बहुरूपिये रूप को पहचान चुका है।

12 साल तक इन्होंने स्वर्ण समाज को क्या दिया?

लाठियां, झूठे SC/ST एक्ट के मुकदमे, आरक्षण में बढ़ोतरी, EWS को कागजों में उलझा कर रखना, और नौकरियों में हमारे बच्चों का हक मारना। 12 साल तक ये सेक्युलर बने रहे, हिंदू-हिंदू करने वालों को गाली दी, और अब जैसे ही चुनाव आया वैसे ही सबसे बड़े हिंदू बन गए।

ये मंदिर में आस्था से नहीं, वोट की भूख से जाते हैं। इन्हें भगवान से नहीं, तुम्हारे वोट से प्यार है।

स्वर्ण समाज अब पूछ रहा है -

- जब हमारे बच्चों के एडमिशन में 90% लाकर भी नहीं हो रहा था तब तुम कहां थे?
- जब प्रमोशन में आरक्षण लाकर हमारी मेहनत को लात मारा गया तब तुम किस मंदिर में थे?
- जब हमारे समाज के युवाओं को बिना जांच जेल में डाला गया तब तुम्हारा ये हिंदुत्व कहां गया था?

अब बहुत हुआ। अब ये नकली टीका और दिखावटी नहीं चलेगा। स्वर्ण समाज अब जाग चुका है। वो अब मंदिर की फोटो नहीं, अपने हक का हिसाब मांगेगा। वो अब भजन नहीं, बराबरी का अधिकार मांगेगा।

इस बार मंदिर-मंदिर घूमने से वोट नहीं मिलेगा, इस बार हिसाब देना पड़ेगा।

बड़ी खबर: बिजनौर में रेप और फर्जी sc st act मुकदमों में फंसाकर वसूली करने वाला बड़ा रैकेट बेनकाब, आजाद समाज पार्टी की ने...
05/10/2026

बड़ी खबर: बिजनौर में रेप और फर्जी sc st act मुकदमों में फंसाकर वसूली करने वाला बड़ा रैकेट बेनकाब, आजाद समाज पार्टी की नेत्री रवीता गौतम और कथित पत्रकार गिरफ्तार! गन्दा है पर धंधा है जी।​

तस्वीर में दो लड़कियां हैं। दोनों में कितना अंतर है न?      एक सांवली सी लड़की है। देख कर लगता है कि गांव देहात के किसी ...
05/10/2026

