District Administration, Samastipur

Directions Website Contact the organization

District Administration, Samastipur Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from District Administration, Samastipur, Government Organization, DM Office Collectorate Campus, Kashipur, Samastipur.

Follow us on Twitter for real time activity updates-
www.twitter.com/
Follow us on Youtube -
Follow us on Instagram -

10/10/2026

जिला कला एवं संस्कृति कार्यालय, समस्तीपुर का facebook live कार्यक्रम

आज दिनांक-10.10.2026 को माननीय मुख्यमंत्री, बिहार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत लाभुकों को 1100/- रुपये की द...
10/10/2026

आज दिनांक-10.10.2026 को माननीय मुख्यमंत्री, बिहार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत लाभुकों को 1100/- रुपये की दर से पेंशन राशि का अंतरण किया गया।

समस्तीपुर जिला अंतर्गत इस प्रकार लाभुकों को भुगतान किया गया:

- इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना में - 85,388
- इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना में - 27,286
- इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन योजना में - 3,282
- मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन में - 2,29,453
- लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में - 42,024
- बिहार निःशक्तता पेंशन योजना में - 70,463
- कुल - 4,57,896 पेंशनधारियों को माह-सितम्बर, 2026 की राशि तथा बकाया राशि का भुगतान किया गया।

समस्तीपुर जिला अंतर्गत कुल 52,55,68,300 (बावन करोड़ पचपन लाख अड़सठ हजार तीन सौ) रुपये का भुगतान डी०बी०टी० के माध्यम से किया गया, जिसका लाईव प्रसारण जिला स्तर पर विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया।

इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री द्वारा सभी पेंशनधारियों / लाभुकों को पेंशन की राशि हस्तांतरित की गई। जिलाधिकारी, समस्तीपुर द्वारा सभी पेंशनधारियों से अपील की गई कि अपना जीवन प्रमाणीकरण एवं आधार सीडिंग करा लें ताकि निर्बाध पेंशन की राशि मिल सके।

इस अवसर पर सहायक निदेशक, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, समस्तीपुर, सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, समस्तीपुर एवं अन्य पदाधिकारीगण तथा पेंशनधारी उपस्थित हुए।

जिला प्रशासन, समस्तीपुर जनहित में सतत प्रतिबद्ध



Information & Public Relations Department, Government of Bihar
CMO Bihar
Social Welfare Department, Government of Bihar

10/10/2026

प्रेस विज्ञप्ति
जिला निर्वाचन कार्यालय,
छूटे हुए एवं युवा/प्रथम बार पात्र निर्वाचकों के पंजीकरण हेतु विशेष अभियान चलाने का निर्देश
भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण के उपरांत निर्वाचकों के पंजीकरण हेतु छूटे हुए तथा युवा/प्रथम बार पात्र निर्वाचकों को मतदाता सूची में शामिल करने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। उक्त निर्देश के आलोक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी, समस्तीपुर द्वारा जिले में अभियान को प्रभावी एवं व्यवस्थित रूप से संचालित करने हेतु सभी संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा Left out and young/first time eligible electors के पंजीकरण हेतु निम्नलिखित दिशा-निर्देश दिए गए हैं—
मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारी (BLO) द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण के पूर्व की निर्वाचक सूची का वर्तमान निर्वाचक सूची से मिलान एवं सत्यापन किया जाएगा। ऐसे निर्वाचकों की पहचान की जाएगी, जो पूर्ववर्ती निर्वाचक सूची में शामिल थे, लेकिन वर्तमान निर्वाचक सूची में शामिल नहीं हैं। ऐसे सभी निर्वाचकों की सूची तैयार की जाएगी।
चिन्हित निर्वाचकों के संबंध में BLO द्वारा घर-घर सत्यापन (H2H) किया जाएगा। पात्र पाए जाने पर प्ररूप-6 के माध्यम से निर्वाचक सूची में नाम पंजीकरण हेतु नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। BLO द्वारा प्रत्येक सप्ताह 20–25 निर्वाचकों का सत्यापन किया जाएगा तथा यह प्रक्रिया एक माह के भीतर पूर्ण की जाएगी। साथ ही प्रत्येक निर्वाचक की वर्तमान स्थिति अंकित की जाएगी तथा जिन निर्वाचकों के लिए प्ररूप-6 भरा गया है, उन्हें भी चिह्नित किया जाएगा।
मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि पात्र व्यक्ति के संबंध में प्ररूप-6 अनिवार्य रूप से भरा जाए, ताकि पात्र नागरिकों का नाम निर्वाचक सूची में शामिल किया जा सके।
उक्त चिह्नित निर्वाचकों की सूची मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (BLA) के साथ भी साझा की जाएगी, ताकि अभियान में पारदर्शिता एवं सहभागिता सुनिश्चित हो सके।
BLO द्वारा सत्यापन रिपोर्ट, प्ररूप-6 के साथ, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को उपलब्ध कराई जाएगी। निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी द्वारा लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम, 1960 के प्रावधानों के तहत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
अभियान की समाप्ति के उपरांत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी द्वारा मतदान केंद्रवार तैयार की गई सूची मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ साझा की जाएगी।
आवश्यकता के अनुसार मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप आयोजित किए जा सकेंगे। इसके अतिरिक्त रात्रि आश्रय, मजदूरों की कॉलोनियों, गृहविहीन व्यक्तियों तथा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए भी आवश्यकता के अनुसार विशेष कैंप आयोजित करने की व्यवस्था की जा सकती है।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी द्वारा वर्तमान अभियान के लिए व्यापक स्वीप गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। अभियान के संबंध में नियमित रूप से मीडिया ब्रीफिंग एवं व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में पंजीकरण के लिए जागरूक किया जा सके।
वर्तमान अभियान की नियमित निगरानी राज्य स्तर, जिला स्तर एवं निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी स्तर से की जाएगी, ताकि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित हो सके।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी, समस्तीपुर ने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों, BLO एवं संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि अभियान को पूरी गंभीरता एवं प्राथमिकता के साथ संचालित करते हुए जिले के सभी पात्र नागरिकों का निर्वाचक सूची में पंजीकरण सुनिश्चित करें। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि यदि उनका नाम निर्वाचक सूची में दर्ज नहीं है अथवा वे पहली बार मतदान के लिए पात्र हुए हैं, तो वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ प्ररूप-6 के माध्यम से अपना नाम निर्वाचक सूची में दर्ज कराने की प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लें।

10/10/2026
10/10/2026


📍 जिला प्रशासन, समस्तीपुर (शुक्रवार) दिनांक 09.10.2026जनता दरबार में जिलाधिकारी ने सुनीं आमजनों की समस्याएँ, त्वरित निष्...
10/10/2026

📍 जिला प्रशासन, समस्तीपुर (शुक्रवार) दिनांक 09.10.2026

जनता दरबार में जिलाधिकारी ने सुनीं आमजनों की समस्याएँ, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश।

जिलाधिकारी, समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा (भा0प्र0से0) ने समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवेदनों की जाँच कर निर्धारित समय-सीमा के भीतर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

✅ जन शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी समाधान
✅ आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन
✅ पात्र लाभुकों तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ
✅ पारदर्शी एवं जवाबदेह प्रशासन की प्रतिबद्धता

जनता की समस्याओं का समाधान, जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता।

#जिला_प्रशासन_समस्तीपुर #जनता_दरबार
#जनसुनवाई #समस्तीपुर



CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

09/10/2026

Address

DM Office Collectorate Campus, Kashipur
Samastipur
848101

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 10am - 5pm
Saturday 10am - 5pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when District Administration, Samastipur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to District Administration, Samastipur:

Shortcuts

Share