Fight for sasaram development

Call Directions

Fight for sasaram development Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Fight for sasaram development, Social service, Sasaram.

"शेरशाह की शान और माँ ताराचंडी का आशीर्वाद हमारी पहचान है। ✨
लेकिन अब सासाराम को चाहिए 'विकास' की नई रफ़्तार। 🏗️
हमारा मकसद: इतिहास को संजोना और शहर की समस्याओं के लिए आवाज़ उठाना। 📢
जुड़िए 'सासाराम' की तस्वीर बदलने की इस मुहिम से! 🤝

आमजन से अपील...       #अपील  Fight for sasaram development
21/09/2026

आमजन से अपील...
#अपील

Fight for sasaram development

यशस्वी प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के दूरदर्शी मार्गदर्शन एवं माननीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री Amit Shah  जी के कु...
31/08/2026

यशस्वी प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के दूरदर्शी मार्गदर्शन एवं माननीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री Amit Shah जी के कुशल नेतृत्व में आज बिहार और झारखंड के बीच सोन नद के जल बंटवारे से जुड़े 26 वर्षों पुराने विवाद का ऐतिहासिक समाधान निकल गया है।
नई दिल्ली में आयोजित इस उच्चस्तरीय बैठक में माननीय केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री C. R. Paatil जी और झारखंड के मुख्यमंत्री श्री Hemant Soren जी की गरिमामयी उपस्थिति में यह महत्वपूर्ण सहमति बनी।
इस ऐतिहासिक निर्णय से क्या बदलेगा?
💧 सिंचाई का संकट दूर: बिहार के किसानों को अब खेती के लिए पर्याप्त जल मिलेगा।
🌾 कृषि को नई शक्ति: खेतों में हरियाली और अन्नदाताओं के चेहरों पर मुस्कान लौटेगी।
🚀 विकास को रफ्तार: दोनों राज्यों के बीच सहयोग से समग्र विकास को नई गति मिलेगी।
बिहार और झारखंड, दोनों राज्यों की जनता के हित में लिए गए इस दूरगामी निर्णय के लिए केंद्र सरकार एवं सभी नेतृत्वकर्ताओं का कोटि-कोटि आभार व हृदय से धन्यवाद! 🙏✨

Fight for sasaram development


Samrat Choudhary

📢 33 केवी शिवसागर फीडर की विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित⚡_______________________________________________🔧 ग्रिड उपकेंद्र, स...
31/08/2026

📢 33 केवी शिवसागर फीडर की विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित⚡
_______________________________________________
🔧 ग्रिड उपकेंद्र, सासाराम स्थित 33 केवी शिवसागर फीडर के मेन बस आइसोलेटर में आवश्यक मरम्मति कार्य के कारण 01 सितंबर 2026 (मंगलवार) को दोपहर 12:00 बजे से 12:45 बजे तक ग्रिड उपकेंद्र सासाराम से निकलने वाले सभी 33 केवी फीडरों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

🛠️ मरम्मति कार्य पूर्ण होने के बाद विद्युत आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।

🙏 विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक विद्युत संबंधी कार्य पहले ही पूर्ण करने तथा विभाग का सहयोग करने की अपील की है। Bihar State Power Holding Company Limited
Electric Supply Division, Sasaram
Fight for sasaram development

सासाराम के समस्त शहर वासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं!"फाइट फॉर सासाराम डेवलपमेंट" पेज की ओर से आप सभी को भाई-...
28/08/2026

सासाराम के समस्त शहर वासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं!
"फाइट फॉर सासाराम डेवलपमेंट" पेज की ओर से आप सभी को भाई-बहन के इस पवित्र और पावन पर्व रक्षाबंधन की बहुत-बहुत बधाई। यह पर्व हमारे आपसी प्रेम, विश्वास और भाईचारे को और मजबूत करे। आइए, इस रक्षाबंधन पर अपने शहर सासाराम को और अधिक सुंदर, विकसित और सुरक्षित बनाने का संकल्प लें।
शुभकामनाएं,
फाइट फॉर सासाराम डेवलपमेंट परिवार
Fight for sasaram development

बीपीएससी परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह के विवादित बयान ‘हाथी चले बाजार, कुत्ता भौंके हजार’ पर मुख्यमंत्री सम्राट चौध...
24/08/2026

बीपीएससी परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह के विवादित बयान ‘हाथी चले बाजार, कुत्ता भौंके हजार’ पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कड़ा एक्शन लिया है। वायरल वीडियो के बाद सीएम ने सामान्य प्रशासन विभाग को अधिकारी को निलंबित करने का आदेश दिया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में अभ्यर्थियों के आंदोलन पर यह कहावत बोलने से बवाल मच गया था। छात्रों व राजनीतिक दलों ने आपत्ति जताई, तेजस्वी यादव ने माफी की मांग की। परीक्षा नियंत्रक ने बाद में खेद जताया, लेकिन कार्रवाई के निर्देश जारी कर दिए गए।


Fight for sasaram development

🔱 श्रावण मास के पावन चतुर्थ सोमवार की आप सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएँ।इस पावन अवसर पर भगवान भोलेनाथ से प्रार्थन...
24/08/2026

🔱 श्रावण मास के पावन चतुर्थ सोमवार की आप सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएँ।

इस पावन अवसर पर भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना है कि उनकी कृपा एवं आशीर्वाद सदैव आप सभी पर बना रहे। महादेव के आशीर्वाद से हर घर में सुख, शांति, समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली का वास हो तथा जीवन में आने वाली सभी कठिनाइयाँ दूर हों।

आइए, इस पावन सोमवार पर श्रद्धा एवं भक्ति के साथ भगवान शिव का स्मरण करें और अपने परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि की कामना करें।

🙏 हर हर महादेव!
🔱 ॐ नमः शिवाय! 🔱

Fight for sasaram development

⚡ एबी स्विच लगाने के कारण विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित⚡_______________________________________________🔧 11 केवी फीडरों पर...
22/08/2026

⚡ एबी स्विच लगाने के कारण विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित⚡
_______________________________________________
🔧 11 केवी फीडरों पर एबी स्विच लगाने के कार्य के कारण 23 अगस्त (रविवार) को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक विद्युत शक्ति उपकेंद्र, बेदा (सासाराम) से निर्गत 11 केवी फीडर संख्या-01, हॉस्पिटल, न्यू टीवी एवं करपुरवा की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

🙏 संबंधित उपभोक्ताओं से अपील है कि निर्धारित अवधि को ध्यान में रखते हुए आवश्यक विद्युत कार्य पहले से पूरा कर लें एवं विभागीय कार्य में सहयोग करें।
Fight for sasaram development
Electric Supply Division, Sasaram

14/08/2026

दिनारा थाना क्षेत्र अंतर्गत घटित घटना के संबंध में सोशल मीडिया पर भ्रामक निराधार, आपत्तिजनक एवं विद्वेष फैलाने वाले पोस्...
11/08/2026

दिनारा थाना क्षेत्र अंतर्गत घटित घटना के संबंध में सोशल मीडिया पर भ्रामक निराधार, आपत्तिजनक एवं विद्वेष फैलाने वाले पोस्ट्स पर रोहतास पुलिस की कार्रवाई ।







Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Fight for sasaram development

03/08/2026

Address

Sasaram

Telephone

+917814805434

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Fight for sasaram development posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category