Sasaram Ki Galiyan

Call Directions Website Contact the organization

Sasaram Ki Galiyan Independent digital news platform covering Sasaram, Rohtas and Bihar. मुसकुराइए आप सासाराम मे हैं !!
(453)

Delivering factual reporting, breaking news, public interest journalism, government updates, development stories and community-driven coverage.
🌐 SasaramKiGaliyan.com News Portal Of Sasaram,Rohtas & Bihar
www.sasaramkigaliyan.com

दुर्गापूजा और छठ महापर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण!─────────────────────────────आगामी दुर्गापूजा...
08/10/2026

दुर्गापूजा और छठ महापर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण!
─────────────────────────────
आगामी दुर्गापूजा और छठ महापर्व को लेकर रोहतास के डीएम दीपक कुमार मिश्रा और एसपी राज ने रोहतास नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया।

इस दौरान अधिकारियों को क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत, निर्बाध बिजली आपूर्ति, साफ-सफाई और चिह्नित स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए।

गायत्री मंदिर से विसर्जन स्थल तक विशेष निगरानी रखने तथा भीड़भाड़ वाले और संवेदनशील इलाकों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने पर जोर दिया गया। साथ ही डीजे और लाउडस्पीकर के उपयोग में निर्धारित नियमों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए गए।

08/10/2026

कलेक्ट्रेट गेट पर जोरदार प्रदर्शन 🔥 सासाराम SDM और DSP ने संभाला मोर्चा ! ज्ञानेश से इस्तीफे और मोदी विरोधी नारों के साथ बड़ा प्रदर्शन ।

प्रशासन की नई पहल से सासारामवासियों में खुशी और संतोष! अब मनमौजी ऑटो-टोटो चालकों की खैर नहीं, रोज कटेगा चालान 👏─────────...
08/10/2026

प्रशासन की नई पहल से सासारामवासियों में खुशी और संतोष! अब मनमौजी ऑटो-टोटो चालकों की खैर नहीं, रोज कटेगा चालान 👏
──────────────────────────────
पोस्ट ऑफिस चौक पर 16 वाहनों से ₹12 हजार का जुर्माना, 5 ऑटो-टोटो जब्त! "सासाराम की गलियाँ" द्वारा बसों पर भी कार्रवाई और दोनों पुलों को खाली कराने की उठी मांग।

सासाराम शहर की अव्यवस्थित यातायात व्यवस्था को सुधारने की दिशा में रोहतास पुलिस ने अच्छी पहल की है। बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 की शाम करीब 6 बजे पुलिस अधीक्षक रोहतास के निर्देश पर पोस्ट ऑफिस चौक पर बेतरतीब तरीके से सड़क पर खड़े ऑटो, टेम्पो और ई-रिक्शा के खिलाफ कार्रवाई की गई।

इस दौरान कुल 16 वाहनों पर ₹12,000 का जुर्माना लगाया गया, जबकि 5 ऑटो, टेम्पो और ई-रिक्शा जब्त किए गए। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई प्रतिदिन जारी रहेगी। साथ ही आम लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।

प्रशासन की पहल स्वागतयोग्य, लेकिन जनता की कुछ और भी मांगें!

इस कार्रवाई से शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जगी है। हालांकि, "सासाराम की गलियाँ" का आग्रह है कि सख्ती सिर्फ ऑटो-टोटो तक सीमित न रहे, बल्कि मनमानी करने वाले बस चालकों पर भी समान रूप से कार्रवाई हो।

शहर के दोनों पुलों को ऑटो-टोटो और बसों के अनावश्यक जमावड़े से मुक्त कराया जाए। बीच सड़क पर वाहन रोककर सवारी बैठाने-उतारने या अचानक वाहन मोड़ने वालों का भी चालान काटा जाए। लोगों का कहना है कि ऐसी लापरवाहियों से आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।
ट्रैफिक पुलिस की भी तय हो जवाबदेही!

स्थानीय चौक-चौराहों पर तैनात यातायात पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारी भी तय होनी चाहिए, ताकि उनकी मौजूदगी में वाहन चालक मनमानी न कर सकें। अवैध वसूली के बदले नियम तोड़ने की छूट दिए जाने संबंधी किसी भी शिकायत की निष्पक्ष जांच हो और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाए।

सासारामवासियों की अपेक्षा है कि यह अभियान महज कुछ दिनों की औपचारिकता बनकर न रह जाए, बल्कि शहर की यातायात व्यवस्था में स्थायी बदलाव लाए।

रोहतास पुलिस की यह पहल सराहनीय है। अब देखना होगा कि प्रतिदिन कार्रवाई जारी रखने की घोषणा जमीन पर कितनी प्रभावी साबित होती है।

आपकी राय क्या है? सासाराम में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए सबसे पहले कहां सख्ती होनी चाहिए?

