25/11/2022
आज दिनाँक 25/11/2022 को श्योपुर- मुरैना लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं भारत सरकार के यशस्वी केंद्रीय कृषि एवं कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमरजी के आशीर्वाद एवं जन कल्याण कारी संस्था इफको के सहयोग से विशाल नेत्र शिविर का आयोजन जिला चिकित्सालय मैं किया गया, साथ ही शासकीय पी जी महाविद्यालय मैं वीर सावरकर फूटबॉल अकादमी द्वारा सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत अंतर्राजीय फूटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका उदघाटन भी सांसद महोदय द्वारा किया गया, दोनों ही कार्यक्रम मैं भारत स्काऊट एवं गाइड जिला संघ श्योपुर की रोवर एवं रेन्जर टीम, स्काऊट एवं गाइड टीम का महत्वपूर्ण सहयोग रहा, इस अवसर पर माननीय मंत्री महोदय द्वारा राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर पर श्योपुर जिले का नाम रोशन करने वाले स्काऊट एवं गाइड का सम्मान भी किया गया। इसमें पिंडारी ग्लेशीयर उत्तराखंड पर ट्रैकिंग कर तिरंगा फहराने वाले रोवर हनीफ मोहम्मद , चेतन गौड़ , रेन्जर रीना प्रजापति , पलक रोदिया , शिवानी गौड़ , केदार नाथ ट्रैकिंग करने वाले रोवर मयंक बंसल, आशु बंसल, पचमढ़ी ट्रैकिंग करने वाले रोवर हर्षद खान, मोहित शर्मा, उत्कृष्ट विद्यालय में प्रशिक्षण क्लास चलाने वाले रोवर जतिन शिवहरे, सूरज कुशवाह, अजय वर्मा शामिल थे। श्योपुर जिले में स्काऊट गाइड गतिविधि को प्रेरणा देने के कार्य हेतु जिला सचिव श्री रोशन लाल गर्ग, डी ओ सी श्री ओ पी सिकरवार का भी इस अवसर पर सम्मान किया गया। सांसद महोदय का स्वागत स्काऊट बैंड से किया गया, रेंजर टीम द्वारा सैल्यूट एवं मार्च पास्ट किया गया। नेत्र शिविर में भी सभी स्काऊट गाइड टीम द्वारा अपना महत्वपूर्ण सहयोग आयोजक संस्था को किया गया, शिविर के समापन की तिथि तक स्काऊट गाइड की टीम अपना सहयोग नेत्र शिविर की विभिन्न व्यवस्थाओं मैं करती रहेगी।