09/10/2026
माननीय केंद्रीय स्वास्थ्य-परिवार कल्याण एवं रसायन-उर्वरक मंत्री श्री J.P.Nadda जी ने आज बिलासपुर में हिमाचल प्रदेश की प्रमुख विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की।
बैठक में राष्ट्रीय राजमार्गों, रेलवे और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए समयबद्ध कार्यान्वयन, गुणवत्ता और प्रभावी निगरानी पर जोर दिया गया।
कीरतपुर-नेरचौक-मनाली, मटौर-शिमला, पिंजौर-बद्दी-नालागढ़, पठानकोट-मंडी और परवाणू-शिमला-ढली जैसे प्रमुख मार्गों की प्रगति के साथ दूरदराज एवं सीमावर्ती क्षेत्रों तक बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया गया।
मोदी सरकार हिमाचल प्रदेश में मजबूत बुनियादी ढांचे, निवेश, रोजगार और समृद्धि के नए अवसर सृजित करने के लिए प्रतिबद्ध है।