29/09/2026
दिनांक 29.09.2026 को 8वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, खपरैल परिसर में संदिक्षा के तत्वावधान में संदिक्षा अध्यक्षा श्रीमती पूनम अग्रे सामी की अध्यक्षता में विश्व हृदय दिवस के अवसर पर हृदय स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम एवं स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर नॉर्थ बंगाल मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. यशपाल यादव ने हृदय रोगों के कारण, लक्षण, बचाव, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, तनाव नियंत्रण एवं समय पर चिकित्सकीय परामर्श के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान 8वीं वाहिनी की चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनीषा गड़वा के नेतृत्व में स्वास्थ्य जाँच शिविर आयोजित कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. यशपाल यादव को उप कमांडेंट (दंडपाल) श्री ओम प्रकाश सिंह द्वारा बटालियन की ओर से स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
💓 संदेश: “स्वस्थ हृदय, स्वस्थ जीवन”