RTI Activist - चंदन कुमार

RTI Activist - चंदन कुमार

Share

युवा समाजसेवी सह लोक शिकायत और RTI Activist - चंदन कुमार (कांग्रेस नेता उजियारपुर विधानसभा)

Photos from RTI Activist - चंदन कुमार 's post 18/12/2024

उजियारपुर BPRO डॉo प्रभात रंजन भ्रष्टाचारियों के स्पोर्ट में
--------------------------------++++----------------------------------
भ. देसुआ पं. के मुखिया का काली कारनामा और दबंगिरी
'''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''''

ग्राम पंचायत राज भगवानपुर देसुआ के निवर्तमान सह वर्तमान मुखिया श्रीमती ममता देवी पति मनोज दास के द्वारा वर्ष 2019-20 में 14वीं वित आयोग मद की प्राक्कलित राशि 376700 रूपये की राशि से नागेश्वर सिंह के घर से सुखसागर सिंह के मिल तक सड़क किनारे ढक्कन सहित नाला का निर्माण कराया गया था जिसका मापीपुस्त (MB) भी वर्ष 2019 में 376389 रूपये का कर 375000 रूपये निकासी कर लिया गया था l मेरे द्वारा पंचायत के विभिन्न योजनाओं पर RTI दाखिल करने से प्राप्त सूचना में उपरोक्त योजना का MB भी प्राप्त हुआ जिसके अवलोकन से पता चला कि नाला निर्माण में कागज और स्थल पर नाला की लम्बाई के साथ - साथ अन्य बहुत सारी अनियमितता है जिस अनियमितता को लेकर मेरे द्वारा लोक शिकायत में शिकायत दर्ज किया गया जिस पर स्थलीय व अभिलेखीय जांच श्रीमान प्रखंड विकास पदाधिकारी उजियारपुर श्री अमित कुमार जी के द्वारा स्वयं किया गया और प्रतिवेदित किये हैं कि नाला की लम्बाई 350 फीट की जगह मात्र 212 फीट हीं है तथा धरातल पर प्राक्कलन एवं मापी पुस्तिका के अनुसार कार्य नहीं किया गया है और सरकारी योजना कार्य राशि का दुरूपयोग व गवन किया गया है , जांचोपरांत बीडीओ साहब ने दोषी कर्मियों पर कार्रवाई के लिए जिला पंचायती राज पदाधिकारी समस्तीपुर को पत्र भेजे हैं उसके बाद BPRO उजियारपुर ने मुखिया से मोटी रकम घुस लेकर चोर जे.ई और पंचायत सचिव से फर्जी जांच रिपोर्ट तैयार करवा कर रिपोर्ट प्रेषित किया है कि स्थल पर नाला की लम्बाई 270 फीट मौजूद है शेष नाला सड़क बनाने वाला तोड़ कर खा गया है l दोनों रिपोर्ट में अन्तर आने पर BPRO ने अपने रिपोर्ट को सही साबित करने व जे ई और पंचायत सचिव को बचाने के लिए स्वयं स्थल पर आकर मुखिया से दिन दोपहर से काम चालू करवाकर आधी रात तक करवाकर मात्र दो दिन में लगभग 60 फीट पुराने नाले से जोड़कर नया नाला बनवा डाला है l बाबजूद भी MB के अनुसार स्थल पर लगभग 80 फीट नाला कम है जबकि नागेश्वर सिंह के घर से सुखसागर के मिल तक की दूरी लंबाई मात्र 212 फीट हीं मौजूद है कुल मिलाकर कागजी खानापूर्ति से 138 फीट नाला गवन किया गया है l
जब मुखिया पति मनोज दास के द्वारा गवन की गई नाला को बनवाया जा रहा था तो मेरे द्वारा निर्माण का फोटो और वीडियो साक्ष्य के रूप में बनाया जा रहा था तब मुखिया पति ने दबंगई दिखाते हुए पहले तो झपटा मार कर मोबाइल छीनने का प्रयास किया उसके बाद मेरे ऊपर फाईट भी चलाया और गाली गलौज भी किया है जिसकी शिकायत मेरे द्वारा मौखिक और लिखित रूप से कई जगह की जा चुकी है l

06/12/2024

भारतीय संविधान के जनक और सामाजिक न्याय के प्रतीक बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की पुण्यतिथि पर कोटिश: नमन🙏
/उनके आदर्श और विचार युगों-युगों तक हमें न्याय की राह पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

शिक्षित बनो.... संगठित रहो.... संघर्ष करो....

चन्दन कुमार (RTI Activist)
प्रखंड उजियारपुर, जिला समस्तीपुर (बिहार)

02/11/2024

MB में नाला की लंबाई 350 फीट एवं ढक्कन की मोटाई 5 ईंच संधारित है और स्थलीय जांच में स्थल पर लंबाई महज 212 फीट एवं ढक्कन की मोटाई ढ़ाई ईंच है जबकि चयनित स्थल पर नाला पूर्ण निर्मित है l

04/10/2024

आप सभी को माँ ब्रह्मचारिणी को समर्पित शारदीय नवरात्रि के द्वितीय दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

धैर्य, संयम एवं विवेक की प्रदाता माँ ब्रह्मचारिणी से प्रार्थना है कि आप सभी भक्तों का मनोकामना पूर्ण करें।

03/10/2024

शारदीय नवरात्रि की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। माता रानी से प्रार्थना है कि आपलोगों के ऊपर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखें।

जय माता दी

17/09/2024

आप सभी को विश्वकर्मा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई।

वास्तुकला कौशल में सर्वश्रेष्ठ एवं सृष्टि के रचयिता भगवान श्री विश्वकर्मा जी की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे, सबके जीवन में सुख-शांति और समृद्धि का संचार हो, यही कामना है।

14/09/2024
14/09/2024

आप सभी को " विश्व हिंदी दिवस " की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

13/09/2024

समस्या का समाधान कराने हेतु एक प्रयास.....

07/09/2024

समस्या का समाधान हेतु मेरी ओर से एक प्रयास....

07/09/2024

समस्त देशवासियों को पावन पर्व 'श्री गणेश चतुर्थी' की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि सिद्धिविनायक भगवान श्री गणेश जी आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं आरोग्य लाएं और उनकी कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे।
गणपति बाप्पा मोरया!

Want your business to be the top-listed Government Service in Samastipur?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Website

Address


Bhagwanpur Desua
Samastipur
848134