07/10/2026

सासाराम में फूंक दिया अमित शाह, ज्ञानेश कुमार का पुतला 🔥विपक्ष ने किया पोस्ट ऑफिस चौराहा पर प्रदर्शन । वहीं दूसरी तरफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा संकल्प अभियान किया !

रोहतास को 400 करोड़ की सौगात 🎉 नई टाउनशिप का नाम रोहतास ! बड़े आयोजन में प्रशासनिक व्यवस्था भी रही चर्चा में !──────────...
07/10/2026

रोहतास को 400 करोड़ की सौगात 🎉 नई टाउनशिप का नाम रोहतास ! बड़े आयोजन में प्रशासनिक व्यवस्था भी रही चर्चा में !
──────────────────────────────
सासाराम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के दौरे के दौरान रोहतास जिले को 400 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात मिली। मुख्यमंत्री ने कई योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि अगले मार्च तक सासाराम और औरंगाबाद शहरों में सोन नदी का पानी पहुंचाने का लक्ष्य है। इसके साथ ही रोहतास में बनने वाली नई टाउनशिप का नाम “रोहतास” रखने की बात भी कही गई।

खगोल विज्ञान प्रयोगशाला का उद्घाटन, सेवा सेतु अभियान की शुरुआत

शिवसागर प्रखंड के करूप स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित खगोल विज्ञान प्रयोगशाला का उद्घाटन किया, छात्र-छात्राओं से बातचीत की और विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया। इसी दौरान सेवा सेतु अभियान और सहयोग शिविर की भी शुरुआत की गई। पर्यटन स्थलों पर आने वाले पर्यटकों की संख्या अगले पांच वर्षों में लगभग 50 हजार से बढ़ाकर 5 लाख करने का लक्ष्य भी रखा गया।

वीआईपी मूवमेंट के बीच यातायात व्यवस्था रही सुचारू

इतने बड़े कार्यक्रम और वीआईपी मूवमेंट के बीच सासाराम शहर की यातायात व्यवस्था भी लोगों के बीच चर्चा का विषय रही। शहर में बड़े जाम या व्यापक अव्यवस्था की स्थिति देखने को नहीं मिली, जिसे प्रशासन की पूर्व तैयारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय से जोड़कर देखा जा रहा है।

प्रशासन, पुलिस और नगर निगम की टीम रही सक्रिय

कार्यक्रम की सुरक्षा, यातायात और प्रशासनिक व्यवस्था में जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा, पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज और सदर डीएसपी बिप्लव के नेतृत्व में प्रशासन और पुलिस की टीम सक्रिय रही। वहीं नगर आयुक्त विकास कुमार के नेतृत्व में नगर निगम की टीम ने शहर की साफ-सफाई और नगर व्यवस्था से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालीं।

बेहतर तालमेल की सकारात्मक तस्वीर

बड़े सरकारी कार्यक्रमों में आम लोगों के लिए ट्रैफिक और अव्यवस्था अक्सर सबसे बड़ी चिंता होती है। ऐसे में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सुचारू रूप से संपन्न होना और शहर की सामान्य गतिविधियां काफी हद तक प्रभावित न होना जिला प्रशासन, पुलिस और नगर निगम के बेहतर आपसी तालमेल की सकारात्मक तस्वीर पेश करता है।

सासाराम को मिली बड़ी सौगात 🥳 122.39 करोड़ के बाईपास का लोकार्पण 🎉 ‘रोहतास जल संजीवनी’ अभियान का शुभारंभ  🌳 युवाओं एवं उद...
06/10/2026

सासाराम को मिली बड़ी सौगात 🥳 122.39 करोड़ के बाईपास का लोकार्पण 🎉 ‘रोहतास जल संजीवनी’ अभियान का शुभारंभ 🌳 युवाओं एवं उद्यमियों से राज्य के विकास और रोजगार सृजन में योगदान देने की अपील !
──────────────────────────────
Sasaram Ki Galiyan ✨ Exclusive ✨
──────────────────────────────
बेदा से मोकर तक सिंचाई नहर के बांध पर आरओबी व पुल सहित तैयार हुआ बाईपास; शहर के यातायात पर दबाव कम होने और आवागमन सुगम होने की उम्मीद

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को रोहतास जिले के सासाराम में 122.39 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित दो लेन सासाराम बाईपास पथ का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने शिलापट्ट का अनावरण कर बाईपास को जनता को समर्पित किया।

