PRO Sheopur

Directions Website Contact the organization

PRO Sheopur PROjansampark Sheopur, Government of Madhya Pradesh

08/10/2026

किसानों के लिए उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता
----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन मे जिले के किसानों को मांग अनुसार उर्वरकों की पूर्ति की जा रही है।
उपसंचालक कृषि ने बताया कि जिले में रबी 2026-27 हेतु यूरिया 41000 मे.टन, डीएपी- 6500 मे.टन, एसएसपी- 5000 मे.टन, एनपीके - 7500 मे.टन एवं एमओपी- 200 मे.टन इस प्रकार कुल 60200 मे.टन. का लक्ष्य रखा गया था । जिसमें से अभी तक यू रिया-6908 मै.टन, डीएपी- 802 मे.टन, एसएसपी- 2856 मै.टन, एनपीके 6068 मै. टन एवं एमओपी- 107 मै.टन इस प्रकार कुल 16741 मे.टन उपलब्ध हो चुका है। जिसके विरूद्ध अभी तक यूरिया 1200 मे.टन, डीएपी- 477 मै.टन, एसएसपी- 244 मै.टन, एनपीके - 201 मे.टन एवं एमओपी - 03 मै.टन इस प्रकार कुल 2125 मे.टन उर्वरक का वितरण ई-विकास प्रणाली के माध्यम से कृषकों को किया जा चुका है। वर्तमान में यूरिया- 5708 मै.टन, डीएपी- 325 मे.टन, एसएसपी- 2612 मै.टन, एनपीके 5867 मे.टन एवं एमओपी- 104 मे.टन इस प्रकार कुल 14616 मे.टन शेष है।

जिले में उर्वरकों की आपूर्ति निर्बाध तथा तय कार्यक्रम अनुसार निरंतर की जा रही है। जिले में उक्त उपलबध खाद सोसायटीवार, मार्कफेड के डबल लॉक केंद्रवार, एम.पी.एग्रो, निजी दुकानवार ई-विकास पोर्टल पर उपलब्ध है।

किसान भाईयों से अनुरोध हे कि अपनी आवश्यकतानुसार खाद अपनी सोसायटी / मनपसंद दुकान से ई-विकास पोर्टल के माध्यम से बुकिंग कर अपने खाद को उठा सकते है। ई-विकास प्रणाली में राजस्व पट्टाधारी, वन पट्टाधारी, सिकमी किसान, शारीरिक रूप से अक्षम किसान, वृद्ध किसान, मृतक किसान के वारिसान को, धार्मिक संस्थान/ट्रस्ट, विशेष प्रयोजन एवं डैम कैचमेंट एरिया आदि की जमीन के लिए खाद उपलब्ध कराने हेतु सुविधा दी गयी है। यदि किसानों को टोकन बुक करने में कोई कठिनाई आती है तो किसान संबंधित क्षेत्र के कृषि विस्तार अधिकार, सहकारी समिति के प्रबंधक, ऑपरेटर, नगद विक्रय केन्द्रों के प्रभारियों की सहायता से टोकन बुक कर सकते है।

किसानों को रबी फसलों की बोनी हेतु फसलों की अनुशंसित खाद की मात्रा अनुसार यूरिया, एसएसपी, एनपीके, डीएपी, पोटाश खाद की पूर्ण मात्रा को एक बार में ही उठा सकता है। यदि किसान चाहे तो पुनः पोर्टल पर प्रक्रिया का पालन कर अपनी मर्जी अनुसार खाद बुक कर अपनी सुविधानुसार उठा सकता है।

यदि किसी किसान की फार्मर आई.डी. नही बनी है तो वह किसान ई-विकास पोर्टल पर दिये गये विकल्प "फार्मर आईडी नही है" का चयन कर, भूमि संबंधी जानकारी भरकर संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व)/तहसीलदार के सत्यापन उपरांत ई-टोकन बुक कर, उर्वरक प्राप्त कर सकता है।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

