Collector Office Sheopur

Call Directions Contact the organization

Collector Office Sheopur This is official account of sheopur administration, Government of Madhya Pradesh

कलेक्टर ने किया आदि सेवा केन्द्र का निरीक्षणसतत् रूप से संचालन के दिये निर्देश-----कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा ढोढ...
09/10/2026

कलेक्टर ने किया आदि सेवा केन्द्र का निरीक्षण
सतत् रूप से संचालन के दिये निर्देश
-----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा ढोढर में आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान अंतर्गत आदि कर्मयोगी अभियान के तहत स्थापित आदि सेवा केन्द्र का निरीक्षण किया गया तथा संचालन व्यवस्था का जायजा लेते हुए सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण को निर्देश दिये कि आदि सेवा केन्द्रों का संचालन सतत् रूप से किया जायें।

कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा ने निर्देश दिये कि आदि सेवा केन्द्रों के माध्यम से जनजाति बाहुल्य बस्तियों में स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं की पहुंच को सुगम बनाया जायें तथा प्रत्येक मंगलवार को निर्धारित समय में आदि सेवा केन्द्र का संचालन नियमित रूप से किया जायें, इस दौरान प्राप्त आवेदनों को पंजीकृत करने तथा संबंधित विभागों को भेजकर समन्वय कर उन आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित किया जाये।

इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री कार्तिकेय जायसवाल, एसडीएम श्री गगन मीणा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहें। उल्लेखनीय है कि श्योपुर जिले में 286 ग्रामों में आदि सेवा केन्द्र संचालित है, जिन्हें आदि साथियों एवं आदि सहयोगियों के माध्यम से संचालित किया जा रह है।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

कलेक्टर द्वारा माकडोद में नलजल योजना का अवलोकनसतत् रूप से जलापूर्ति, रखरखाव एवं स्वच्छता को लेकर दिए आवश्यक निर्देश ----...
09/10/2026

कलेक्टर द्वारा माकडोद में नलजल योजना का अवलोकन
सतत् रूप से जलापूर्ति, रखरखाव एवं स्वच्छता को लेकर दिए आवश्यक निर्देश
-----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा आज ग्राम ढोढर में आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत कलस्टर क्षेत्र के ग्राम माकडोद में जल जीवन मिशन अंतर्गत संचालित नलजल योजना का अवलोकन किया गया तथा नलजल योजना के सतत् रूप से संचालन, रख-रखाव एवं स्वच्छता को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री कार्तिकेय जायसवाल, एसडीएम श्री गगन मीणा, ईई पीएचई श्री अफजल अमानुल्ला, तहसीलदार श्री दीपेश धाकड, नायब तहसीलदार श्री टीएस लकडा आदि अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा ने इस अवसर पर नलजल योजना अंतर्गत निर्मित 50 किलोलीटर क्षमता के ओवरहेड टैंक, 20 किलोलीटर क्षमता के सम्पवेल आदि का निरीक्षण किया तथा जलापूर्ति के संबंध में ग्रामीणों से चर्चा की गई, ग्रामीणों ने बताया कि नलजल योजना के माध्यम से प्रतिदिन एक घंटे की नियमित रूप से जल की सप्लाई की जा रही है। गांव में 362 नल कनेक्शन है।

तिल्ली उत्पादक किसानों से चर्चा

कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा ग्राम माकडोद में तिल्ली उत्पादक किसानों से चर्चा की गई तथा उत्पादन के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। इस अवसर पर उन्होंने श्री गोपाल आदिवासी के बाडे में खेत से काटकर रखी गई तिल्ली की फसल का अवलोकन किया तथा किसानों से फसल उत्पादन के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। इसके साथ ही उन्होंने बच्चों से भी उनकी स्कूल तथा पढाई के संबंध में चर्चा की।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

ढोढर में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजितगुटखा, पुडिया स्वास्थ्य के लिए हानिकारक-कलेक्टरजनसमुदाय को दिलाया तम्बाकूयुक्त उत्पाद छ...
09/10/2026

