03/10/2026
आगामी पंचायतराज चुनाव–2026 के संदर्भ में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री ओंकार सिंह लखावत जी, यूडीएच मंत्री श्री झाबर सिंह खर्रा जी, जिला अध्यक्ष मनोज बाटड़ पूर्व सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती जी, विधायक श्री गोरधन वर्मा जी, श्री हरिराम रणवा जी, पूर्व विधायक श्री रतनलाल जलधारी जी, श्री गजानंद कुमावत जी, श्री महेश शर्मा जी, श्री राजेश रोहलन जी, श्री रामवतार रूंथला जी एवं श्री पूर्णमल गुर्जर जी मंचासीन रहे।
बैठक में बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं पंचायत समिति के संयोजक उपस्थित रहे। आगामी चुनावों को लेकर संगठनात्मक तैयारियों, कार्ययोजना एवं बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
संगठन की एकजुटता, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनसेवा के संकल्प के साथ सशक्त एवं मजबूत भाजपा के निर्माण का आह्वान किया गया।
संगठन सर्वोपरि • कार्यकर्ता हमारी शक्ति • जनसेवा हमारा संकल्प 🚩
JanSeva