Bihar Rural Livelihoods Promotion Society-Jeevika, Samastipur

Directions Website Contact the organization

Bihar Rural Livelihoods Promotion Society-Jeevika, Samastipur Bihar Rural Livelihoods Promotion Society (BRLPS), an autonomous society under Rural Development Department, Govt. of Bihar.

समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम
29/08/2026

समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम

Har Ghar Tiranga Rally....
14/08/2026

Har Ghar Tiranga Rally....

selfie with Tiranga
11/08/2026

selfie with Tiranga

11/08/2026

selfie with Tiranga

"I took a   with Tiranga"  ghar Tiranga 2026
10/08/2026

"I took a with Tiranga"
ghar Tiranga 2026

"I took a   with Tiranga"  # Har Ghar Tiranga 2026
10/08/2026

"I took a with Tiranga"
# Har Ghar Tiranga 2026

*पंचायत विकास दिवस* के अवसर पर समस्तीपुर जीविका दीदियों ने मद्य निषेध नीति के प्रचार-प्रसार हेतु पूरे उत्साह और जोश के स...
28/06/2026

*पंचायत विकास दिवस* के अवसर पर समस्तीपुर जीविका दीदियों ने मद्य निषेध नीति के प्रचार-प्रसार हेतु पूरे उत्साह और जोश के साथ प्रभात फेरी निकाली ।
इस दौरान *नशामुक्त समाज* का संदेश देते हुए लोगों को मद्यपान के दुष्प्रभावों से अवगत कराया तथा शराबबंदी के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया । जीविका दीदियों की सक्रिय भागीदारी ने सामाजिक जागरूकता एवं जनसहभागिता का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया ।

दिनांक : 06 जून 2026स्थान : श्री राम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, सरायरंजन, समस्तीपुर, बिहारमाननीय उपमुख्यमंत...
06/06/2026

दिनांक : 06 जून 2026
स्थान : श्री राम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, सरायरंजन, समस्तीपुर, बिहार
माननीय उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चौधरी द्वारा समस्तीपुर में जीविका की 10वीं "दीदी की रसोई" का शुभारंभ
समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित श्री राम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल परिसर में आज बिहार के माननीय उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी द्वारा जीविका की "दीदी की रसोई" का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी सहित अन्य गणमान्य अतिथिगण उपस्थित रहे।
माननीय उपमुख्यमंत्री ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर "दीदी की रसोई" का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने जीविका दीदियों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न व्यंजनों का अवलोकन किया तथा उनका स्वाद भी ग्रहण किया। उन्होंने जीविका दीदियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि "दीदी की रसोई" के माध्यम से अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों को घर जैसा शुद्ध, स्वादिष्ट, पौष्टिक एवं किफायती भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह पहल केवल भोजन उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वाद, विश्वास और सेवा का प्रतीक बन चुकी है।
बिहार सरकार द्वारा वर्ष 2018 से राज्य के विभिन्न जिलों में जीविका के माध्यम से "दीदी की रसोई" का सफल संचालन किया जा रहा है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्थायी आजीविका के अवसर उपलब्ध कराना, उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना तथा सामाजिक रूप से सशक्त करना है।
समस्तीपुर जिले में पूर्व से संचालित 9 जीविका "दीदी की रसोई" इकाइयों के अतिरिक्त अब श्री राम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल परिसर में 10वीं "दीदी की रसोई" का शुभारंभ किया गया है। राज्य के विभिन्न चिकित्सा महाविद्यालयों एवं अस्पताल परिसरों में पहले से जीविका "दीदी की रसोई" का सफल संचालन किया जा रहा है। इस नई इकाई के माध्यम से भी सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप मरीजों एवं उनके परिजनों को गुणवत्तापूर्ण, पौष्टिक एवं किफायती भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।
"दीदी की रसोई" महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण का एक प्रभावी माध्यम बनकर उभरी है। इसके माध्यम से महिलाओं को प्रत्यक्ष रोजगार प्राप्त हो रहा है, वहीं कच्चे माल की आपूर्ति से जुड़े स्वयं सहायता समूहों के लिए भी अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित हो रहे हैं। इस पहल ने महिलाओं को नई पहचान प्रदान की है, उनका आत्मविश्वास बढ़ाया है तथा उनके सामाजिक एवं आर्थिक विकास को नई दिशा दी है।
इस पहल को और अधिक सुदृढ़ एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से मई 2025 में अन्नपूर्णा जीविका खाद्य उत्पाद उत्पादक कंपनी लिमिटेड (AJFPPLC) का गठन किया गया। यह संस्था बिहार में संचालित तथा भविष्य में स्थापित होने वाली सभी "दीदी की रसोई" इकाइयों के पेशेवर प्रबंधन, संचालन एवं विस्तार हेतु शीर्ष निकाय के रूप में कार्य कर रही है।
"दीदी की रसोई" केवल एक रसोईघर नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान, आत्मनिर्भरता एवं सशक्तिकरण का एक सशक्त आंदोलन है, जो उन्हें आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ समाज में उनकी सहभागिता और नेतृत्व क्षमता को भी सशक्त कर रहा है।
कार्यक्रम में जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका, श्री बिक्रांत शंकर सिंह, प्रखंड परियोजना प्रबंधक, सरायरंजन, श्री मुकेश कुमार, सहित जीविका के अन्य प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