ढोढर में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित
गुटखा, पुडिया स्वास्थ्य के लिए हानिकारक-कलेक्टर
जनसमुदाय को दिलाया तम्बाकूयुक्त उत्पाद छोडने का संकल्प
बाल विवाह के प्रति दिया जागरूकता का संदेश
मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना अंतर्गत तीन हितग्राही लाभान्वित
17 हितग्राहियों को मिला बीपीएल का लाभ, 4 हितग्राहियों के नाम आवास सूची में जोडे
-----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा ने श्योपुर विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम ढोढर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि गुटखा, पुडिया खाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, जिला प्रशासन द्वारा तम्बाकूयुक्त उत्पादों का सेवन नही करने के संबंध में मुहिम चलाई जा रही है, जिसमें सभी का सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं में गुटखा, पुडिया खाने का चलन पिछले तीन सालों में ज्यादा बढा है। इस दुर्व्यसन के कारण महिलाओं के स्वास्थ्य और पोषण पर विपरित प्रभाव पडता है। इसलिए सभी इस बुराई को त्यागे, उन्होंने कहा कि नारी शक्ति का प्रतीक नवदुर्गा पर्व भी शुरू हो रहा है। ऐसे में नारी शक्ति को एकजुट होकर इस बुराई के दूर करने के लिए आगे आना चाहिए। इस अवसर पर उन्होेंने जनसमुदाय को गुटखा, पुडिया त्यागने का संकल्प भी दिलाया। इसके साथ ही बाल विवाह के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि कानूनन निर्धारित आयु में ही बच्चों का विवाह करें, इसके लिए शासन द्वारा पुरूषो हेतु 21 वर्ष एवं महिलाओं हेतु 18 वर्ष आयु निर्धारित की गई है। उन्होंने कम उम्र में विवाह के कारण स्वास्थ्य पर पडने वाले दुष्प्रभावों के बारे में भी समुदाय को जाग्रत किया।

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान अंतर्गत ढोढर पंचायत परिसर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री कार्तिकेय जायसवाल, एसडीएम श्री गगन मीणा, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री शशांक भूषण, पूर्व विधायक श्री दुर्गालाल विजय, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री महावीर सिंह सिसौदिया, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री अशोक गर्ग, श्री सुमेर सिंह जादौन, सरपंच श्री नारायण गोयल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें।

कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा ने ग्राम ढोढर में सांदीपनि स्कूल की स्थापना के संबंध में ग्रामीणों की मांग पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि इस संबंध में उनकी ओर से वरिष्ठ स्तर पर पत्राचार किया जायें।

कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान प्राप्त समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया। इस दौरान खोजीपुरा निवासी श्रीमती शंभो मीणा की खाद्यान पात्रता पर्ची संबंधी समस्या पर तत्काल ही ई-केवायसी कराई गई। श्रीमती रचना केवट द्वारा प्रसूति सहायता योजना से संबंधित प्रस्तुत आवेदन के परीक्षण उपरांत हितग्राही महिला को अवगत कराया गया कि योजना के तहत 14 हजार रूपये की राशि बैंक खाते में अंतरित कर दी गई है। खोजीपुरा रेलवे स्टेशन क्षेत्र में विधुत की समस्या के संबंध में बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये, जिस पर अवगत कराया गया कि पीएम जनमन योजना के तहत आबादी लाइन का कार्य किया जा रहा है। इसी प्रकार श्री रंगा की समग्र आईडी लिंक करने की समस्या भी मौके पर निराकृत की गई। शिविर के दौरान आवास सूची में नाम जोडने तथा पात्रता पर्ची जारी करने की प्रक्रिया भी की गई। इस दौरान कुल 65 आवेदन प्राप्त हुए।

मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना अंतर्गत तीन हितग्राही लाभान्वित