धान एवं अन्य फसलों के अवशेष जलाने के संबंध में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी -----मध्यप्रदेश शासन, पर्यावरण विभाग, मंत्रालय, भ...
08/10/2026

धान एवं अन्य फसलों के अवशेष जलाने के संबंध में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी
-----
मध्यप्रदेश शासन, पर्यावरण विभाग, मंत्रालय, भोपाल द्वारा एयर एक्ट 1981 की धारा 19(5) के अंतर्गत प्रदत्त अधिकारों के तहत धान एवं अन्य फसलों के अवशेषों को खेतों में ही अंधाधुध तरीके से जलाये जाने को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किया गया है तथा कोई व्यक्ति अथवा संस्था यदि ऐसा करते हुए पाया जाता है तो उसे माननीय नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्देशानुसार पर्यावरण मुआवजा अदा करने का प्रावधान किया गया है, जिसके तहत 02 एकड या उससे कम भूमि धारक 2500 रूपये प्रति घटना, 02 एकड से अधिक लेकिन 05 एकड से कम भूमि धारक 5000 रूपये प्रति घटना, 05 एकड से अधिक भूमि धारक 15000 रूपये प्रति घटना अनुसार निर्धारित है।

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट सुश्री शीला दाहिमा द्वारा जिले में धान एवं अन्य, फसलों की कटाई उपरांत उनके अवशेष को जलाने से होने वाले प्रदूषण एवं आगजनी की घटनाओं से आमजन के स्वास्थ्य एवं उनकी जानमाल की सुरक्षा तथा भूमि की उर्वरा शक्ति नष्ट न हो इस उद्देश्य से उक्त सभी को दृष्टिगत रखते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा- 163(1) के अंतर्गत प्रतिबंधित आदेश जारी किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार जिले में धान एवं अन्य फसलों को काटने के उपरांत अवशेष नरवाई को कोई भी कृषक अपने खेत पर नहीं जला सकेगा अर्थात फसल काटने के उपरांत अवशेषों को जलाना पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है। हार्वेस्टर मशीन संचालकों को यह अनिवार्य होगा कि वे हार्वेस्टर मशीन के साथ स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम या स्ट्रा-रीपर मशीन का उपयोग कर, फसल कटाई के बाद अवशेषों को स्थल पर ही भूसा बनाकर निपटान करेंगे। कम्बाईन हार्वेस्टर संचालक फसल कटाई प्रारंभ करने के पूर्व सहायक कृषि यंत्री, कृषि अभियांत्रिकी कार्यालय श्योपुर में अपना पंजीयन करायेंगे तथा फसल कटाई पंजी का संधारण सहायक कृषि पंत्री के निर्देशानुसार करेंगे।

जिले में चलने वाले कंबाईन हार्वेस्टर के साथ स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम स्ट्रा रीपर की सतत निगरानी जिला परिवहन अधिकारी द्वारा की जावेगी। बिना स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम स्ट्रा रीपर के कंबाईन हार्वेस्टर चलाने पर वैधानिक कार्यवाही की जावेगी। उप संचालक, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, श्योपुर जिले में संचालित गौशालाओं की मैपिंग करेंगे तथा कृषि अभियांत्रिकी विभाग से समन्वय कर, जिले के स्ट्रा रीपर संचालकों एवं गौशाला संचालकों के मध्य अनुबंध कराना सुनिश्चित करेंगे। स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम या स्ट्रा-रीपर मशीन के उपयोग किये बिना यदि कोई कृषक फसल कटाने हेतु दबाव बनाता है तो संबंधित कम्बाईन हार्वेस्टर संचालक इसकी सूचना तत्काल संबंधित ग्राम पंचायत निगरानी समिति (पटवारी/कृषि विस्तार अधिकारी/पंचायत सचिव/रोजगार सहायक/ग्राम कोटवार/संबंधित थाना प्रभारी) को देंगे।