बेदा से मोकर तक सिंचाई नहर के बांध पर आरओबी और पुल सहित निर्मित इस बाईपास के चालू होने से सासाराम शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही शहर के भीतर वाहनों के दबाव में कमी आने और लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। सरकार के अनुसार, बेहतर सड़क संपर्क क्षेत्र की आर्थिक एवं सामाजिक गतिविधियों को भी गति देगा।

शहर के यातायात को मिलेगी बड़ी राहत

लंबे समय से सासाराम में बढ़ते यातायात दबाव के बीच बाईपास को महत्वपूर्ण आधारभूत संरचना के रूप में देखा जा रहा है। नया मार्ग शहर के व्यस्त हिस्सों से गुजरने वाले वाहनों को वैकल्पिक रास्ता उपलब्ध कराएगा। इससे मुख्य शहरी मार्गों पर यातायात का दबाव कम करने के साथ यात्रियों को अधिक सुगम आवागमन की सुविधा मिलने की संभावना है।

जीर्णोद्धार किए गए पोखर का मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण

बाईपास के लोकार्पण के बाद मुख्यमंत्री ने कायाकल्प अभियान के तहत सासाराम बाईपास के समीप जीर्णोद्धार किए गए पोखर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पोखर की साफ-सफाई, जीर्णोद्धार तथा जल संरक्षण से जुड़े कार्यों की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जलस्रोतों की नियमित साफ-सफाई और बेहतर रखरखाव सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि तालाबों, पोखरों और अन्य जलाशयों को अतिक्रमण एवं प्रदूषण से मुक्त रखने के लिए स्थानीय स्तर पर लोगों की सहभागिता भी जरूरी है।

‘रोहतास जल संजीवनी’ अभियान का शुभारंभ

इसी अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘रोहतास जल संजीवनी’ अभियान का शुभारंभ किया। अभियान के तहत जिले के तालाबों, पोखरों, जलाशयों और अन्य पारंपरिक जलस्रोतों के जीर्णोद्धार, साफ-सफाई तथा नियमित रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

अभियान का उद्देश्य वर्षा जल का अधिक से अधिक संग्रहण और संरक्षण करने के साथ जिले के महत्वपूर्ण पारंपरिक जलस्रोतों को पुनर्जीवित करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जलस्रोतों का संरक्षण वर्तमान जरूरतों के साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए जल उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण है।

मंत्री, जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री सह रोहतास जिले के प्रभारी मंत्री अशोक चौधरी, उद्योग एवं खेल मंत्री श्रेयसी सिंह, विधायक वशिष्ठ सिंह, विधायक मुरारी प्रसाद गौतम सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

इस दौरान मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक प्रीता वर्मा, पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, शाहाबाद प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक डॉ. सत्य प्रकाश, रोहतास के जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा और पुलिस अधीक्षक राज सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

जमुहार में युवाओं से संवाद, विकसित बिहार में भागीदारी का आह्वान

इससे पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जमुहार स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज परिसर में ‘वडनगर-वाराणसी सेवा यात्रा’ के तहत आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया और सेवा यात्रियों का अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने युवाओं से विकसित भारत एवं समृद्ध बिहार के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि राज्य में सड़क, सिंचाई, जल प्रबंधन, एयर कनेक्टिविटी, महिला सुरक्षा, रोजगार और निवेश के अवसर बढ़ाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने वर्ष 2030 तक बिहार से मजबूरी में मजदूरी के लिए बाहर जाने की स्थिति को समाप्त करने के लक्ष्य का उल्लेख करते हुए युवाओं एवं उद्यमियों से राज्य के विकास और रोजगार सृजन में योगदान देने की अपील की।

06/10/2026

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सासाराम से लाईव 🚨

06/10/2026

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सासाराम आगमन से पहले ही रिंग रोड का उद्घाटन द्वार गिर गया है 🤦😀 122 करोड़ रुपये की लागत से बने बेदा रिंग रोड का उद्घाटन प्रस्तावित था। लेकिन उद्घाटन से पहले ही द्वार गिरने की घटना सामने आई है, जिसके बाद निर्माण कार्य और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। चेनारी विधायक मुरारी प्रसाद गौतम ने इसे सुरक्षा में चूक बताया है। अब सवाल है कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से ठीक पहले उद्घाटन द्वार कैसे गिरा?

CM सम्राट चौधरी के स्वागत का बेसब्री से इंतजार करती महिलाएं ! आज सासाराम को मिल जाएगा एक अहम बाईपास !
06/10/2026

CM सम्राट चौधरी के स्वागत का बेसब्री से इंतजार करती महिलाएं ! आज सासाराम को मिल जाएगा एक अहम बाईपास !

Address

Sasaram
Sasaram
821115

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sasaram Ki Galiyan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Sasaram Ki Galiyan:

Shortcuts

Share