शिविर के माध्यम से मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना अंतर्गत हितग्राही श्री प्रेम सिंह बंजारा को आयरन फेब्रिकेशन व्यवसाय के लिए 08 लाख रूपये, श्री गजानंद राठौर को ऑयल मिल के लिए 06 लाख रूपये तथा श्री संतोष केवट को रेडिमेड वस्त्र व्यवसाय के लिए 06 लाख रूपये का ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किये गये।

17 हितग्राहियों को मिला बीपीएल का लाभ

जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान श्री ओमप्रकाश बैरागी, श्री मुरारीलाल राठौर, श्री पूरण प्रजापति, श्री नरेश बंजारा निवासी ढोढर, श्री जगदीश राठौर निवासी खोजीपुरा सहित ग्राम पचायत बगदिया के 12 हितग्राहियों के नाम बीपीएल सूची में जोडकर का लाभ दिया गया।

4 हितग्राहियों के नाम आवास सूची में जोडे

जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान आवास योजना से संबंधित आवेदनों का मौके पर निराकरण कर 4 हितग्राहियों के नाम सूची में जोडने की कार्यवाही की गई। इस अवसर पर श्रीमती रामा, श्रीमती राबिया निवासीगण खोजीपुरा तथा श्रीमती सुशीला एवं श्री धारा सिंह निवासीगण ढोढर के नाम प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत आवास प्लस सर्वे 2.0 में जोडे गये।

मुख्यमंत्री लाडली लक्ष्मी योजना में 3 बालिकाएं लाभान्वित

जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान महिला बाल विकास विभाग की ओर से मुख्यमंत्री लाडली लक्ष्मी योजना के तहत बालिका इतिशका आदिवासी, लविष्का गोयल एवं अन्नयना गोयल को लाभान्वित किया गया।

पशुपालन विभाग की योजनाओं में 03 हितग्राही लाभान्वित

मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना में 2 लाख 95 हजार की यूनिट के लिए श्री हंसराज जाटव को लाभान्वित किया गया, योजना के तहत 50 प्रतिशत सबसिडी पर दो भैस प्रदाय की जायेगी। इसी प्रकार मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना अंतर्गत 2 लाख 43 हजार की यूनिट के लिए श्री रूप सिंह आदिवासी को लाभान्वित किया गया, इसके तहत शासन द्वारा 90 प्रतिशत सबसिडी प्रदाय की गई है। मैत्री योजना अंतर्गत श्री दीपक कुमार को 7200 रूपये राशि का स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया।

स्वास्थ्य एवं आयुष शिविर आयोजित

जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा जांच एवं परीक्षण शिविर आयोजित किया गया, जिसमें चिकित्सको की टीम द्वारा 40 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर, बीपी, शुगर की जांच की गई तथा आवश्यकतानुसार निशुल्क दवाएं प्रदान की गई, इसके साथ ही राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत 19 रोगियों के एक्स-रे किये गये। इसी प्रकार आयुष विभाग द्वारा आयोजित शिविर में 72 लोगों की स्वास्थ्य जांच करते हुए आयुर्वेद दवाईयां उपलब्ध कराई गई।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

कलेक्टर की फेक व्हाट्सएप आईडी के संबंध में सूचनासावधान रहें-सर्तकता बरतें---कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के नाम से मोबाइल ...
09/10/2026

कलेक्टर की फेक व्हाट्सएप आईडी के संबंध में सूचना
सावधान रहें-सर्तकता बरतें
---
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के नाम से मोबाइल नंबर 66965797508, 66956062346, 66902951395 द्वारा फर्जी व्हाट्सएप आईडी बनाई गई है, और अधिकारियों तथा अन्य लोगों को इन नंबरों से व्हाट्सएप मैसेज भेजकर पैसों की मांग की जा रही है। यदि इन नंबरों से किसी भी व्यक्ति को व्हाट्सएप मैसेज या कॉल प्राप्त होते हैं, तो सतर्क रहें और किसी भी प्रकार का आर्थिक लेन-देन न करें।

