Sikar Police

Call Directions Website Contact the organization

Sikar Police Official handle of Sikar Police, . Our motto ~ सेवार्थ कटिबद्धता (Committed to Serve)Do not report crime here. POLICE HELP LINE NUMBER : 100

🚗  वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग बिल्कुल न करें।पहले सुरक्षित पहुँचें, फिर संदेश और कॉल का जवाब दें।सुरक्षित रहें, ...
05/10/2026

🚗 वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग बिल्कुल न करें।

पहले सुरक्षित पहुँचें, फिर संदेश और कॉल का जवाब दें।

सुरक्षित रहें, सतर्क रहें।

जरा सोचिए, आपकी लाइव location अगर किसी शातिर ठग के हाथ लग जाए, तो क्या होगा?  Location शेयर करने का आपका एक क्लिक आपको स...
05/10/2026

जरा सोचिए, आपकी लाइव location अगर किसी शातिर ठग के हाथ लग जाए, तो क्या होगा? Location शेयर करने का आपका एक क्लिक आपको सीधे साइबर अपराधियों के जाल में फंसा सकता है। अपनी प्राइवेसी को सुरक्षित रखने के लिए कुछ जरूरी बातों का हमेशा ध्यान रखें:
Social media पर अपनी हर मूवमेंट या location लाइव शेयर करने से बचें।
अपने स्मार्टफोन की settings में जाकर Apps की location permissions समय-समय पर चेक करते रहें।
किसी भी अनजान या संदिग्ध लिंक के जरिए अपनी लोकेशन या निजी जानकारी साझा न करें।
सतर्क रहें, सुरक्षित रहें!

Cyber Fraud होने पर बिना देरी किए साइबर Helpline नंबर 1930, WhatsApp नंबर: 9256001930, 9257510100 या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।
राजस्थान पुलिस - आमजन में विश्वास, अपराधियों में डर।

#1930

हिंसा कभी भी "घर का मामला" नहीं होती, यह अपराध है और इसके खिलाफ आवाज़ उठाना हम सबका अधिकार व कर्तव्य है! चुप रहना इस जुल...
04/10/2026

हिंसा कभी भी "घर का मामला" नहीं होती, यह अपराध है और इसके खिलाफ आवाज़ उठाना हम सबका अधिकार व कर्तव्य है!

चुप रहना इस जुल्म को और बढ़ावा देता है। यदि आप या आपके आसपास कोई भी महिला घरेलू हिंसा या किसी भी प्रकार के खतरे का सामना कर रही है, तो खामोश न रहें।

याद रखें, दरवाजा बंद हो सकता है, लेकिन मदद का रास्ता हमेशा खुला है। राजस्थान पुलिस हर कदम पर आपके साथ है।

हिंसा सहें नहीं, खुलकर बोलें। किसी भी प्रकार की घरेलू हिंसा या उत्पीड़न होने पर महिला गरिमा हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन नंबर 112 या निर्भया WhatsApp Helpline नंबर 8764866090 पर तुरंत संपर्क करें।

#1090

World Animal Day 2026 पर राजस्थान पुलिस आप सभी से अपील करती है कि बेज़ुबान जीवों के प्रति दया, प्रेम और करुणा का भाव रखे...
04/10/2026

World Animal Day 2026 पर राजस्थान पुलिस आप सभी से अपील करती है कि बेज़ुबान जीवों के प्रति दया, प्रेम और करुणा का भाव रखें।

एक सभ्य समाज की पहचान इस बात से होती है कि वह अपने बेज़ुबान जीवों के साथ कैसा व्यवहार करता है। पशु क्रूरता न केवल अमानवीय है, बल्कि कानूनन दंडनीय अपराध भी है। आइए, उनकी नज़र से दुनिया को देखें और हर जीव के लिए एक सुरक्षित माहौल बनाने का संकल्प लें।

किसी भी पशु क्रूरता होने की स्थिति में तुरंत नजदीकी पुलिस थाने या आपातकालीन नंबर 112 पर सूचना दें।

आइए इस विश्व पशु दिवस पर राजस्थान पुलिस के साथ हर जीव के लिए सुरक्षित और करुणापूर्ण माहौल बनाएं।

#112

सड़क पर शोर नहीं, सुरक्षा ज़रूरी है! ट्रैफिक में बेवजह और लगातार हॉर्न बजाना न केवल ध्वनि प्रदूषण बढ़ाता है, बल्कि साथी ...
03/10/2026

सड़क पर शोर नहीं, सुरक्षा ज़रूरी है!

