01/10/2026
बोलबा थाना हत्याकांड में फरार महिला अभियुक्त गिरफ्तार
दिनांक 25.07.2026 को बोलबा थाना अन्तर्गत पालेमुंडा कुम्हारटोली में जमीन विवाद को लेकर बसंत महतो एवं उसके बेटों द्वारा अपने छोटे भाई भुनेश्वर महतो की चाकू-तलवार से हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में बोलबा थाना कांड सं० 17/26 धारा 103(1)/3(5) BNS दर्ज किया गया था। उक्त कांड में पुलिस अधीक्षक, सिमडेगा के निर्देश पर पूर्व में 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। इसी क्रम में आज दिनांक 01.10.2026 को फरार महिला प्राथमिकी अभियुक्त सुकरमुनी देवी पति बसंत महतो को सलडेगा टोंगरीटोली से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।