MYM Samriddhi Shakha Silchar

MYM Samriddhi Shakha Silchar

Share

Marwari yuva manch samriddhi shakha silchar is all about empowering women. We believe that " नारी शक्ति राष्ट्र शक्ति".

This a platform for all those ladies who want to do something for society.

25/03/2026
Photos from MYM Samriddhi Shakha Silchar's post 15/08/2025

दिनांक 13 अगस्त 2025, स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में, हम सिलचर NIT के पास स्थित कुवांरपार गाँव गए। वहाँ कुल 40 बच्चे थे, जिनमें से 16 बच्चे दिव्यांग और बेहद जरूरतमंद थे। हमने उन्हें स्टेशनरी (कॉपी, पेंसिल, इरेजर, पेन, कलर्स,शार्पनर आदि) और फूड आइटम्स वितरित किए। साथ ही ड्रॉइंग और योगा प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें फर्स्ट, सेकंड और थर्ड स्थान पाने वाले बच्चों को पुरस्कार भी दिए गए। बच्चों के जलपान कि भी विशेष व्यवस्था की गई थी।

शाखा के कई सदस्यों ने इस कार्य के लिए अपना आर्थिक सहयोग दिया और गुप्त दान भी आया। इस कार्यक्रम को आयोजित करने में हमारी मदद कि चंदन देव (Silchar Muncipal Corporation Tax branch computer operator and Yoga Instructor) जिन्होंने हमें इस जगह के बारे में बताया और हम सभी के लिए वहाँ जाना और कुछ समय इन बच्चों के साथ बिताना- बहुत ही भाव विभोर क्षण था। बच्चों के चेहरों पर जो चमक आई, वह देखकर हमारा मन खिल उठा।

इस आयोजन में हमारी अध्यक्ष कविता पटवा, सचिव सोनिया वैद, कोषाध्यक्ष ममता बजाज, उपाध्यक्ष रिंकू काबरा और दीपमाला दफ्तरी, सह सचिव नेहा गुलगुलिया, सोना शर्मा, विजयश्री संचेती, गटू सुराना और शिखा खटोल मौजूद रहीं।

हमने वहाँ कपड़े भी वितरित किए। अंत में राष्ट्रगान के साथ इस आयोजन का समापन किया गया।
यह अनुभव हम सबके लिए बेहद सुखद और प्रेरणादायक रहा। वहां जाकर अनुभूति जरूर हुई है कि-

समाज सेवा करना देश की सेवा करने जैसा है।
देश के प्रति सेवा मनोभाव हर एक दिल में होना चाहिए।

जय हिंद।

Photos from MYM Samriddhi Shakha Silchar's post 05/08/2025

मारवाड़ी युवा मंच सिलचर समृद्धि शाखा द्वारा 3 अगस्त 2025 को टर्फ क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया। इस खेल महोत्सव में 28 महिलाओं और 20 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन की शोभा, युवा मंच सिलचर शाखा के अध्यक्ष विवेक जैन, सचिव विशाल सांड, सिलचर टाइटन्स के अध्यक्ष अमित बरडिया, सचिव सोनम जैन, उदय शाखा कि सचिव नम्रता सेठी, मंडल I के सहसचिव मंदाक्ष गुलगुलिया तथा प्रांतीय स्थाई आमंत्रित सदस्य ललित बोथरा और प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य सोनिया बगड़ा कि विशेष उपस्थिति से ओर बढ़ गई।

इस सफल आयोजन का श्रेय हमारी sports संयोजिका सविता मरोटी और रेखा सिंघी को जाता है, जिनकी शानदार व्यवस्था से यह कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा। अध्यक्ष कविता लूनावत पटवा जी ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का हार्दिक स्वागत किया। प्रतियोगिता में विजेता टीम को ट्रॉफी और मेडल से सम्मानित किया गया,सभी के लिए जलपान की व्यवस्था रखी गई |
यह केवल एक खेल आयोजन नहीं था, बल्कि हमारी सामूहिक एकता और सहयोग की अनूठी मिसाल भी बना।

धन्यवाद।
सचिव – सोनिया वैद

29/04/2025

*मारवाड़ी युवा मंच सिलचर* *समृद्धि शाखा कि पहली साधारण सभा संपन्न हुई।*

दिनांक 26 अप्रैल 2025, शनिवार को, साधारण सभा का आयोजन किया गया था।

सभा प्रारंभ करने से पहले, 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में शहीद हुए 26 भाइयों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक मिनट का मौन रखा गया।

सभा का प्रारंभ सोनिया बैद (सचिव) ने किया, मीटिंग में उपस्थित सभी सदस्यों का अभिनंदन करते हुए उन्होंने मीटिंग का एजेंडा सामने रखा और आने वाले प्रोजेक्ट्स को विस्तार में बताने के लिए, अध्यक्षा श्रीमती कविता लूणावत पटवा जी को मंच में आमंत्रित किया। अध्यक्षा ने आगामी प्रोजेक्ट्स और कार्यों के बारे में विस्तार से चर्चा की।

सभा में 24 सदस्यों की उपस्थिति थी। सदस्यों ने अपने विचार और सुझाव साझा किए। इसके अलावा, कुछ खेलों( group games) का आयोजन भी किया गया, जिसमें सदस्यों ने बहुत उत्साह से भाग लिया। सभा के अंत में रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था की गई थी।