ट्रैफिक में बेवजह और लगातार हॉर्न बजाना न केवल ध्वनि प्रदूषण बढ़ाता है, बल्कि साथी चालकों और आसपास के नागरिकों में तनाव भी पैदा करता है। विशेषकर स्कूलों, अस्पतालों और No-Honking Zones में इस बात का विशेष ध्यान रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है।

राजस्थान पुलिस आपसे अपील करती है कि अनावश्यक हॉर्न के प्रयोग से बचें, धैर्य रखें और सुरक्षित सफर का आनंद लें। आपकी थोड़ी सी समझदारी और संयम से ही सड़कें सभी के लिए सुरक्षित बनती हैं।

सड़क पर किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत 112 डायल करें।

#112

भेदभाव की दीवारें तोड़कर, आइए समानता और भाईचारे का एक नया अध्याय लिखें! छुआछूत का सभ्य समाज में कोई स्थान नहीं है। भारती...
03/10/2026

भेदभाव की दीवारें तोड़कर, आइए समानता और भाईचारे का एक नया अध्याय लिखें!

छुआछूत का सभ्य समाज में कोई स्थान नहीं है। भारतीय संविधान का Article 17 ' के अनुसार "अस्पृश्यता का अंत किया जाता है और उसका किसी भी रूप में आचरण निषिद्ध किया जाता है। ‘अस्पृश्यता’ से उपजी किसी निर्योग्यता को लागू करना अपराध होगा जो विधि के अनुसार दंडनीय होगा।"

आइए राजस्थान पुलिस के साथ मिलकर Anti-Untouchability Week (2-8 अक्टूबर) के अवसर पर हम सब मिलकर संकल्प लें कि जाति और वर्ग के बंधनों से ऊपर उठकर एक सशक्त और समावेशी समाज का निर्माण करेंगे।

छुआछूत जैसा किसी भी प्रकार का भेदभावपूर्ण व्यवहार होने पर तुरंत 112 डायल करें।

साइबर सुरक्षा की शुरुआत, हमारे युवाओं के साथ!इस अक्टूबर, साइबर जागरूकता माह (Cyber Awareness Month) के शुभारंभ पर, भारत ...
03/10/2026

साइबर सुरक्षा की शुरुआत, हमारे युवाओं के साथ!

इस अक्टूबर, साइबर जागरूकता माह (Cyber Awareness Month) के शुभारंभ पर, भारत का भविष्य एक सुरक्षित डिजिटल स्पेस बनाने की दिशा में नेतृत्व कर रहा है! कोटा (राजस्थान), उधमपुर, चेन्नई और कोलकाता के केंद्रीय विद्यालयों सहित देश भर के छात्रों ने सुबह की प्रार्थना सभा के दौरान जिम्मेदार डिजिटल आदतों को अपनाने की शपथ ली।

I4C(Indian Cyber Crime Coordination Centre) साइबर सुरक्षा प्रतिज्ञा के मुख्य बिंदु:

* सुरक्षित डाउनलोड: केवल आधिकारिक वेबसाइटों या भरोसेमंद ऐप स्टोर से ही मोबाइल ऐप्स इंस्टॉल करें।
* विश्वास करने से पहले जांचें: सोशल मीडिया ग्रुप्स या ऑनलाइन विज्ञापनों पर विश्वास करने से पहले जानकारी की सत्यता जांचें।
* सतर्क रहें: अज्ञात नंबरों से आने वाले कॉल या मैसेज पर कभी भी आंख मूंदकर भरोसा न करें।
* गोल्डन रूल: "रुकें। सोचें। फिर एक्शन लें।"

