Balkrishnapur Marwa vidyapatinagar samastipur

Balkrishnapur Marwa vidyapatinagar samastipur

Share

बालकृष्णपुर मड़वा विद्यापतिनगर

16/08/2024

गाँव की सांझ में जब चूल्हों से धुआं निकलता था,
पूरा का पूरा गांव जब रोटी की तरह महकता था ....✍️😍😌 आने वाली पीढ़ी इस चीज़ का मोहताज होगी.

29/06/2024

T20 वर्ल्ड कप हमारा है, हम हैं विश्वविजेता
✌️🇮🇳🏆

11/04/2024

दूकान का सूनापन बता रहा है,
अब सारा गांव शहर जा रहा है...🥴

10/04/2024

एक समझदार बुजुर्ग की मौत का मतलब है कि एक पूरी लाइब्रेरी का जल कर खाक होना श्री बिसेश्वर सिंह (अमीन ) CPI के वरिष्ट नेता और अमानत कि दुनिया में अपनी प्रतिभा से अमिट छाप छोड़ने वाले आपके जाने से अमानत कि दुनिया में जो स्थान रिक्त हुई है वो सदैव रिक्त ही रहेगी विद्यापति नगर और उसके आस - पास के क्षेत्रों मे जब भी एक कुशल अमानत करने वाले की चर्चा होगी तो उनमें सदैव आपका नाम अग्रणी रहेगा आपका यूँ चले जाना पूरे विद्यापति प्रखंड और उसके आस-पास के लोगो के लिए एक अपुरणीय क्षति है , ईश्वर से विनती है कि वो अपने श्री चरणों में स्थान दें समस्त ग्रामवासियों कि तरफ से विनम्र श्रद्धांजलि 🙏🙏🙏

20/02/2023

बालकृष्णपुर मड़वा गांव से लाबारिस बाइक को पुलिस ने किया बरामद

विद्यापतिनगर । थाना क्षेत्र बालकृष्णपुर मड़वा पंचायत के प्राथमिक विद्यालय मड़वा पंचायत भवन के समीप लावारिस हालात में एक अज्ञात मोटरसाइकिल पुलिस ने बरामद किया है। जानकारी के अनुसार रविवार की देर रात्रि ग्रामीणों ने प्राथमिक विद्यालय के निकट लाबारिस मोटरसाइकिल होने की जानकारी पुलिस को दी। लाबारिस मोटरसाइकिल होने की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष वाहन द्वारा गश्त में निकले पुलिस बल को मौके पर भेजा। जहां पुलिस ने पहुंच कर अज्ञात बाइक को अपने कब्जे में लेकर थाना लाया। पुलिस अज्ञात बाइक का पता लगाने के प्रयास में जुटी है।
एसएचओ प्रसूनजय कुमार ने बताया कि मड़वा गांव से लाबारिस बाइक बीआर 33 AM 8361 को बरामद की है। बाइक पर पुलिस का एस्टिकर चिपका है। पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है।

Photos from Balkrishnapur Marwa vidyapatinagar samastipur's post 26/09/2022

कचरा प्रबंधन से गांव होगा स्वच्छ : बीडीओ

बालकृष्णपुर मड़वा पंचायत में कचरा प्रबंधन इकाई का हुआ शुभारंभ

विद्यापतिनगर। शहर की तर्ज पर अब ग्राम पंचायतों में हर घर से कूड़ा-कचरा का उठाव किया जाना है। इसी मद्देनजर लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के दूसरे फेज के तहत बालकृष्णपुर मड़वा में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन कार्य का शुभारंभ कर दिया गया है। पंचायत भवन परिसर में बीडीओ प्रकृति नयनम, सीओ अजय कुमार, मुखिया संजीत कुमार सहनी ने सोमवार को संयुक्त रूप से दीप प्रज्वल्लित कर इसका शुभारंभ किया। उद्घाटन के उपरांत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडीओ सुश्री नयनम ने कहा कि गांवों को स्वच्छ रखने के उद्देश्य से सरकार ने पंचायत स्तर पर कचरा प्रबंधन शुरू किया है। कचरा प्रबंधन से गांव स्वच्छ होगा। स्थानीय लोगों से अपील करते हुए कहा कि आपके सहयोग से कचरा प्रबंधन का महत्ती कार्य सफल हो सकता है। सीओ अजय कुमार ने पंचायत को स्वच्छ रखने में आम लोगों से सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि गांव को स्वच्छ रखने के लिए सरकार की अच्छी पहल है। उन्होंने सभी लोगों से अपने घरों से निकलने वाले कचरे को डस्टबिन में डालने की अपील की है। मुखिया संजीत सहनी ने कहा कि स्वच्छता सभी लोगों के लिए जरूरी है। सभी व्यक्ति को अपने घर के आस पास सफाई रखना चाहिए। इसके कई फायदे हैं। प्रमुख प्रतिनिधि मनीष कुमार यादव ने बताया कि प्रत्येक घर को हरा एवं नीला डस्टबिन कचरा रखने के लिए पंचायत क्रियान्वयन समिति द्वारा दिया जाएगा। हरा डस्टबिन में गीला तथा नीला डस्टबिन में सूखा कचरा सभी लोग रखें। कचरा निस्तारण के लिए पंचायत स्तर पर एक ई-रिक्शा तथा वार्ड के लिए एक-एक पैंडल रिक्शा क्रय किया गया है। गीला एवं सूखा कचरा निस्तारण हेतु वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट बनाया गया है। मौके पर बीसी हरिनाथ सिंह, मुखिया संजीत कुमार सहनी, रतन कुमार, कुंदन कुमार, प्रेम किशुन महतो, सरपंच दशरथ राय, पूर्व शिक्षक सुधीर कुमार, पिंकी देवी, मीता देवी, तबसुम प्रवीण, बिपिन महतो समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

04/08/2022

:विद्यापतिनगर प्रखंड के बालकृष्णपुर मड़वा गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक धर्मराज सिंह की पुत्रवधू एवं डॉ अंशु कुमार की पत्नी सृष्टि सागर ने रेवेन्यू ऑफिसर,के पद पर 449 रैंक लाकर पाई सफलता। बहुत बहुत बधाई!

Photos from Balkrishnapur Marwa vidyapatinagar samastipur's post 06/07/2022

538 मैच
526 पारी
17,266 रन
44.96 औसत
16 शतक
108 अर्द्धशतक
2007 टी20 विश्व कप विजेता कप्तान
2011 एक दिवसीय विश्व कप विजेता कप्तान
2013 चैंपियंस ट्रॉफी विजेता कप्तान

भारत के पूर्व कप्तान तथा दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी को जन्मदिन की बधाई। 🎂


25/03/2022

समस्तीपुर जिला के विद्यापतिनगर रोजी रोटी की तलास में दूसरे राज्य में मजदूरी कर परिवार का पेट भर रहे बालकृष्णपुर मड़वा के दो मजदूर की मौत से उनके घर वाले के जीने की आस छीन गयी. होली का रंग हाथों से छूटने से पहले सुहागिनों का सिंदूर उजर गया. मजदूर पिता की अकेली कमायी पर पल रहे मासूमों के सपने अधूरे रह गये....

https://newsnetbihar.com/13292/

Want your business to be the top-listed Government Service in Samastipur?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Website

Address


Balkrishnapur Marwa Vidyapatinagar
Samastipur
848503