इस प्रकार, मारवाड़ी युवा मंच, सिलचर समृद्धि शाखा कि पहली साधारण सभा का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

धन्यवाद।
कविता लुणावत पटवा (अध्यक्ष)
सोनिया बैद (सचिव)
ममता बजाज (कोषाध्यक्ष)

15/04/2025

मारवाड़ी युवा मंच सिलचर,सिलचर समृद्धि,सिलचर उदय शाखा का शपथ विधि समारोह ओर अध्यक्षीय पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

दिनांक 13.4.25 को मारवाड़ी युवा मंच सिलचर,सिलचर समृद्धि,सिलचर उदय शाखा का शपथ विधि समारोह एवं अध्यक्षीय पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन हिंदी भवन मैं किया गया। ।मुख्य अतिथि के रूप मैं पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी युवा मंच के मंडल I के प्रांतीय उपाध्यक्ष हरीशजी काबरा, विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय उपाध्यक्ष मूलचंद जी बेद मौजूद थे।सभा का संचालन सचिव रिंकू काबरा ने किया। सर्वप्रथम मंच पर आसान ग्रहण किया सिलचर उदय शाखा के अध्यक्ष प्रतीक सांड ,उसके बाद सिलचर समृद्धि शाखा से निवर्तमान अध्यक्ष सोनिया बगड़ा, मारवाड़ी सम्मेलन सिलचर की अध्यक्षा सुंदरी देवी पटवा,पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी युवा मंच के कार्यकारिणी सदस्य धीरज जी जैन , मंडल i के सहायक मंत्री मंदाक्ष गुलगुलिया, पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय उपाध्यक्ष मूलचंद जी बैद, पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी युवा मंच मंडल I के प्रांतीय उपाध्यक्ष हरीशजी काबरा ने ।उसके बाद दीप प्रज्वलन और गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। सभी मंचासिन सम्मानित व्यक्तियों का सम्मान तिलक और उतरिया के द्वारा किया गया तीनों शाखा के अध्यक्षों ने अपना अपना संबोधन दिया। तत्पश्चात जन सेवा प्रकल्प के अंतर्गत निशांत जैन के सुझाव से एक दिव्यांजन लड़की को व्हील चेयर, ओर एक दृष्टिहीन लड़की रुद्रायणी जो कि बच्चों के संगीत का स्कूल चलाती है उनके बच्चों के बैठने के लिए चटाई और 4 कुर्सी वितरित की।
अध्यक्षीय पुरस्कार वितरण कार्यक्रम मैं उदय शाखा ने अपने सदस्यों को उनके अच्छे कार्य के लिए सम्मानित किया। तत्पश्चात समृद्धि शाखा द्वारा अपने सदस्यों को उनके अच्छे कार्य के लिए सम्मानित किया गया। और उसके बाद मारवाड़ी युवा मंच सिलचर शाखा द्वारा अपने सदस्यों को उनके अच्छे कार्यों के लिए एवं बेहतर सहयोग के लिए एवं मूलचंद जी बेद, हरीशजी काबरा, मंदाक्ष गुलगुलिया को सम्मानित किया
तत्पश्चात शपथ विधि की शुरुआत हुई
सबसे पहले तीनों शाखाओं के अध्यक्ष विवेक जैन, कविता लूणावत पटवा, ओर प्रतीक सांड को हरीशजी काबरा ने शपथ पाठ करवाया और उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की, तत्पश्चात सचिव विशाल सांड, सोनिया बेद , कोषाध्यक्ष जैकी मरोठी, ममता बजाज, ओर अभिषेक जैन को मूलचंद जी बेद ने शपथ पाठ करवाया, तत्पश्चात सभी शाखा के उपाध्यक्षों का शपथ पाठ मनोजजी सोनावत ने करवाया और उनके उज्वल भविष्य की अग्रिम शुभकामनाएं दी। तत्पश्चात सभी शाखाओं के कार्यकारिणी सदस्यों का शपथ पाठ धीरज जैन ने करवाया।
अध्यक्ष मनोजजी सोनावत ने विवेक जैन को ओर सोनिया बगड़ा ने कविता लूणावत पटवा को अध्यक्ष पद का स्वामित्व प्रदान कर उतरिए से सम्मान कर उनको आसान ग्रहण करवाया।
तत्पश्चात मूलचंद जी बेद, सुंदरी देवी पटवा, हरीशजी काबरा ओर धीरज जी जैन ने अपना संबोधन सभी के समक्ष रखा और मारवाड़ी युवा मंच की सभी शाखाएं आपस में मिलकर कर कार्य करे ऐसा आग्रह किया। नव निर्वाचित अध्यक्ष विवेक जैन और कविता लूणावत पटवा , प्रतीक सांड ने अपना वक्तव्य सभी के समक्ष रखा और अपने अपने विजन भी सभी के समक्ष रखे।
सभा में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। छोटे बच्चों ने बहुत ही सुंदर आयोजन किया। तथा नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने सभा समाप्ति की घोषणा की।

Photos from MYM Samriddhi Shakha Silchar's post 03/04/2025
Want your business to be the top-listed Government Service in Silchar?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Website

Address


Silchar
788001