ऐसे किसी भी संदेश या कॉल के झांसे में न आएं तथा अपनी व्यक्तिगत जानकारी, बैंक संबंधी विवरण या ओटीपी साझा न करें। सभी नागरिकों एवं अधिकारियों से अपील है कि सावधानी और सर्तकता बरतें।
-
SP Sheopur

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान अंतर्गत ढोढर में जनसंवाद कार्यक्रम 09 कोशासकीय संस्थाओं एवं परिसंपत्तियों का निरीक्षण भी क...
08/10/2026

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान अंतर्गत ढोढर में जनसंवाद कार्यक्रम 09 को
शासकीय संस्थाओं एवं परिसंपत्तियों का निरीक्षण भी करेंगे अधिकारी
----
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत 09 अक्टूबर को ग्राम ढोढर में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा की अध्यक्षता में उक्त कार्यक्रम का आयोजन पंचायत भवन ढोढर परिसर में दोपहर 01 बजे से होगा। इसके पूर्व अधिकारियों द्वारा कलस्टर क्षेत्र के ग्रामों में शासकीय संस्थाओं एवं परिसंपत्तियों का निरीक्षण किया जायेगा।

जनसंवाद कार्यक्रम में ग्राम पंचायत ढोढर सहित बगदरी, बगदिया, बहरावदा, धीरोली, हासिलपुर, जैनी, काशीपुर, खिरखिरी, लाडपुरा, मानपुर, सेमल्दा, जवासा, जावदेश्वर, चकबमूलिया एवं सेवापुर शामिल रहेंगे। इस अभियान के दौरान क्षेत्र भ्रमण, निरीक्षण एवं जनसंवाद के माध्यम से आम लोगों की शिकायतों का निराकरण किया जायेगा तथा शासकीय योजनाओं की निगरानी के साथ ही कल्याणकारी योजनाओं में शेष पात्र लोगों को लाभ देने की कार्यवाही की जायेगी।

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत लगने जा रहे शिविर- जनसंवाद कार्यक्रम में भ्रमण क्षेत्र की लंबित सीएम हेल्पलाइन एवं जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का शत प्रतिशत निराकरण किया जायेगा तथा लोक सेवा गारंटी के अधिनियम के अंतर्गत दर्ज भ्रमण क्षेत्र के लंबित प्रकरण भी निराकृत होंगे। इसके साथ ही अविवादित नामांतरण, सीमांकन एवं बटवारा के लंबित प्रकरण भी निराकृत किये जायेगे। ई-केवायसी शिविर व आयुष्मान कार्ड शिविर भी लगाए जाएंगे।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

पराली-नरवाई प्रबंधन के प्रति जनजागरूकता हेतु शिविरो का आयोजन  ----कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा फसल अवशेष जलाने से म...
08/10/2026

पराली-नरवाई प्रबंधन के प्रति जनजागरूकता हेतु शिविरो का आयोजन
----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा फसल अवशेष जलाने से मृदा स्वास्थ्य पर पड रहे प्रतिकूल प्रभाव के दृष्टिगत किसानों को पराली/नरवाई नही जलाने तथा फसल अवशेषों का उचित प्रबंधन करने हेतु जागरूक करने के उद्देश्य से ग्रामों में जागरूकता शिविर आयोजित करने के निर्देश दिये गये है। इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार पराली जलाने पर प्रभावी नियंत्रण हेतु कृषकों के बीच पराली/नरवाई प्रबंधन में अत्यंत उपयोगी कृषि यंत्रों आदि का व्यापक प्रचार-प्रसार करने हेतु कृषि विभाग के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारियों/ कृषि विस्तार अधिकारियों, राजस्व विभाग के पटवारियों एवं पंचायत विभाग के पंचायत सचिव/रोजगार सहायकों के साथ कृषि अभियांत्रिकी के अधिकारियों/कर्मचारियों एवं पशुपालन / उद्यानिकी विभाग के पंचायत स्तरीय अधिकारियों/कर्मचारियों के द्वारा ग्राम/ग्राम पंचायतों में शिविर लगाये जायेंगे। इसके तहत 09 अक्टूबर से शिविरों का आयोजन शुरू हो रहा है।
जारी आदेश के अनुसार धान उत्पादन बाहुल्य क्षेत्र के 225 ग्रामों में इस प्रकार के जागरूकता शिविर आयोजित कर किसानों को जागरूक किया जायेगा तथा पराली प्रबंधन में उपयोगी कृषि यत्रों की जानकारी प्रदान की जायेगी।