हार्वेस्टर मशीन एवं स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम या स्ट्रा-रीपर मशीन (भूसा बनाने के संयंत्र) से भूसा बनाने के दौरान निकलने वाली चिंगारी से आगजनी की घटना को रोकने हेतु मशीन संचालक अग्नि सुरक्षा संयंत्र के साथ-साथ आग बुझाने के लिए रेत एवं पानी की व्यवस्था भी सुनिश्चित करेंगे। यह भी देखने में आया है कि खेतों के आसपास लगे ट्रांसफार्मर से कभी-कभी चिंगारी/शार्ट सर्किट से भी आगजनी की घटनाएं हो जाती है, अतः अधीक्षण यंत्री म.प्र. राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमि. यह सुनिश्चित करेंगे कि ट्रांसफार्मर से फसल नष्ट होने का खतरा तो नहीं है, खतरे की स्थिति में किसान की सहमति से ट्रांसफार्मर के आसपा 10 बाई 10 फीट क्षेत्र को खुला रखा जावे, ताकि शॉर्ट सर्किट से कोई भी फसल हानि न हो सके।

पराली/नरवाई प्रबंधन हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार कृषि विभाग के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारियों/कृषि विकगार अधिकारियों, उद्यान विभाग के ग्राम पंचायत स्तरीय अधिकारियों/कर्मचारियों, पंचायत सचिव रोजगार सहायक तथा राजस्व विभाग के पटवारियों, कृषि अभियांत्रिकी के अधिकारियों/कर्मचारियों एवं पशुपालन उद्यानिकी विभाग के पंचायत स्तरीय अधिकारियों/कर्मचारियों के द्वारा किया जावेगा।

उपरोक्त आदेश में उल्लेखित शर्तों का जिले में परिपालन सुनिश्चित करने हेतु उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग जिला श्योपुर नोडल अधिकारी होंगे।

यदि कोई व्यक्ति/संस्था जिले के अंतर्गत धान एवं अन्य फसलों की कटाई उपरांत फसल अवशेषों को जलाता है तो उसे माननीय ग्रीन ट्रिब्यूनत के निर्देशानुसार आदेश के पैरा-1 में वर्णित अनुसार पर्यावण मुआवजे/अर्थदण्ड के साथ-साथ उपखंड मजिस्ट्रेट या अन्य कार्यपालक मजिस्ट्रेट द्वारा भारतीय नागिरक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत आदेश के उल्लंघन के लिये पुलिस प्राथमिकी दर्ज की जा सकती है एवं भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 के तहत दण्डित किया जायेगा। पर्यावरण मुआवजा निर्धारण तथा अर्थदण्ड हेतु संबंधित क्षेत्र के उप खण्ड मजिस्ट्रेट को अधिकृत किया गया है।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

स्वास्थ्य संकेतकों की समीक्षा बैठक आयोजित  ----कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम ...
08/10/2026

स्वास्थ्य संकेतकों की समीक्षा बैठक आयोजित
----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम अंतर्गत विकासखंड विजयपुर में स्वास्थ्य विभाग से संबंधित विभिन्न संकेतकों की प्रगति की गुणवत्ता की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. हेमन्त रावत, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. मुकेश मीणा, विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. राघवेंद्र कर्ण, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक श्री दिलीप दंडोतिया, आकांक्षी ब्लॉक फेलो श्री अखिलेश तोमर, बीईई श्री मोहम्मद साहिब कुर्रेशी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान गर्भवती माताओं के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी एवं एएनसी सेवाओं की गुणवत्ता पर विशेष जोर दिया गया। संबंधित मैदानी स्वास्थ्य अमले को निर्देश दिए गए कि गर्भवती महिलाओं को उनकी एएनसी रिपोर्ट के संबंध में आवश्यक जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध कराई जाए तथा रिपोर्ट के आधार पर उचित स्वास्थ्य परामर्श दिया जाए। इससे गर्भावस्था के दौरान संभावित स्वास्थ्य जोखिमों की समय पर पहचान कर आवश्यक उपचार एवं प्रबंधन सुनिश्चित किया जा सकेगा।

