जनसेवा को अपना कर्तव्य और बिहार के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता मानने वाले माननीय नीतीश कुमार जी ने विकास, सुशासन और सामाजिक न्याय की नई मिसाल कायम की है। शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में हुए परिवर्तन आज नए बिहार की पहचान बन चुके हैं। जनसेवा के प्रति उनके समर्पण और बिहार को नई दिशा देने वाले नेतृत्व के लिए आभार नीतीश जी।
Janata Dal United - Samastipur
जनता दल यूनाइटेड - समस्तीपुर के आधिकारिक पेज से जुड़ें
क्राइम, कम्युनलिज्म और करप्शन से कभी समझौता नहीं करने वाले माननीय नीतीश जी ने बिहारवासियों के मन में विश्वास का संचार किया।
शासन के प्रति इसी विश्वास ने विकास का सकारात्मक वातावरण तैयार किया, राज्य में सामाजिक सौहार्द को सशक्त बनाया और एक जवाबदेह शासन की संस्कृति को विकसित किया।
बिहार से झारखंड के अलग होने के समय राज्य में हरित आवरण 9 प्रतिशत से भी कम था, लेकिन माननीय नीतीश जी के प्रयासों और निरंतर वृक्षारोपण अभियानों ने बिहार में हरियाली को बढ़ावा दिया। आज राज्य का हरित आवरण बढ़कर 15 प्रतिशत से अधिक हो गया है।
मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में हुई अग्निकांड की घटना अत्यंत दुःखद है। इस हादसे से प्रभावित पीड़ित परिजनों के साथ स्वास्थ्य विभाग पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ा है।
माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत कुमार जी ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है तथा आश्वस्त किया है कि घटना की जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
हर जिले और अनुमंडल में स्थापित ‘लोक शिकायत निवारण केंद्र’ शासन की जवाबदेही सुनिश्चित कर रहे हैं।
माननीय नीतीश कुमार जी की इस दूरदर्शी सोच के कारण आज लोगों की समस्याओं का निर्धारित समयसीमा के भीतर प्रभावी ढंग से समाधान किया जा रहा है।
जनसेवा को कर्तव्य और विकास को संकल्प मानकर माननीय नीतीश कुमार जी ने बिहार को नई पहचान दी है।
सुशासन, सामाजिक न्याय, महिला सशक्तिकरण और आधारभूत विकास के माध्यम से उन्होंने राज्य को प्रगति की नई दिशा दी। उनकी दूरदर्शी सोच, सादगी और जनहित के प्रति समर्पण ने करोड़ों बिहारवासियों का विश्वास अर्जित किया है। बिहार के गौरव को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए समस्त बिहारवासियों की ओर से आपका हार्दिक आभार।
माननीय नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में राज्य में शुरू हुई 'साइकिल योजना' की देश-विदेश में सराहना हुई। इस योजना पर अध्ययन और शोध किए गए। इसने लड़कियों में आत्मविश्वास जगाया तथा उनकी शिक्षा को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इसके साथ ही राज्य में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ हुई। जो लोग पहले शाम के समय भी अपने घरों से बाहर निकलने में डरते थे, वे आज बेखौफ होकर रात में भी कहीं आ-जा सकते हैं।
लोगों के मन में सुरक्षा के भाव का संचार करने के लिए आभार नीतीश जी।
1 करोड़ से अधिक सदस्यों के साथ जद (यू) परिवार ने संगठनात्मक मजबूती का नया इतिहास रचा है। यह उपलब्धि बिहार की जनता के विश्वास, कार्यकर्ताओं की मेहनत और माननीय नीतीश कुमार जी के दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम है। विकास, सुशासन और सामाजिक न्याय के संकल्प के साथ यह कारवां निरंतर आगे बढ़ रहा है।
इस अपार जनसमर्थन के लिए धन्यवाद बिहार।
माननीय नीतीश जी ने बिहार में सामाजिक सद्भाव और आपसी सौहार्द को सदैव सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।
इसी सौहार्दपूर्ण माहौल ने बिहार के विकास को नई गति प्रदान की और समावेशी प्रगति का मार्ग प्रशस्त किया है।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Website
Address
Samastipur
848205