09 अक्टूबर को इन स्थानों पर आयोजित होंगे शिविर

कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा दिये गये निर्देशो के क्रम में जिले के 225 धान उत्पादन बाहुल्य ग्रामों में 09 अक्टूबर से 28 नवंबर तक शिविरों का आयोजन किया जायेगा, इसके लिए ग्रामवार कैलेण्डर जारी किया गया है। इसी क्रम में 09 अक्टूबर के ग्राम बाजरली, अडवाड, बासेड, चकरामपुरा, सिमरई एवं धोरेरा में जागरूकता शिविर आयोजित होगे।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

हर्षोल्लास के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाये त्यौहार-कलेक्टरसुरक्षा व्यवस्था के रहेंगे पर्याप्त प्रबंध-एसपीविजयादशमी...
07/10/2026

हर्षोल्लास के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाये त्यौहार-कलेक्टर
सुरक्षा व्यवस्था के रहेंगे पर्याप्त प्रबंध-एसपी
विजयादशमी उत्सव एवं दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर बैठक आयोजित
----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा ने नवदुर्गा पर्व आयोजन एवं दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन तथा विजयादशमी पर्व को लेकर आयोजित शांति समिति की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हर्षोल्लास एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सभी त्यौहार मनाये जायें। इस अवसर पर उन्होने त्यौहारो के अवसर पर होेने वाले आयोजनों की व्यवस्थाओ के संबंध में संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दियें। उन्होने सभी से अपील की कि सोशल मीडिया पर अनावश्यक आपत्तिजनक पोस्ट न की जायें तथा भाईचारे के साथ त्यौहार मनाये जाये। इस अवसर पर उन्होंने सभी को नवदुर्गा पर्व और विजयादशमी की शुभकामनाएं भी दी।

बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री मोती उर रहमान, अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय, एसडीएम श्री गगन मीणा, नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री सुजीत गर्ग, दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष श्री प्रदीप ठाकुर, विश्व हिन्दु परिषद के अध्यक्ष श्री दीपक गर्ग, जिला संयोजक बजरंग दल श्री कुलदीप सिंह सिसौदिया, जिला महामंत्री विश्व हिन्दु परिषद श्री विष्णु कुमार गर्ग, श्रीमती मिथलेश तोमर, श्री मोहम्मद चीनी कुरैशी, श्री कृष्णकांत उपाध्याय, श्री रामअवतार शर्मा, श्री हनीफ बालापुरा, श्री अब्दुल लतीफ, श्री राजकुमार शर्मा, श्री त्रिलोक तोसनीवाल, श्री योगेश कुमार शर्मा, श्री गिर्राज चौधरी, दशहरा समिति के महासचिव श्री नकुल जैन, श्री शिवम मीणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा ने निर्देश दिये कि त्यौहारो के अवसर पर आयोजित चल समारोह, जुलूस के दौरान मार्गो की साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जायें तथा विधुत मंडल निर्धारित मार्गो पर बिजली के तारों को व्यवस्थित करने की कार्यवाही सुनिश्चित करें।