तस्वीर में दो लड़कियां हैं। दोनों में कितना अंतर है न?
एक सांवली सी लड़की है। देख कर लगता है कि गांव देहात के किसी सामान्य परिवार की ही बेटी होगी। पढ़ने में अच्छी रही होगी, माता पिता के साथ मिल कर सपना देखा होगा कि बड़े हो कर कुछ करना है। उस सपने के पीछे माता पिता भी दौड़े होंगे और यह भी भागी होगी... वर्षों बरस कॉपी किताब में सर खपाया होगा, रोज भोर में उठ कर दौड़ी होगी, घंटों पसीना बहाया होगा। परीक्षा पास की होगी। वर्दी यूं ही तो नहीं मिलती है।
उसके बाद? उसके बाद से सबसे कठिन ड्यूटी में है। दिन रात की ड्यूटी... हर हुड़दंग के समय सबसे आगे खड़े हो कर सब संभालने की ड्यूटी... हर स्थिति में उन्हें बुरा ही बताया जाता है। अगर हुड़दंगी जीत गए, आग वाग लगा दिया तब भी इनका दोष और उन्हें रोकने के लिए धक्का भी दे दिया तब भी वही दोषी... बावजूद उन्हें आगे खड़ा रहना है। दूसरी लड़की के हुड़दंग को रोकना उसकी ड्यूटी है, वह बस अपना काम कर रही है।
यह लड़की बस अपनी कर रही है। संभव है कि वैचारिक रूप से वह भी इन्ही के साथ हो, पर इन्हें रोकना उसकी ड्यूटी है। वह डिपार्टमेंट का आदेश मान कर अपना काम भर कर रही है।
दूसरी तरफ एक दूसरी लड़की है। अच्छे परिवार की है। पढ़ने में भी ठीक ही रही होगी, पर मन पढ़ाई से अधिक राजनीति में रमता है। एक चपरासी की परीक्षा भी पास नहीं कर सकी है, पर देश की समूची व्यवस्था उसे अपनी अंगुलियों पर चाहिए। कल किसी और के इस्तीफे के लिए चिल्ला रही थी, आज किसी और के इस्तीफे के लिए चिल्ला रही है, कल किसी तीसरे के इस्तीफे के लिए चिल्लाएगी... उसे अब इसी काम में मजा आने लगा है। इससे नाम मिलता है, धन मिलता है, प्रसिद्धि मिलती है, और शायद आनंद भी...
आज यह लड़की जिस अधिकारी के इस्तीफे के लिए कूद रही है, वह देश की सबसे कठिन परीक्षा पास कर के आया है, और पूरा जीवन खपाने के बाद वहाँ पहुंचा है। उसका इस्तीफा इसे क्यों चाहिए? क्योंकि इसका मन है। थोड़ा समझदार व्यक्ति भी जानता है कि इनके सारे आरोप फर्जी हैं, उसकी नियुक्ति के पूर्व ही विपक्ष सौ चुनाव हारने का रिकॉर्ड बना चुका था। पर अभी वही टारगेट पर है, उसी के विरुद्ध हल्ला कर के इन्हें अपनी राजनीति चमकानी है।
स्पष्ट है कि एक लड़की कानून तोड़ रही है और दूसरी कानून की रक्षा कर रही है। पर घटना के बाद क्या होगा? संभव है कि राजनीति के दबाव में वह पुलिसकर्मी लड़की दंडित हो जाय, उसकी परेशानियां बढ़ जाएं। वहीं दूसरी लड़की को लाभ ही लाभ है, उसका कद बढ़ेगा, उसका मूल्य बढ़ेगा, उसकी कमाई बढ़ेगी...
सोच कर देखिए तो इन दोनों लड़कियों में किसके जैसा बनना आसान है? वर्षों की मेहनत से परीक्षा पास कर के किसी नौकरी में जाना, या केवल दूसरों पर आरोप लगा कर, गाली दे कर प्रसिद्ध हो जाना? दूसरी वाली के पास प्रसिद्धि भी अधिक है, धन भी अधिक है, और भविष्य भी अधिक चमकदार है। इसके लिए उसे कोई परीक्षा पास करने की जरूरत नहीं, बस आंख मटका कर बोलना सीखना है...
सोच कर देखिए, सारी लड़कियां यही आसान रास्ता ही ढूंढ लें तो आपके तथाकथित महान लोकतंत्र का क्या होगा?

आजकल Gen-G के कुछ युवा विवादास्पद हरकतों और उकसावे भरे व्यवहार के जरिए सुर्खियों में आने की कोशिश कर रहे हैं।ज़रा ठहरकर ...
04/10/2026

आजकल Gen-G के कुछ युवा विवादास्पद हरकतों और उकसावे भरे व्यवहार के जरिए सुर्खियों में आने की कोशिश कर रहे हैं।
ज़रा ठहरकर सोचिए—यदि यही प्रवृत्ति आगे चलकर राजनीति में प्रवेश कर गई और समाज के प्रति नकारात्मक दृष्टिकोण रखने वाले लोग नेतृत्व की जिम्मेदारी संभालने लगे, तो देश की दिशा और दशा पर उसका क्या प्रभाव पड़ेगा?
राजनीति महज़ सुर्खियाँ बटोरने या लोकप्रियता हासिल करने का मंच नहीं है। यह विचारों की परिपक्वता, जिम्मेदारी, संयम, दूरदृष्टि और समाज के प्रति संवेदनशीलता की कसौटी है। नेतृत्व वही सार्थक है जो लोगों को जोड़ता है, समाधान प्रस्तुत करता है और राष्ट्रहित को निजी महत्वाकांक्षाओं से ऊपर रखता है।
युवा पीढ़ी के सामने आज एक महत्वपूर्ण प्रश्न है—
क्या केवल लाइमलाइट में आना ही सफलता है, या देश और समाज के लिए सकारात्मक, रचनात्मक और स्थायी योगदान देना ही वास्तविक उपलब्धि है?


02/10/2026

Address

Salempur
274605

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm
Sunday 9am - 5pm

Telephone

+19415096174

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Salempur - 71 Lok Sabha constituency posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Salempur - 71 Lok Sabha constituency:

Shortcuts

Share