बैठक में मैदानी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को समुदाय के बीच गुटखा एवं तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति व्यापक जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। लोगों को तंबाकू एवं गुटखा सेवन से होने वाले स्वास्थ्य नुकसान की जानकारी देने के साथ ही नशे की आदत छोड़ने के लिए प्रेरित करने पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।

इसके साथ ही आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम के अंतर्गत निर्धारित अन्य स्वास्थ्य संकेतकों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित आंकड़ों को समय पर अपडेट करने तथा निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए प्रभावी मैदानी प्रयास करने के निर्देश दिए गए।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

08/10/2026

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर शिविर का आयोजन 10 को
----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर 10 अक्टूबर 2026 को जिला चिकित्सालय श्योपुर में प्रातः 10 बजे से शाम 03 बजे तक मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जायेगा।

जिला चिकित्सालय श्योपुर के सिविल सर्जन-सह-मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ एसएन बिंदल ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजन को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की समय पर पहचान, स्क्रीनिंग, परामर्श, जांच एवं आवश्यक उपचार उपलब्ध कराना है। चिकित्सकीय परामर्श के दौरान निःशुल्क रूप से दवाएं भी उपलब्ध कराई जायेगी।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

दांतरदा में रक्तदान एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर संपन्न  -----कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभ...
08/10/2026

दांतरदा में रक्तदान एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर संपन्न
-----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा मेरा योगदान गतिविधि के क्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दांतरदा में रक्तदान एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया।

शिविर का शुभारंभ डॉ. किरण मीणा ने रक्तदान कर किया गया। इस अवसर पर जिला नोडल अधिकारी डॉ जेएन सक्सैना, खंड स्तरीय नोडल अधिकारी डॉ. राघवेन्द्र भदोरिया, मेडिकल कालेज से नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. रवि कुमार, मेडिसिन रोग विशेषज्ञ डॉ. दिनेश माहौर, स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. श्वेता गर्ग, स्वास्थ्य विभाग के मीडिया अधिकारी श्री आरबी शाक्य, संस्था प्रभारी डॉ. शिव मीणा, बीपीएम, बीसीएम आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर 15 यूनिट रक्त का संग्रहण हुआ, सभी रक्तदाताओं को ब्लड बैंक की ओर से प्रशस्ती पत्र प्रदान किये गये।

स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा शिविर में 130 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया, जिनमें 32 की नेत्र जांच, 28 महिलाओं की स्त्री रोग जांच, 02 की मानसिक रोग जांच, 26 की बीपी और शुगर जांच तथा 1 रोगी की टीबी स्क्रीनिंग की गई। 02 हितग्राही के आयुष्मान कार्ड बनाया गये, जबकि अन्य सामान्य रोगों से संबंधित 39 मरीजों को परामर्श और उपचार प्रदान किया गया।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

08/10/2026

9 अक्टूबर को भी 687 मतदान केन्द्रों पर लगेंगे विशेष शिविर
----
निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में मतदाता सूची में नाम जोडने के लिए गत 7 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक मतदान केन्द्रों पर विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर प्रत्येक मतदान केन्द्र पर प्रातः 11 बजे से शाम 05 बजे तक लगाये जा रहे है।

इसी क्रम में 09 अक्टूबर को भी जिले के सभी 687 मतदान केन्द्रों पर शिविर लगाये जायेंगे। शिविर में बीएलओ द्वारा मतदाता सूची से छूटे हुए एवं प्रथम बार/युवा मतदाताओं के नाम जोडने के लिए फार्म-6 भरने की प्रक्रिया की जायेगी।

निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाताओं को फार्म-6 के साथ घोषणा पत्र भरने की आवश्यकता नही है, केवल फार्म-6 के निर्धारित प्रपत्र को ही भरना होगा। ऐसे मतदाता जिनके नाम मतदाता सूची में जुडने से शेष रह गये है अथवा ऐसे मतदाता जिनकी आयु 18 वर्ष पूर्ण हो गई है अथवा ऐसे मतदाता जिनकी आयु 01 जनवरी 2027 को 18 वर्ष पूर्ण हो रही है, वे अपने नाम जुडवाने के लिए मतदान केन्द्रों पर जाकर बीएलओ के माध्यम से फार्म-6 भर सकते है।

मतदाताओ से अपील की गई है कि वह अपना नाम मतदाता सूची में जुडवाने हेतु शिविरों में उपस्थित हो सकते है तथा जो मतदाता ऑनलाईन आवेदन करना चाहते है वह अपना आवेदन https://voters.eci.gov.in/ एवं वोटर हेल्पलाईन एप्प के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन कर सकते है।
-
Chief Electoral Officer Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

Citizen Service Portal

वीसी के माध्यम से ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा  -----अपर मुख्य सचिव ग्रामीण विकास विभाग श्रीमती दीपाली रस्तोगी की अध्य...
08/10/2026

वीसी के माध्यम से ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा
-----
अपर मुख्य सचिव ग्रामीण विकास विभाग श्रीमती दीपाली रस्तोगी की अध्यक्षता में वीसी के माध्यम से ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायत राज अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं, ग्रामीण पेयजल आपूर्ति, स्वच्छ भारत मिशन, बीवी जीरामजी अंतर्गत श्रमिक नियोजन, नवीन कार्यो की स्वीकृति, एक बगिया मॉ के नाम योजना की प्रगति आदि बिन्दुओं पर समीक्षा की गई।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण अंतर्गत एसएनए स्पर्श के माध्यम से रसोईयों के भुगतान, मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत लखपति दीदी के चिन्हांकन की प्रगति, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत किस्त जारी करने सहित महिला बाल विकास विभाग अंतर्गत पीएम जनमन योजना के तहत स्वीकृत आंगनबाडी भवनों के निर्माण की समीक्षा की गई।

वीसी के दौरान एनआईसी कक्ष श्योपुर में सीईओ जिला पंचायत श्री कार्तिकेय जायसवाल, एसीईओ डॉ अजय उपाध्याय, परियोजना अधिकारी श्री विक्रम जाट, श्री पीएस राजपूत आदि उपस्थित थे।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान अंतर्गत ढोढर में जनसंवाद कार्यक्रम 09 कोशासकीय संस्थाओं एवं परिसंपत्तियों का निरीक्षण भी क...
08/10/2026

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान अंतर्गत ढोढर में जनसंवाद कार्यक्रम 09 को
शासकीय संस्थाओं एवं परिसंपत्तियों का निरीक्षण भी करेंगे अधिकारी
----
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत 09 अक्टूबर को ग्राम ढोढर में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा की अध्यक्षता में उक्त कार्यक्रम का आयोजन पंचायत भवन ढोढर परिसर में दोपहर 01 बजे से होगा। इसके पूर्व अधिकारियों द्वारा कलस्टर क्षेत्र के ग्रामों में शासकीय संस्थाओं एवं परिसंपत्तियों का निरीक्षण किया जायेगा।

जनसंवाद कार्यक्रम में ग्राम पंचायत ढोढर सहित बगदरी, बगदिया, बहरावदा, धीरोली, हासिलपुर, जैनी, काशीपुर, खिरखिरी, लाडपुरा, मानपुर, सेमल्दा, जवासा, जावदेश्वर, चकबमूलिया एवं सेवापुर शामिल रहेंगे। इस अभियान के दौरान क्षेत्र भ्रमण, निरीक्षण एवं जनसंवाद के माध्यम से आम लोगों की शिकायतों का निराकरण किया जायेगा तथा शासकीय योजनाओं की निगरानी के साथ ही कल्याणकारी योजनाओं में शेष पात्र लोगों को लाभ देने की कार्यवाही की जायेगी।