समस्तीपुर, दिनांक 27 मई 2026“दोगुना रोजगार - दोगुनी आय” के संदर्भ में गठित उच्च स्तरीय समिति के अध्यक्ष श्री नवीन कुमार ...
27/05/2026

समस्तीपुर, दिनांक 27 मई 2026

“दोगुना रोजगार - दोगुनी आय” के संदर्भ में गठित उच्च स्तरीय समिति के अध्यक्ष श्री नवीन कुमार (सेवानिवृत भा० प्र०से०) एवं माननीय सदस्य प्रो० टी०सी०ए० अनंत (पूर्व प्रोफेसर, दिल्ली स्कुल ऑफ़ एकोनोमिक्स) का दो दिवसीय समस्तीपुर परिभ्रमण कार्यक्रम दिनांक 26 मई 2026 एवं 27 मई 2026 को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के प्रथम दिवस दिनांक 26 मई को समिति द्वारा क्षेत्र भ्रमण अंतर्गत हसनपुर प्रखंड के नयानगर क्षेत्र का भ्रमण किया गया। इस दौरान प्रगतिशील एवं उन्नत किसान सुधांशु सिंह द्वारा अपने फार्म पर टीम का स्वागत करते हुए विभिन्न कृषि आयामों, आधुनिक कृषि तकनीकों तथा हॉर्टिकल्चर अंतर्गत विकसित दुर्लभ बागानों का अवलोकन कराया गया।
भ्रमण के दौरान समिति ने केला, अमरूद, आम, नींबू, जामुन एवं लीची के उन्नत बागानों का निरीक्षण किया। साथ ही खेती में उपयोग की जा रही आधुनिक तकनीकों एवं प्रदर्शन प्लॉट का भी अवलोकन किया गया। टीम द्वारा केला पकाने की इकाई का भी भ्रमण किया गया, जहां वैज्ञानिक तरीके से प्रसंस्करण एवं विपणन की जानकारी प्राप्त की गई।
इसके उपरांत समिति ने मिथिला मिल्क डेयरी का भ्रमण किया तथा दुग्ध उत्पादन एवं डेयरी प्रबंधन से संबंधित गतिविधियों की जानकारी ली। तत्पश्चात डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई, जिसमें कृषि आधारित रोजगार, किसानों की आय वृद्धि, आधुनिक कृषि प्रणाली एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यक्रम के अंतिम चरण में समिति द्वारा पूसा कृषि विश्वविद्यालय परिसर का भ्रमण किया गया, जिसके उपरांत टीम पटना के लिए रवाना हुई।
इस संपूर्ण कार्यक्रम के सफल संचालन में जिला अधिकारी श्री रौशन कुशवाहा, जिला परियोजना प्रबंधक श्री बिक्रांत शंकर सिंह , जिला कृषि पदाधिकारी डॉ सुमित कुमार सहित जीविका कैडर- कृषि सखी, पशु सखी एवं अन्य संबंधित कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
समिति द्वारा समस्तीपुर जिले में कृषि, उद्यानिकी, डेयरी एवं ग्रामीण आजीविका के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों एवं प्रयासों की सराहना की गई तथा इसे ग्रामीण विकास एवं किसानों की आय वृद्धि की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल बताया गया।

दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित समृद्धि यात्रा की खबरें
30/01/2026

दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित समृद्धि यात्रा की खबरें

Address

Ward-14, Mohanpur Road(Near Kranti Hotel)
Samastipur

Opening Hours

Monday 10am - 5am
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 10am - 5pm
Saturday 10am - 5pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bihar Rural Livelihoods Promotion Society-Jeevika, Samastipur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Bihar Rural Livelihoods Promotion Society-Jeevika, Samastipur:

Shortcuts

Share