Mathur Vaishya Yuva Sangthan Shikohabad - माथुर वैश्य युवा संगठन शिकोहाबाद

Mathur Vaishya Yuva Sangthan Shikohabad - माथुर वैश्य युवा संगठन शिकोहाबाद

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Mathur Vaishya Yuva Sangthan Shikohabad - माथुर वैश्य युवा संगठन शिकोहाबाद, Social service, 1205, Katra Meera, Punjabi Colony, district Firozabad, Shikohabad.

माथुर वैश्य युवा संगठन का उद्देश्य नगर में रहने वाले सभी स्वजातीय परिवारों के सर्वांगीण विकास में सहयोग करना, उनके दुःख, सुख में साथ देना, स्वजातीय समाज के युवाओं का मार्गदर्शन करना व सभी परिवारों को एक साथ जोड़कर रखना है।

04/06/2026

माथुर वैश्य समाज की बिटिया के इलाज के लिए एक पिता की मार्मिक अपील, कृप्या सभी लोग मिलकर जितना सम्भव हो सके उतना मदद करें। आपके द्वारा दिया गया 50-100 रुपये भी बहुत मायने रखता है 🙏

09/05/2026

फतेहाबाद और माथुर वैश्य समाज के लिए आज बहुत ही गर्व की बात कि मूल रुप से जमुना गली फतेहाबाद निवासी चन्दन इलेक्ट्रॉनिक्स के पूज्य ताऊजी आदरणीय डा रामकुमार गुप्ता मोहनिया हाल निवासी फिरोजाबाद की पुत्री डा श्वेता गुप्ता जी ने बिहार सरकार मे मंत्री पद की शपथ गृहण की है।
हमारा माथुर वैश्य समाज आपका हार्दिक अभिनन्दन एवं हार्दिक बधाई देता है 🙏🚩🎊✨️

05/05/2026

आज के समय में समाज की सबसे बड़ी समस्या

पति पर झूठे मुकदमे करने वाली औरतों का सच

शुरुआत में ग़ुस्से और ज़िद में पति पर झूठा मुकदमा दर्ज कराया जाता है। उस वक़्त वकील साहब भी कहते हैं—सब ठीक हो जाएगा, पति झुक जाएगा।

मगर 4–5 साल बाद वही वकील साहब कहते हैं— "अब वह भी मुकदमों का आदी हो चुका है तो क्या ही कर सकते हैं"

दहेज का इल्ज़ाम सबसे पहले लगाया जाता है,लेकिन अदालत में पहुँचते-पहुँचते वही दहेज उपहार और स्त्री-धन बन जाता है। अब सवाल उठता है—उपहार ख़ुशी से दिया जाता है,ज़बरदस्ती माँग को दहेज कहते हैं, दोनों एक कैसे हो गए?

शुरू में समाज पूरी हमदर्दी दिखाता है। हर कोई साथ खड़ा होता है। लेकिन कुछ साल बाद वही लोग पूछते हैं—
क्या हुआ मैडम, केस का नतीजा क्या निकला? सडवा दिया पति को जेल में? और फिर वही समाज उस औरत का मज़ाक़ बनाता है।

जो औरत ख़ुद को बहुत ताक़तवर समझती थी,जिसने एक शिकायत में पूरे ख़ानदान को अदालत के चक्कर लगवाए, वही देखती है कि अब सामने वाला तारीख़ों का आदी हो गया है। अदालत का ख़ौफ़ भी धीरे-धीरे ख़त्म हो जाता है और पतिदेव तो मसाज करवाकर आराम से कोर्ट में टहलने जाते हैं।

तलाकशुदा का ठप्पा लग जाना आसान है,लेकिन उसे मिटाना बहुत मुश्किल। हर महफ़िल, हर दावत में

दिल कहीं न कहीं सवाल करता है— मैं यहाँ किस पहचान से खड़ी हूँ? बाहर से हौसला दिखता है, अंदर तन्हाई रहती है।

कई औरतें यह सोचती हैं कि जल्दी कोई दूसरा अच्छा साथी मिल जाएगा और ज़िंदगी फिर से बस जाएगी, साथ ही माँ बनने का सुख भी मिल जाएगा, लेकिन हक़ीक़त यह है कि औरत के जिस्म का एक तय वक़्त होता है और उम्र बढ़ने के साथ मातृत्व आसान नहीं रहता, ख़ास तौर पर तब जब रिश्ते टूट चुके हों और ज़िंदगी में सुकून न हो; जब पति से रिश्ता मुकदमों और कड़वाहट में बदल दिया जाता है तो अदालत भी किसी को प्यार, अपनापन या माँ बनने का सुख देने के लिए मजबूर नहीं कर सकती, क़ानून सिर्फ़ फ़ैसला करता है ज़िंदगी नहीं बसाता।

अदालत में पति से गुजारा भत्ता पति की आधी कमाई मांगा आपने, हैं ना
अब अदालत आपको गुजर बसर के लायक ही पैसा दिलाया,3 से 4 हजार,बस, इतने में तो आपका गुजर बसर ही हो सकता है वो भी लगभग नामुमकिन ही है,
वो पति के साथ रहकर चमाचमाती ड्रेस पहनकर गाड़ियों घूमने वाला आनंद तो न मिल पाएगा आपको !!