उन्होने कहा कि 20 अक्टूबर को दशहरा उत्सव के लिए मेला मैदान पर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें तथा पीडब्ल्यूडी द्वारा दशहरा उत्सव समिति के समन्वय से लोहे की जाली से बेरीकेटिंग की व्यवस्था की जायें। श्री रामतलाई हनुमान मंदिर से मेला मैदान तक प्रकाश की समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जायें, इसके साथ ही 20 अक्टूबर को नवदुर्गा विसर्जन के लिए पंडित घाट एवं बंजारा डैम पर सभी प्रकार की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जायें। उन्होने कहा कि पूजन सामग्री को व्यवस्थित रखने की व्यवस्थाओं के साथ ही पूर्ण श्रद्धाभाव एवं सम्मान के साथ उक्त दोनो स्थानों पर पृथक से बनाये गये कुण्ड में विसर्जन की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाये। उन्होंने नवदुर्गा स्थापना के पंडालो में भी सभी प्रकार की व्यवस्थाओं के निर्देश दिये।

पुलिस अधीक्षक श्री मोती उर रहमान ने कहा कि 20 अक्टूबर को नवरात्रि के समापन तथा दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन एवं विजयदशमी जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पर्याप्त इंतजाम किये जायेंगे। इसके अलावा रावण दहन स्थल मेला मैदान पर भी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जायेंगी। उन्होने कहा कि मेला मैदान पर रावण दहन के दौरान महिला जोन में पर्याप्त महिला पुलिस बल तैनात किया जायेगा।

बैठक में जानकारी दी गई कि विजयदशमी का जुलूस 20 अक्टूबर को शाम 4 बजे से श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर टोडी गणेश जी से शुरू होगा, जो शाम 06 बजे तक श्री रामतलाई हनुमान मंदिर पहुंचेगा, इसके पश्चात् जुलूस मेला मैदान जायेगा, जहां लगभग 8 बजे रावण दहन होगा। इसी प्रकार 20 अक्टूबर को दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया जायेगा। बैठक में गरबा उत्सवों का आयोजन गरिमामयी रूप से भक्तिभावना के परिपेक्ष्य में किये जाने पर भी चर्चा की गई।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
SP Sheopur

ज्योति प्रज्जवलन के साथ हुआ सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने किया विकसित भारत संकल्प सभा को संबो...
07/10/2026

ज्योति प्रज्जवलन के साथ हुआ सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन
प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने किया विकसित भारत संकल्प सभा को संबोधित
विकसित भारत के संकल्प में सभी योगदान दें-श्री रावत
----
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत आयोजित किये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की श्रंखला में आज शहर के श्री हजारेश्वर महादेव मेला मैदान में सेवा ज्योति यात्रा का भव्य एवं गरिमामयी आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा वर्चुअली माध्यम से संबोधित किया गया। इसके साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन का लाइव उद्बोधन भी संपन्न हुआ।

वन विकास निगम के अध्यक्ष श्री रामनिवास रावत के मुख्य आतिथ्य में आयोजित सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अतिथिों द्वारा श्री हजारेश्वर मेला रंगमंच पर ज्योति प्रज्जवलित कर विधानसभा क्षेत्रो के लिए सेवा ज्योति यात्रा को रवाना किया गया।

