03/04/2026
बढ़ती महंगाई के खिलाफ फूटा कांग्रेस का गुस्सा: कल्याणपुर में प्रधानमंत्री और पेट्रोलियम मंत्री का पुतला फूंका
कल्याणपुर (समस्तीपुर), 02 अप्रैल 2026: बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर आज कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा बढ़ती महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रखंड अध्यक्ष आशुतोष कुमार के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम जनता ने कल्याणपुर चौक से प्रखंड मुख्यालय तक विशाल आक्रोश मार्च निकाला। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने "नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद", "हे नरेंद्र दे सिलेंडर" और "डीजल-पेट्रोल के दाम कम करो" जैसे नारों के साथ आसमान गुंजा दिया।
प्रशासन की चुप्पी पर उठाए सवाल :- प्रखंड मुख्यालय पर आयोजित सभा की अध्यक्षता करते हुए प्रखंड अध्यक्ष आशुतोष कुमार ने केंद्र सरकार की नीतियों पर कड़ा प्रहार किया। सभा को संबोधित करते हुए NSUI जिलाध्यक्ष राजन कुमार वर्मा ने स्थानीय प्रशासन को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, "एक तरफ जिला प्रशासन कहता है कि गैस और डीजल-पेट्रोल की कोई किल्लत नहीं है, तो दूसरी तरफ बाजार से ये चीजें गायब क्यों हैं? कालाबाजारी चरम पर है और अधिकारी चुप्पी साधे बैठे हैं। स्थिति इतनी बदतर है कि सिलेंडर न मिलने के कारण शहर में रहकर पढ़ाई करने वाले छात्र घर लौटने को मजबूर हैं।
अनिश्चितकालीन तालाबंदी की चेतावनी :- प्रदर्शन के अंत में आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री का पुतला दहन किया। प्रखंड अध्यक्ष ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि जल्द ही गैस, डीजल और पेट्रोल की किल्लत दूर नहीं की गई और कालाबाजारी पर रोक नहीं लगी, तो कांग्रेस कमेटी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी का घेराव करेगी और मुख्यालय में अनिश्चितकालीन तालाबंदी की जाएगी।
मुख्य वक्ता और गणमान्य उपस्थिति:- इस अवसर पर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अजय चौधरी और महिला प्रखंड अध्यक्ष नीलम देवी ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महासचिव रघुनंदन पासवान, प्रखंड उपाध्यक्ष श्याम सुंदर महतो, विजय शर्मा, पूर्व अध्यक्ष रंधीर राय, मदन चौधरी, अनिल चौधरी, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अमित कुमार यादव, NSUI जिला उपाध्यक्ष विवेक विराट, सचिव भरत कुमार, प्रखंड अध्यक्ष धीरज कुमार, उपाध्यक्ष आदित्य कुमार समेत कांग्रेस पंचायत अध्यक्ष लालबाबू राय, स्वर्ण कुमार, राम कुमार राय, सुशील कुमार, संतोष कुमार, अमरजीत कुमार राम, जगरनाथ ठाकुर और सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
Manish Sharma Krishna Allavaru Rajesh Kumar Kanhaiya Kumar Varun Choudhary K.C. Venugopal Anita Ram Siddharth Kshatriya Md Abu Tameem NSUI Bihar Vinod Jakhar
09/03/2026
समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर में आयोजित एक कार्यक्रम को लेकर NSUI ने कड़ा विरोध जताया है
समस्तीपुर कॉलेज में 'विवादास्पद' कार्यक्रम पर NSUI का हल्ला बोल: "कॉलेज परिसर में नहीं चलेगी किसी खास विचारधारा की राजनीति"