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत लगने जा रहे शिविर- जनसंवाद कार्यक्रम में भ्रमण क्षेत्र की लंबित सीएम हेल्पलाइन एवं जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का शत प्रतिशत निराकरण किया जायेगा तथा लोक सेवा गारंटी के अधिनियम के अंतर्गत दर्ज भ्रमण क्षेत्र के लंबित प्रकरण भी निराकृत होंगे। इसके साथ ही अविवादित नामांतरण, सीमांकन एवं बटवारा के लंबित प्रकरण भी निराकृत किये जायेगे। ई-केवायसी शिविर व आयुष्मान कार्ड शिविर भी लगाए जाएंगे।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

09 अक्टूबर को 6 ग्रामों में लगेंगे ई-केवायसी शिविर  ----कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में ग्रामवासियों के आधा...
08/10/2026

09 अक्टूबर को 6 ग्रामों में लगेंगे ई-केवायसी शिविर
----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में ग्रामवासियों के आधारकार्ड, समग्र आईडी एवं ई-केवायसी अपडेट करने के लिए शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा ने सभी एसडीएम को निर्देश दिये है कि अपने-अपने अनुभाग क्षेत्र के ग्रामों में आयोजित हो रहे इन शिविरों के दौरान जाति प्रमाण पत्र बनाने एवं फार्मर रजिस्ट्री का कार्य भी किया जायें।

सीईओ जिला पंचायत श्री कार्तिकेय जायसवाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार 09 अक्टूबर को विजयपुर विकासखण्ड के सिमरई, धोरेरा में, कराहल विकासखण्ड के बासेड, चकरामपुरा में एवं श्योपुर के बाजरली, अडवाड ग्राम में प्रातः 11 बजे से 04 बजे तक शिविर आयोजित होंगे।

ग्राम पंचायतों में आयोजित होने वाले उक्त शिविरों के लिए शिविर प्रभारी नियुक्त किये गये है। इन शिविरों के माध्यम से ग्रामवासियों के आधार कार्ड, समग्र आईडी, ई-केवायसी आदि अपडेट किये जायेंगे, जिससे योजनाओं में तकनीकी त्रुटियों के चलते लाभ नही मिलने की समस्या को दूर किया जायेगा, ताकि ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

08/10/2026

विजयपुर में भर्ती शिविर 09 अक्टूबर को
----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने हेतु एनआरएलएम अंतर्गत संचालित सीएलएफ कार्यालयों पर भर्ती शिविर लगाये जा रहे है।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री कार्तिकेय जायसवाल द्वारा जारी निर्देशो के अनुसार युवाओ को सुरक्षा गार्ड एवं सुपरवाईजर के पद पर भर्ती के लिए भारतमाता सीएलएफ कार्यालय कार्यालय विजयपुर में 09 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे से सायं 04 बजे तक शिविर लगाया जायेगा।

एनआरएलएम डीपीएम श्री सोहनकृष्ण मुदगल ने बताया कि एनआरएलएम अंतर्गत संचालित उक्त सीएलएफ कार्यालयों पर सिक्योरिटी एडं इटेलीजेंस सर्विस (एसआईएस) इंडिया लिमिटेड सिंगरोली द्वारा सुरक्षागार्ड एवं सुरक्षा सुपरवाईजरों के पदों पर भर्ती की जायेगी। 10वी, 12वी एवं स्नातक पास युवा जिनकी ऊचाई न्यूनतम 167.5 सेटीमीटर है, वे उक्त शिविर में चयन हेतु भर्ती के लिए उपस्थित हो सकते है।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

Address

कलेक्ट्रेट भवन
Sheopur
476337

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when PRO Sheopur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to PRO Sheopur:

Shortcuts

Share