07/09/2026
जन्माष्टमी के पावन अवसर के उपरान्त आज जिला किन्नौर मुख्यालय रिकांगपिओ में व्यापार मंडल रिकांगपिओ द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन किया गया । इस धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन में माननीय राजस्व, बागवानी,जनजातीय विकास एवम जन शिकायत निवारण मंत्री हिमाचल प्रदेश श्री जगत सिंह नेगी जी विशेष रूप से उपस्थित रहे । इस अवसर पर माननीय मंत्री जी के साथ हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के निदेशक श्री विक्रम सिंह नेगी जी भी उपस्थित रहे । कार्यक्रम में उपायुक्त जिला किन्नौर, उपमंडलाधिकारी कल्पा, प्रोजेक्ट ऑफिसर आईटीडीपी किन्नौर,डीएसपी हेडक्वार्टर, जनजातीय सलाहकार परिषद सदस्य डॉक्टर सूर्य बोरस, पूर्व जिला परिषद सदस्य श्री हितेश नेगी, व्यापार मंडल रिकांगपिओ के अध्यक्ष श्री सूरज बान, मारकारिंग सोसायटी के अध्यक्ष श्री सोहन नेगी, व्यापार मंडल रिकांगपिओ से श्री नेजा राम, श्री हरजीत सिंह , विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण रिकांगपिओ किन्नौर के सदस्य श्री शेर सिंह ठाकुर, व्यापार मंडल के सदस्य श्री भीम प्रकाश सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे । सेवा, श्रद्धा और सामाजिक समरसता का यह आयोजन किन्नौर की समृद्ध संस्कृति एवं आपसी भाईचारे की सुंदर मिसाल बना । माननीय मंत्री श्री जगत सिंह नेगी जी ने इस भव्य भंडारे के सफल आयोजन के लिए व्यापार मंडल रिकांगपिओ के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी तथा भविष्य में भी इसी प्रकार के सेवा एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े आयोजनों के लिए प्रोत्साहित किया । व्यापार मंडल रिकांगपिओ के अध्यक्ष श्री सूरज बान ने बताया कि इस भव्य भंडारे में लगभग 10,000 से 12,000 श्रद्धालुओं एवं लोगों ने प्रसाद स्वरूप भोजन ग्रहण किया।
SHJagat Singh Negi Ji