24/01/2026
रात के अंधेरे और ठंड में, जब सिल्लीगुड़ी शहर गहरी नींद में था, तब एनजेपी की ओर रोड पर खुले आसमान के नीचे सोए गरीब इंसान ठिठुर रहे थे। किसी के शरीर पर सिर्फ़ एक पतली सी चादर थी, तो कोई ठंड से सिकुड़कर ज़मीन पर पड़ा था।
ऐसे समय में हमारी संस्था “एक किरण” ने मानवता का हाथ बढ़ाया और लगभग 90 ज़रूरतमंदों को कंबल वितरित किए।
कंबल ओढ़ते ही उनके चेहरों पर जो सुकून और राहत दिखी, वही हमारी सेवा की सबसे बड़ी उपलब्धि है।
इस सेवा कार्य को सफल बनाने में एक किरण टीम की सक्रिय भूमिका रही।
सुमन गुप्ता जी, ( पति:कैलाश गुप्ता जी ) , सोनी कौर जी, मीनाक्षी तापरिया जी, रीना कारवां जी गंगा दुदानी जी, सुनिता गुप्ता जी, रजनी भारती जी, स्वीटी कल्याणी जी एवं स्नेहलता गुप्ता जी ( पति : संजय गुप्ता जी ) को हृदय से धन्यवाद, जिनके समर्पण, मेहनत और संवेदनशीलता से यह पुनीत कार्य संभव हो सका।
एक किरण संस्था का यही संकल्प है—
जहाँ अंधेरा हो, वहाँ उम्मीद की रोशनी बने रहना।
🙏🙏🙏🙏🙏
सेवा का हर कदम
टीम के सहयोग से ही संभव होता है 🙏
एक किरण टीम को दिल से धन्यवाद 🤍