Collector Office Seoni

Collector Office Seoni

Share

Official handle of Collector Seoni, Government of Madhya Pradesh

01/06/2026
Photos from Collector Office Seoni's post 01/06/2026

प्रभारी कलेक्टर श्री राठौर की अध्यक्षता में ीमा_बैठक आयोजित

#सिवनी/ सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रभारी कलेक्टर श्री अनिल कुमार राठौर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक आयोजित हुई।बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती अंजली शाह, अपर कलेक्‍टर सुश्री सुनीता खंडायत, अपर कलेक्‍टर श्री सी एल चनाप सहित सभी विभागों के जिला अधिका‍री उपस्थित थे।

बैठक में प्रभारी कलेक्‍टर श्री राठौर ने सीएम हेल्पलाइन में लंबित प्रकरणों की विभागवार विस्‍तृत समीक्षा करते हुए 50 दिवस एवं 100 दिवस से अधिक समय से लंबित शिकायतों को नियमानुसार त्वरित कार्यवाही करते हुए प्राथमिकता से बंद कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

बैठक में प्रभारी कलेक्‍टर श्री राठौर ने गेहूं उपार्जन कार्य की समीक्षा की। उन्होंने बारिश मौसम की संभावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए हुए सभी अनुविभागीय अधिकारियों एवं उपार्जन कार्य से जुड़े अधिकारियों को उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण कर केंद्रों के प्रांगण में रखी उपार्जित गेंहू का अतिरिक्त वाहन लगाकर त्‍वरित उठाव कर सुरक्षित भंडार कराने के निर्देश दिए। इसी तरह उन्होंने कृषि संबंधी अधिकारियों से जिले में उपलब्ध खाद बीज की जानकारी प्राप्त कर सभी पात्र कृषकों को नियमानुसार सुव्यवस्थित खाद बीज वितरण कराने के निर्देश दिए।

प्रभारी कलेक्‍टर श्री राठौर ने नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों की पेयजल वितरण स्थिति की समीक्षा कर सुचारू रूप से पेयजल आपूर्ति कराने एवं समस्याग्रस्त क्षेत्रों में त्वरित वैकल्पिक कार्यवाही करते समस्या का निराकरण के निर्देश सभी सीएमओ एवं संबंधित अधिकारियों को दिए। इसी तरह उन्होंने नगरीय क्षेत्रों के जर्जर भवनों, स्कूल, आंगनबाड़ी सहित अन्य विभागीय भवनों का चिन्हांकन कर डिस्मेंटल कराने के निर्देश दिए।

प्रभारी कलेक्‍टर श्री राठौर ने शासकीय निर्माणाधीन भवनों, सड़कों, पुल पुलिया निर्माण कार्यों की समीक्षा की, उन्होंने विषेशकर बारिश मौसम को दृष्टिगत रखते हुए सड़कों एवं पुल पुलिया के शेष रहे निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इसी तरह उन्होंने सभी सीएमओ को नगरीय क्षेत्रों के नाले नालियों की साफ सफाई कराने के निर्देश दिए।
बैठक में प्रभारी कलेक्‍टर श्री राठौर ने माननीय उच्च न्यायालय में लंबित अवमानना प्रकरणों की समीक्षा कर प्रकरणों पर उचित प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इसी तरह उन्होंने नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन सहित जनसुनवाई के लंबित प्रकरणों तथा लोक सेवा गारंटी अधिनियम अंतर्गत अधिसूचित सेवाओं के आवेदनों की अनुभागवर समीक्षा कर समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्‍होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अधिसूचित सेवाओं का कोई भी आवेदन समय सीमा से बाह्य न हो।

बैठक में प्रभारी कलेक्‍टर श्री राठौर ने नवीन शैक्षणिक सत्र में नवीन नामांकन स्थिति, छात्रावास आश्रमों में व्यवस्थाओं, लाड़ली लक्ष्मी योजना, मातृ वंदना योजना लक्ष्य पूर्ति सहित अन्य विभागीय योजनाओं कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh

01/06/2026

#सिवनी/ अब बिजली बिल की चिंता छोड़िए। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत मार्च 2027 से पहले रूफटॉप सोलर लगवाए और सब्सिडी का लाभ उठाएं । प्रदेश में अब तक 02 लाख से अधिक उपभोक्ता पहले ही इस योजना में नामांकित हो चुके है।

मध्य प्रदेश ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PMSGMBY) हेतु व्हाट्सप्प चैटबॉट “सोलर चाचा" का शुभारंभ किया गया, जिसके माध्यम से हितग्राही योजना से संबंधित समस्त प्रमाणित जानकारी प्राप्त कर सकेगा।आज ही अपना सोलर सफर शुरू करने के लिए इस QR कोड को स्कैन करे अथवा 8815107640 नंबर पर Hello भेजें। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Department of Energy Madhya Pradesh

01/06/2026

मानवाधिकार आयोग सदस्य श्री प्रियंक कानूनगो का दौरा घंसौर में आज

#सिवनी / राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग नई दिल्ली सदस्य श्री प्रियंक कानूनगो प्राप्‍त अधिकृत कार्यक्रमानुसार 02 जून 2026 को प्रातः 11:30 बजे घंसौर पहुंचेंगे।

घंसौर में सदस्‍य श्री कानूनगो द्वारा मानवाधिकार एवं समावेशी विकास से संबंधित प्रमुख विषयों के क्रियान्वयन की स्थिति तथा जमीनी वास्तविकताओं की व्यापक समीक्षा की जाएगी। समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा की जाएगी। बैठक उपरांत आयोग सदस्‍य श्री कानूनगो स्‍थानीय मीडिया प्रतिनिधियों से भी संवाद करेंगे। कार्यक्रम उपरांत वे नरसिंहपुर के लिए प्रस्‍थान करेंगे। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav

01/06/2026

राष्‍ट्रीय गीत एवं राष्‍ट्रगान गायन से हुई प्रथम कार्य दिवस की शुरूआत

#सिवनी/ माह के प्रथम कार्य दिवस की शुरूआत कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रगीत वंदे- मातरम् एवं राष्ट्रगान "जन गण मन" के सामूहिक गायन से की गई। इस अवसर पर कलेक्टर प्रभारी कलेक्टर श्री अनिल कुमार राठौर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अंजली शाह, अपर कलेक्टर सुश्री सुनीता खंडायत, अपर कलेक्टर श्री सी एल चनाप सहित सभी विभागाधिकारी अधिकारी एवं कर्मचारियों की उपस्थिति रही। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh

Photos from PRO Seoni's post 31/05/2026
30/05/2026

शासकीय बोर से निजी उपयोग हेतु लगाई गई मोटर हटाई गई

#सिवनी /कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने बताया कि विकासखण्ड कुरई की ग्राम पंचायत आमगांव अंतर्गत ग्राम खैररांजी में शासकीय बोर में किसान द्वारा विद्युत मोटर पम्प लगाकर निजी उपयोग किये जाने संबंधी समाचार प्रकाशित होने पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा त्वरित कार्यवाही की गई।
कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड सिवनी ने जानकारी देते हुए बताया कि संबंधित किसान से पूर्व में भी मोटर पम्प हटवाया गया था। पुनः मामला संज्ञान में आने पर विभागीय अमले द्वारा दिनांक 30 मई को मौके पर पहुंचकर किसान द्वारा लगाई गई मोटर को हटवाया गया। साथ ही ग्राम पंचायत आमगांव के सरपंच एवं सचिव को पंचायत स्तर से मोटर पम्प स्थापित कर आवश्यक जलप्रदाय व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं।
उन्होंने बताया कि ग्राम खैररांजी की नल-जल योजना लगभग एक वर्ष पूर्व पूर्ण कर ग्राम पंचायत आमगांव को हस्तांतरित की जा चुकी है तथा वर्तमान में योजना का संचालन एवं संधारण ग्राम पंचायत द्वारा किया जा रहा है। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh

Want your business to be the top-listed Government Service in Seoni?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Address


कार्यालय कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी
Seoni
480661