समस्तीपुर: आज समस्तीपुर कॉलेज में 'माय भारत' (पूर्ववर्ती नेहरू युवा केंद्र) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को लेकर NSUI कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। NSUI का आरोप है कि केंद्र सरकार साजिश के तहत संस्थानों से महापुरुषों के नाम मिटा रही है और शिक्षण संस्थानों में एक विशेष विचारधारा थोपने की कोशिश कर रही है।
एनएसयूआई जिला अध्यक्ष राजन कुमार वर्मा ने बताया कि
कॉलेज परिसर में NSS और NCC के छात्रों के बीच "आपातकाल के 50 साल" जैसे विषय पर चर्चा आयोजित की गई थी। संगठन का दावा है कि इस कार्यक्रम के माध्यम से पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के खिलाफ दुष्प्रचार किया जा रहा था और छात्रों को गुमराह करने की कोशिश की जा रही थी ।
हल्ला बोल के दौरान NSUI नेताओं ने कॉलेज प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा:
कॉलेज किसी की निजी संपत्ति नहीं है, यहाँ केवल शिक्षा और छात्रों के भविष्य पर बात होनी चाहिए।
भविष्य में अगर किसी भी राजनीतिक दल या विचारधारा विशेष को बढ़ावा देने वाला कोई भी विवादित या 'देश विरोधी' कार्यक्रम हुआ, तो भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन उग्र आंदोलन करेगा।
सरकार को 'नेहरू' नाम से इतनी नफरत है कि उन्होंने नेहरू युवा केंद्र का नाम बदलकर 'माय भारत' कर दिया है, जो इतिहास को मिटाने की कोशिश है।
असली मुद्दों पर चर्चा की मांग:
संगठन ने कहा कि आज देश में बेरोजगारी, पलायन, बढ़ते अपराध और 'एपस्टीन फाइल्स' जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए, न कि छात्रों के बीच वैमनस्य फैलाने वाले विषयों पर।
NSUI Samastipur NSUI Bihar Kanhaiya Kumar Rahul Gandhi Krishna Allavaru #समस्तीपुर #बिहार #एनएसयूआई
20/11/2025
आज एनएसयूआई द्वारा महिला महाविद्यालय, समस्तीपुर में छात्राओं के पंजीकरण में हो रही समस्या को लेकर कॉलेज प्रधानाचार्य को आवेदन दिया गया।
मौके पर एनएसयूआई जिला अध्यक्ष राजन कुमार वर्मा ने बताया कि कॉलेज प्रशासन की लापरवाही के कारण दर्जनों छात्राओं का एक वर्ष बर्बाद होने वाला है। इन छात्राओं का नामांकन 2025–29 सत्र में हुआ है, लेकिन कॉलेज की लापरवाही के कारण विश्वविद्यालय पोर्टल पर नाम अपडेट नहीं होने से उनका पंजीकरण नहीं हो पा रहा है। जब गलती कॉलेज की है तो इसका नुकसान छात्राओं को क्यों उठाना पड़े? छात्राओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
यदि महाविद्यालय द्वारा विश्वविद्यालय जाकर छात्राओं का नामांकन अपडेट नहीं कराया गया, तो एनएसयूआई 24 नवंबर से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होगी, जिसकी पूरी जवाबदेही कॉलेज प्रशासन की होगी।
कॉलेज प्रधानाचार्य ने आश्वासन दिया है कि कॉलेज विश्वविद्यालय को आवेदन भेज देगा और जल्द ही छात्राओं का नामांकन अपडेट हो जाएगा पंजीयन का अंतिम तिथि 21 नवंबर तक ही है लेकिन स्पेशल इन बच्चों का पंजीयन होगा ।
मौके पर एनएसयूआई छात्रनेता सचिन कुमार उर्फ गोलू लाल, रूपा कुमारी, कॉलेज की छात्राएँ सपना कुमारी, प्रीति कुमारी, शालू शर्मा, अनिषा कुमारी, फिज़ा परवीन मौजूद थीं।
29/10/2025
गृह मंत्री
माननीय अमित शाह जी कभी बिहार समस्तीपुर रोसड़ा जैसे जगहों की समस्याओं पर भी ध्यान दीजिए