14/06/2026
प्रस्तावित सारंगढ़ रेल लाइन (रायपुर–झारसुगुड़ा, 310 किमी.) क्या सिर्फ चुनावी जुमला बनकर रह गई है?
सारंगढ़ अंचल की यह वर्षों पुरानी और बहुप्रतीक्षित मांग आज भी अधूरी है। रायपुर–बलौदाबाजार–सारंगढ़–झारसुगुड़ा रेल परियोजना का उल्लेख वर्षों से होता रहा है, लेकिन आज तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका।
15 वर्ष तक विष्णुदेव साय सांसद रहे, उसके बाद गोमती साय सांसद रहीं और वर्तमान में राधेश्याम राठिया सांसद हैं। लगातार भाजपा के सांसद होने के बावजूद सारंगढ़ रेल लाइन निर्माण की दिशा में कोई ठोस प्रगति क्यों दिखाई नहीं देती?
जबकि छत्तीसगढ़ में अन्य नई रेल परियोजनाओं पर लगातार कार्य और स्वीकृतियां मिल रही हैं, तब सारंगढ़ रेल लाइन जैसी पुरानी एवं महत्वपूर्ण मांग को आखिर कब प्राथमिकता मिलेगी?
आखिर सारंगढ़ के साथ यह उपेक्षा क्यों?
सारंगढ़ को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने वाली इस महत्वपूर्ण रेल परियोजना पर गंभीर पहल कब होगी?
सारंगढ़ की जनता जवाब चाहती है।
रेल लाइन हमारा अधिकार है, कोई चुनावी वादा नहीं।
Ministry of Railways Ashwini Vaishnaw Vishnu Deo Sai Gomati Sai Radheshyam Rathiya