इस अवसर पर कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा, पुलिस अधीक्षक श्री मोती उर रहमान, सहरिया विकास प्राधिकरण की अध्यक्ष एवं कैबीनेट मंत्री दर्जा श्रीमती गुड्डी बाई आदिवासी, उपाध्यक्ष श्री सीताराम आदिवासी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गुड्डी बाई आदिवासी, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती रेणु सुजीत गर्ग, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री शशांक भूषण, पूर्व विधायक श्री दुर्गालाल विजय एवं श्री बृजराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री महावीर सिंह सिसौदिया, श्री कैलाश नारायण गुप्ता, श्री रामलखन नापाखेडली, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री गोपाल आचार्य, श्री अशोक गर्ग एवं श्री सुरेन्द्र जाट, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री नीरज जाट, नगरपरिषद विजयपुर के अध्यक्ष श्री कमलेश कुशवाह, नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री संजय महाना, नगरपरिषद बडौदा अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री राजू सुमन, उपाध्यक्ष श्री दारा सिंह बंजारा, जिला पंचायत सदस्य श्री गिरधारी बैरवा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री राघवेन्द्र जाट, श्रीमती सरोज तोमर एवं श्री लवली मीणा, महामंत्री श्री संजय अकोदिया, श्री अरविंद जादौन, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री गौरीशंकर मीणा, मंडल अध्यक्ष कराहल श्री हरनाथ देवरिया, सांसद प्रतिनिधि श्री सुजीत गर्ग, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री मोनू सोनी, परीक्षित धाकड, श्री दिनेश दुबोलिया, श्री ओम राठौर, श्री महावीर मित्तल, श्री मेहरवान सिंह यादव, नगर मंडल अध्यक्ष श्री संजय मंगल, श्री गिर्राज चौधरी, श्री यदुराज जाट, श्री जगदीश मिश्रा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती नेहा कुलश्रेष्ठ, श्रीमती मिथलेश तोमर, श्री जगदीश गौड, मंडल अध्यक्ष विजयपुर श्री शुभम मुदगल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पार्षदगण तथा बडी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहें। इसके साथ ही सीईओ जिला पंचायत श्री कार्तिकेय जायसवाल, एसडीएम श्री गगन मीणा, डिप्टी कलेक्टर श्री शिवलाल शाक्य, श्री विजय शाक्य, एसडीओपी श्री आंनद कुमार राय सहित विभिन्न विभागो के अधिकारी भी उपस्थित थे।

मुख्य अतिथि के रूप में वन विकास निगम के अध्यक्ष श्री रामनिवास रावत ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा लिये गये विकसित भारत 2047 के संकल्प को पूर्ण करने में सभी अपने-अपने स्तर पर योगदान दें। उन्होंने कहा कि अपने-अपने क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर, श्योपुर जिले को विकास के पथ पर उत्तरोत्तर प्रगति प्रदान करने में अपनी-अपनी भूमिका निभायें। नर सेवा ही नारायण सेवा के विचार को आत्मसात करने की प्रेरणा देते हुए उन्होंने कहा कि अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाकर उनके चेहरो पर प्रसन्नता का भाव लाना हम सबका दायित्व है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा श्योपुर जिले को चीता प्रोजेक्ट की सौगात देकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान देने का कार्य किया गया है।

इस अवसर पर उन्होंने विकसित भारत निर्माण के लिए संकल्प पत्र का सभी को सामुहिक वाचन भी कराया। कार्यक्रम की शुरूआत राष्ट्रीयगीत वंदेमातरम् के साथ हुई तथा उपस्थिति अतिथियों द्वारा मॉ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलन कर माल्यार्पण किया गया, कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर सभी उपस्थित अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इसके पूर्व स्कूली विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीतों की सुमधुर प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम का संचालन श्री सुशील दुबे द्वारा किया गया।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

कलेक्टर ने डी-वार्मिंग टेबलेट खिलाकर की अभियान की शुरूआत2 लाख 62 हजार बच्चों को खिलाई एलबेण्डाजोल टेबलेट ----- #श्योपुर-...
06/10/2026

कलेक्टर ने डी-वार्मिंग टेबलेट खिलाकर की अभियान की शुरूआत
2 लाख 62 हजार बच्चों को खिलाई एलबेण्डाजोल टेबलेट
-----
#श्योपुर-/ कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा आज पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय श्योपुर में बच्चों को डी-वार्मिंग टेबलेट खिलाकर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान की शुरूआत की गई। उन्होंने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ केन्द्रीय विद्यालय के बच्चों तमन्ना मीणा, पार्थ एवं आराध्य को एलबेन्डाजोल की टेबलेट खिलाकर की। इसके साथ ही विद्यालय के सभी बच्चों को टेबलेट खिलाई गई।

इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ. डीएस सिकरवार, स्कूल के प्रभारी प्राचार्य श्री अनिल मीणा, टीकाकरण अधिकारी डॉ. मुकेश मीणा, तहसीलदार श्री दीपेश धाकड, स्वास्थ्य विभाग के मीडिया अधिकारी श्री आरबी शाक्य आदि उपस्थित रहे।

कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा ने स्कूल में आयोजित उक्त कार्यक्रम के दौरान बच्चों से संवाद करते हुए उन्हें मेहनत और लगन के साथ पढाई कर आगे बढने और अपने परिवार तथा स्कूल का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया तथा टीएलएम (टीचर लर्निग मटेरियल) अंतर्गत बच्चों द्वारा शिक्षको के सहयोग से बनाये गये विभिन्न शिक्षण अधिगम के मॉडलों का अवलोकन करते हुए बच्चों के कार्यो की प्रशंसा की गई।

कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा इस अवसर पर विद्यालय की कम्प्युटर लैब, लाइब्रेरी, ओपर रीडर कॉर्नर आदि का अवलोकन किया तथा कक्षा 2 की क्लास में पहुंचकर बच्चों से संवाद करते हुए अध्ययन एवं अध्यापन संबंध में जानकारी ली गई। इसके अलावा बच्चों से खेल, सांस्कृतिक, बौद्धिक तथा ड्रांइग, पेंटिंग आदि गतिविधियों पर चर्चा की गई। उन्होंने ड्राईग हॉल में बच्चों द्वारा बनाई गई आकर्षक पेंटिंग तथा ड्रांइग का अवलोकन किया तथा बच्चों की पेंटिंग और चित्रकारी तथा उनके रचनात्मक कौशल की प्रशंसा की।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उक्त अभियान के तहत आज 02 लाख 62 हजार 419 बच्चों को दवा का सेवन कराया गया। जो बच्चे एलेबेण्डजोल की गोली का सेवन करने से शेष रह गये है, उनके लिए 09 अक्टूबर को मॉपअप रांउड आयोजित किया जायेगा।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh

सेवा ज्योति यात्रा 7 अक्टूबर को, मेला ग्राउंड में होगा कार्यक्रमप्रधानमंत्री श्री मोदी जी का होगा लाइव उद्बोधन ---- #श्य...
06/10/2026

सेवा ज्योति यात्रा 7 अक्टूबर को, मेला ग्राउंड में होगा कार्यक्रम
प्रधानमंत्री श्री मोदी जी का होगा लाइव उद्बोधन
----
#श्योपुर-/ कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान के तहत 07 अक्टूबर को सेवा ज्योति यात्रा आयोजन के संबंध में व्यवस्थाओं एवं तैयारियों की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री कार्तिकेय जायसवाल, एसडीएम श्री गगन मीणा, डिप्टी कलेक्टर श्री विजय शाक्य, एसडीओपी श्री आंनद कुमार राय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहें।

कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि उक्त कार्यक्रम के लिए सौपे गये दायित्वों अनुसार सभी प्रकार की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जायें। उन्होंने कहा कि सेवा ज्योति यात्रा के दौरान पार्किग की उचित व्यवस्था के साथ ही कार्यक्रम स्थल पर चिकित्सा टीम, फायर ब्रिगेड सहित पेयजल आदि की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जायें।

सेवा ज्योति यात्रा अंतर्गत मुख्य कार्यक्रम 07 अक्टूबर को प्रातः 09 बजे से श्री हजारेश्वर मेला ग्रांउड में आयोजित होगा, जहां प्रातः 9.45 बजे माननीय प्रधानमंत्री जी के लाइव उद्बोधन का प्रसारण संपन्न होगा। इसके पूर्व प्रातः 9 बजे से देशभक्तिपूर्ण गीतों की प्रस्तुति होगी।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

Address

MS Road, Opp. District Court
Sheopur
476337

Opening Hours

Monday 9am - 9pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 9pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 9pm

Telephone

075302 20058

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Collector Office Sheopur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Collector Office Sheopur:

Shortcuts

Share