Satna Municipal Corporation

Call Directions Website Contact the organization

Satna Municipal Corporation Official Accounts of Satna Municipal Corporation, Govt of Madhya Pradesh

सुबह बस स्टैंड पहुंचकर सफाई व्यवस्था का लिया जायजाआज सुबह बस स्टैंड का निरीक्षण किया। परिसर में साफ-सफाई और कचरे के उठाव...
31/10/2026

सुबह बस स्टैंड पहुंचकर सफाई व्यवस्था का लिया जायजा

आज सुबह बस स्टैंड का निरीक्षण किया। परिसर में साफ-सफाई और कचरे के उठाव की व्यवस्था देखी। मौके पर मौजूद अधिकारियों और सफाई कर्मचारियों को निर्देश दिए कि बस स्टैंड की नियमित सफाई हो, कचरा समय पर उठाया जाए और यात्रियों को गंदगी के कारण किसी तरह की परेशानी न हो।

बस स्टैंड सहित शहर के अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी साफ-सफाई की नियमित निगरानी की जा रही है। सफाई व्यवस्था में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


https://www.instagram.com/p/DfJfayXGYr0/?exln=MWRhN25pMWQwdXY4NQ==

🇮🇳 राष्ट्रीय एकता दिवस पर ‘रन फॉर यूनिटी’ में शामिल हुए महापौर एवं निगम आयुक्तलौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जय...
31/10/2026

🇮🇳 राष्ट्रीय एकता दिवस पर ‘रन फॉर यूनिटी’ में शामिल हुए महापौर एवं निगम आयुक्त

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर सतना में आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ में महापौर श्री योगेश कुमार ताम्रकार एवं नगर निगम आयुक्त डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा ने सहभागिता की।

दादा सुखेन्द्र सिंह स्टेडियम, जवाहर नगर से पुलिस परेड ग्राउंड, सिविल लाइन तक आयोजित एकता दौड़ में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं शहरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर महापौर एवं निगम आयुक्त ने उपस्थित नागरिकों के साथ देश की एकता, अखंडता और आपसी सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया तथा सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में अमूल्य योगदान का स्मरण किया।

🇮🇳 एकता हमारी शक्ति, अखंडता हमारी पहचान।


https://www.instagram.com/p/DfJkvJqDJHH/?exln=a3gxZjNvcXcxc3g4

मच्छरों की रोकथाम के लिए नगर निगम का फॉगिंग अभियान जारीनगर पालिक निगम सतना द्वारा मच्छरों की रोकथाम एवं मच्छर जनित बीमार...
31/10/2026

मच्छरों की रोकथाम के लिए नगर निगम का फॉगिंग अभियान जारी

नगर पालिक निगम सतना द्वारा मच्छरों की रोकथाम एवं मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए शहर के विभिन्न वार्डों में फॉगिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में शुक्रवार रात्रि वार्ड क्रमांक 25 के जिला अस्पताल परिसर, रीवा रोड एवं पुष्पराज कॉलोनी में फॉगिंग कराई गई।

नागरिकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए नगर निगम द्वारा शहर के अन्य क्षेत्रों में भी चरणबद्ध तरीके से फॉगिंग कराई जाएगी। यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।


https://www.instagram.com/p/DfJHgZ8jFwK/?mdxt=MXdmdzM5azByOGx1dg==

30/10/2026
18/10/2026
11/10/2026

🚰 *आवश्यक सूचना | 12 अक्टूबर को शाम की जलापूर्ति नहीं होगी*

नगर पालिक निगम सतना द्वारा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में NRV (नॉन-रिटर्न वाल्व) एवं अन्य आवश्यक संधारण कार्य किए जाने के कारण सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 को शहर में केवल सुबह के समय जलापूर्ति की जाएगी। शाम की जलापूर्ति नहीं होगी।

संधारण कार्य पूर्ण होने के पश्चात नियमित जलापूर्ति पुनः प्रारंभ कर दी जाएगी।

आयुक्त डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा ने समस्त शहरवासियों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए आवश्यकतानुसार पानी का अग्रिम भंडारण कर लें, जल का विवेकपूर्ण उपयोग करें तथा आवश्यक संधारण कार्य के दौरान नगर निगम प्रशासन का सहयोग करें।

जनहित में जारी
नगर पालिक निगम, सतना
Collector Satna PRO Satna Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Department of Urban Development & Housing MP Kailash Vijayvargiya Pratima Bagri Yogesh Kumar Tamrakar Dr. Nagarjun B Gowda IAS Satna Smart City Development Limited Ganesh Singh

Address

Satna
485001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Satna Municipal Corporation posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Satna Municipal Corporation:

Shortcuts

Share

Nearby government services