बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली, एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम
झून्नू बाबा
समस्तीपुर :जिले की मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चकनूर शिव मंदिर के पास बुधवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने बाइक से जा रहे एक युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया। युवक को पंजरे में एक गोली लगी है। युवक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दूधपुरा गांव के धर्मेंद्र कुमार का पुत्र अनमोल कुमार बतलाया गया है। घटना की सूचना पर परिवार के लोगों ने युवक को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है ।जहां युवक का उपचार जारी है युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना के संबंध में युवक के पिता धर्मेंद्र का बताना है कि वह ड्यूटी पर थे। इसी दौरान उन्हें जानकारी मिली कि उनके पुत्र को गोली मार दी गई है। वह भागे भागे अस्पताल पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि उनका पुत्र दूधपुरा से चकनूर की ओर जा रहा था। वह बाइक पर अकेले था इसी दौरान एक अपाचे बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उस पर गोली चला दी ।इस दौरान गोली की आवाज सुन जब आसपास के लोग जुटेने लगे तो दोनों बदमाश फरार हो गए ।बाद में युवक को स्थानीय लोगों की मदद से शहर के एक निजी अस्पताल में लाया गया है। बताया गया है कि युवक को गोली पंजरे से जाकर पीठ की ओर फंस गई है। हालांकि उन्होंने किसी से दुश्मनी अथवा पूर्व धमकी की बात से इनकार किया है। उन्होंने बताया कि घटना किस कारण से हुई है यह उनका पुत्र ही बता सकता है। अभी युवक बेहोशी की स्थिति में है जिस कारण उसका बयान नहीं हो पाया है। मुफस्सिल थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अजीत कुमार ने बतलाया कि गोलीबारी की घटना में एक युवक जख्मी हुआ है जिसका उपचार अभी निजी अस्पताल में चल रहा है। युवक अभी बयान नहीं हो पाया है। परिवार के लोगों से भी पूछताछ की गई है। वह भी कुछ खास नहीं बता पा रहे हैं की घटना किस कारण से हुई है।
बाइट : घायल युवक के पिता धर्मेंद्र कुमार राय
Samastipur City
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Samastipur City, Samastipur Station Road, Samastipur.
बिहार विधानसभा चुनाव मे उत्कृष्ट कार्य के लिए समस्तीपुर के डीएम रौशन कुशवाहा को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के द्वारा राष्ट्रपति भवन मे सम्मानित किया गया।
समस्तीपुर चांदनी चौक के समीप रंगसाइड से आ रही वैगनआर ने स्कॉर्पियो में मारी जोरदार ठोकर दो जख्मी।
29/12/2025
⭕ अहले सुबह मोहनपुर में सुधा मिल्क ट्रक व ऑटो के बीच जबरदस्त टक्कर, ऑटो हुई क्षतिग्रस्त, जान माल का कोई नुकसान नहीं।
⭕ समस्तीपुर में भाजपा बूथ अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या
⭕ खानपुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार चौधरी सस्पेंड
समस्तीपुर में बेखौफ अपराधियों ने भाजपा नेता को गोली मारकर किया हत्या ।शाम में चौक पर चाय नाश्ता करने निकला था ,तभी बाइक सवार बेखौफ बदमाशों ने मारी पांच गोली । स्थानीय लोगों ने प्रखंड अस्पताल में कराया भर्ती जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया । पूरी घटना समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शादीपुर वार्ड पांच की है जहां शादीपुर पुल के पास बेख़ौफ़ अपराधियों ने भाजपा नेता रूपक सहनी को गोली मारकर हत्या कर दिया।
⭕ रोसड़ा- भीषण सड़क दुघर्टना में तीन की मौत। परिजनों मे मचा कोहराम
सोमवार की संध्या रोसड़ा थाना क्षेत्र के कलवाड़ा स्कूल के समीप दो मोटरसाइकिल के आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल दो युवकों को स्थानीय लोग व पुलिस के द्वारा अनुमंडल अस्पताल रोसड़ा मे पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर ईलाज के लिए रेफ़र कर दिया। वहीँ ईलाज के दौरान दोनों युवक की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया एक मोटरसाइकिल के पीछे तेज़ रफ़्तार से ट्रक आ रहीं थीं ट्रक ने बाइक मे जोरदार टक्कर लगने के बाद एक युवक को ट्रक ने कुचल दिया।
समस्तीपुर (133) से अश्वमेध देवी की हुई जीत।
कल्याणपुर (131) से महेश्वर हजारी की जीत।
उजियारपुर (134) से आलोक कुमार मेहता की जीत।
09/11/2025
सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र मे बड़ी संख्या मे वीवीपैट की पर्चीयां मिलने के बाद, जिला अधिकारी रौशन कुशवाहा ने क्या कुछ कहा...
वीवीपैट की पर्चीयां मिलने से भारी बवाल।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Contact the business
Telephone
Website
Address
Samastipur Station Road
Samastipur
848101