यह समझना ही होगा कि कानून सहारा देने के लिए है, बदला लेने के लिए नहीं...........

विचार कीजिए और अपने परिवारों को टूटने से बचाइये🙏

28/04/2026

माथुर वैश्य समाज के युवक-युवती परिचय सम्मेलन का शंखनाद:

अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा के तत्वावधान में समाज के युवाओं को सुयोग्य जीवनसाथी चुनने हेतु एक सशक्त मंच प्रदान करने के लिए ' माथुर वैश्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन' का भव्य आयोजन होने जा रहा है। सामाजिक सेवा प्रकल्प के अंतर्गत यह कार्यक्रम 19 जुलाई 2026, दिन रविवार को माथुर वैश्य भवन, पंचकुइयां के प्रांगण में आयोजित होगा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष जी की विशेष संस्तुति और दिशा-निर्देशों के साथ परिचय सम्मेलन के संयोजक श्री लक्ष्मीनारायण गुप्ता जी एवं उनकी कर्मठ टीम इस आयोजन की व्यवस्थाओं की कमान संभाल रही है।।
परिचय सम्मेलन संयोजक श्री लक्ष्मीनारायण गुप्ता जी ने बताया कि इस सम्मेलन की सफलता के लिए समाज के हर वर्ग का सहयोग प्रार्थनीय है। उन्होंने सभी सामाजिक बंधुओं से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पधारकर इस सेवा प्रकल्प को सफल बनाएं।
महासभा की पूरी टीम तैयारियों में जुटी हुई है ताकि बाहर से आने वाले अतिथियों और अभिभावकों को हर संभव सुविधा मिल सके।
"समाज का उत्थान तभी संभव है जब हम मिलकर अपने युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखें। यह परिचय सम्मेलन केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि माथुर वैश्य समाज की एकता का प्रतीक है।"
धन्यवाद ।।
विनय केजेबी गुप्ता
महासभा प्रवक्ता
अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा।।

24/04/2026

शिकोहाबाद में नव-निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश गुप्ता (मामा) जी का भव्य स्वागत🙏
जय माथुर वैश्य समाज जय माथुर वैश्य युवा संगठन

21/04/2026

माथुरवैश्य समाज की शान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के दामाद मनीष बंसल ने संभाली आगरा शहर की कमान बेटी नोयडा की संभाल रही है जिम्मेदारी


Photos from Mathur Vaishya Yuva Sangthan Shikohabad - माथुर वैश्य युवा संगठन शिकोहाबाद's post 11/04/2026

माथुर वैश्य युवा संगठन, शिकोहाबाद के द्वारा कल दिनाँक 10 अप्रैल 2026 को आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई व हमारे संगठन के संरक्षक सदस्य माननीय श्री कृष्ण कुमार गुप्ता जी (K.K. Sir) को विश्व हिंदू महासंघ द्वारा का आगरा मंडल का मीडिया प्रभारी नियुक्त किए जाने पर सम्मान किया गया व शुभकामनाएं दी गई। इस अत्यंत हर्ष के अवसर पर माथुर वैश्य युवा संगठन के कार्यकर्ताओं ने पट्टिका पहनाकर उनका आभार व्यक्त किया व संगठन के द्वारा भरपूर सहयोग करने का आश्वासन दिया।
जय माथुर वैश्य समाज🚩 जय माथुर वैश्य युवा संगठन 🚩

Photos from Mathur Vaishya Yuva Sangthan Shikohabad - माथुर वैश्य युवा संगठन शिकोहाबाद's post 05/04/2026

नगर शिकोहाबाद में दिनाँक 02/04/2026 को हनुमान जी के जन्मोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति द्वारा निकाली गई शोभायात्रा का स्वागत व हनुमान चालीसा और प्रसाद वितरण माथुर वैश्य युवा संगठन, शिकोहाबाद द्वारा किया गया
जय श्री राम🚩
जय माथुर वैश्य समाज 🚩

28/03/2026

फतेहाबाद के पीयूष गुप्ता ने किया माथुर वैश्य समाज का नाम रोशन

Photos from Mathur Vaishya Yuva Sangthan Shikohabad - माथुर वैश्य युवा संगठन शिकोहाबाद's post 21/03/2026

माथुर वैश्य युवा संगठन शिकोहाबाद द्वारा भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यसमिति में जिला उपाध्यक्ष पद पर श्रीमती मनोरमा गुप्ता जी एवं सदस्य पद पर श्री दयाशंकर गुप्ता जी , श्री विदरेश गुप्ता जी , श्री विशाल गुप्ता जी को मनोनीत किए जाने के उपलक्ष्य में पट्टिका पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया,,,,
संगठन आप सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करता है ।।
Daya Shankar Gupta Vishal Gupta Manorama Gupta Anmol Gupta Vidaresh Gupta Jugal Gupta Rohit Gupta Adv Rishi Raipuria

Want your business to be the top-listed Government Service in Shikohabad?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Website

Address


1205, Katra Meera, Punjabi Colony, District Firozabad
Shikohabad
283135