अब आपकी बारी है! आज ही साइबर सुरक्षा प्रतिज्ञा लें और राजस्थान पुलिस के साथ मिलकर एक साइबर-जागरूक और साइबर-सुरक्षित राष्ट्र के निर्माण में भागीदार बनें।

यदि आपके साथ किसी भी तरह का Cyber Fraud होता है तो बिना देर किए तुरंत साइबर Helpline नंबर 1930, WhatsApp नंबर: 9256001930, 9257510100 या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।

राजस्थान पुलिस - आमजन में विश्वास, अपराधियों में डर।

#1930

भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), Section 173(1) के तहत अब न्याय पाना हुआ और अधिक आसान! अक्सर मन में यह सवाल रहता है ...
03/10/2026

भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), Section 173(1) के तहत अब न्याय पाना हुआ और अधिक आसान!

अक्सर मन में यह सवाल रहता है कि घटना किसी अन्य थाना क्षेत्र में होने पर क्या पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने से मना कर सकती है? इसका जवाब है - बिल्कुल नहीं! 'Zero FIR' के प्रावधान के तहत अब अपराध चाहे कहीं भी हुआ हो, आप देश के किसी भी नजदीकी पुलिस थाने में जाकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

Zero FIR के मुख्य बिंदु:

1. क्षेत्राधिकार की बाध्यता खत्म: थाने की सीमाएं अब न्याय के आड़े नहीं आएंगी।
2. त्वरित पुलिस कार्रवाई: शिकायत मिलते ही पुलिस द्वारा तत्काल एक्शन।
3. साक्ष्यों का तुरंत संकलन: शुरुआती स्तर पर सबूतों को सुरक्षित करना सुनिश्चित।
4.
Case Transfer की सुविधा: प्राथमिक कार्रवाई के बाद मामले को संबंधित थाने को स्थानांतरित किया जाना।

सुरक्षा और न्याय अब हर नागरिक की पहुँच में हैं। यदि आप भी किसी आपात स्थिति में हों तो बेझिझक आगे आएं और कानून का सहयोग लें।
आपातकालीन सहायता के लिए तुरंत 112 या महिला हेल्पलाइन 1090 डायल करें।

राजस्थान पुलिस - आमजन में विश्वास, अपराधियों में डर।

#112 #1090

2 अक्टूबर, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती एवं अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के अवसर पर राजस्थान पुलिस बापू के सत्य, ...
02/10/2026

2 अक्टूबर, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती एवं अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के अवसर पर राजस्थान पुलिस बापू के सत्य, अहिंसा और न्याय के सिद्धांतों को नमन करती है।

बापू के विचारों से प्रेरणा लेकर राजस्थान पुलिस प्रदेश में कानून व्यवस्था, सौहार्द और भयमुक्त वातावरण बनाए रखने के लिए संकल्पबद्ध है। 'आमजन में विश्वास, अपराधियों में डर' के साथ हम हर नागरिक की सुरक्षा हेतु समर्पित हैं।

आइए, अहिंसा और सद्भाव का मार्ग अपनाकर एक सशक्त समाज का निर्माण करें।

सुरक्षा केवल एक कानून नहीं, बल्कि हर नागरिक का विश्वास है। इसी विश्वास को और पुख्ता करते हुए राजस्थान पुलिस की 'कालिका प...
02/10/2026

सुरक्षा केवल एक कानून नहीं, बल्कि हर नागरिक का विश्वास है। इसी विश्वास को और पुख्ता करते हुए राजस्थान पुलिस की 'कालिका पेट्रोलिंग यूनिट' सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।

स्कूटरों पर सवार महिला पुलिसकर्मियों की यह विशेष टीम बाजार, स्कूल-कॉलेज और भीड़भाड़ वाले इलाकों में गश्त कर रही है ताकि हर बहन-बेटी खुद को सुरक्षित महसूस कर सके।

डरे नहीं, आगे आएं, सुरक्षित और सशक्त राजस्थान की ओर हमारा यह कदम आपके साथ है।

Address

SP OFFICE SIKAR
Sikar
332001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sikar Police posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Sikar Police:

Shortcuts

Share