NSS Cell Government College Bargawan

Directions

NSS Cell Government College Bargawan NSS_Government College Bargawan

वृद्धाश्रम पहुंची राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, बुजुर्गों के साथ मनाया वृद्ध दिवसबरग़वां। अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर ...
01/10/2026

वृद्धाश्रम पहुंची राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, बुजुर्गों के साथ मनाया वृद्ध दिवस

बरग़वां। अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर गुरुवार को शासकीय महाविद्यालय बरग़वां जिला सिंगरौली की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने बरग़वां बायपास स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर वहां रह रहे बुजुर्गों से मुलाकात की। एन एस एस टीम ने बुजुर्गों का हाल-चाल जाना और आश्रम में उन्हें मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली।

वर्तमान में वृद्धाश्रम में 9 बुजुर्ग निवासरत हैं, जिनमें 5 पुरुष और 4 महिलाएं शामिल हैं। टीम के सदस्यों ने बुजुर्गों से बातचीत कर उनकी दिनचर्या, भोजन, स्वास्थ्य एवं रहने की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। बातचीत के दौरान सभी बुजुर्ग आपस में मिल-जुलकर खुश नजर आए।

वृद्ध दिवस के अवसर पर NSS इकाई की ओर से बुजुर्गों के बीच फल और बिस्किट का वितरण किया गया। फल-बिस्किट पाकर बुजुर्गों के चेहरे पर खुशी नजर आई। कार्यक्रम के दौरान बुजुर्गों के प्रति सम्मान, संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर NSS कार्यक्रम अधिकारी एवं सहायक प्राध्यापक अर्थशास्त्र बुद्धसेन कुम्हार, डॉ. गमला सिंह, डॉ. सुभाष चंद्र चौधरी, डॉ. संदीप भावसार, उनकी धर्मपत्नी व बेटी, संजय कुमार वैश्य और नीरज बियार उपस्थित रहे।

22/09/2026

"वित्तीय समावेशन से आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेंगे युवा"70 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया ऑनलाइन व्याख्यान सत्र में भा...
18/09/2026

"वित्तीय समावेशन से आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेंगे युवा"

70 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया ऑनलाइन व्याख्यान सत्र में भाग, डिजिटल बैंकिंग और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी

बरगवां। शासकीय महाविद्यालय बरग़वां में Edufinn Welfare Foundation, भोपाल के सहयोग से अनुइया देशपांडे द्वारा “वित्तीय समावेशन” विषय पर व्याख्यान दिया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संतोष कुमार दुबे के मार्गदर्शन में तथा स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन एवं अर्थशास्त्र के सहायक प्राध्यापक बुद्धसेन कुम्हार के संयोजन में सम्पन्न हुआ। सत्र में महाविद्यालय के 70 से अधिक विद्यार्थियों ने सहभागिता की।

व्याख्यान में विद्यार्थियों को वित्तीय समावेशन की अवधारणा, आवश्यकता और इसके सामाजिक-आर्थिक महत्व की जानकारी दी गई। बताया गया कि वित्तीय समावेशन का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक बैंकिंग, बचत, ऋण, बीमा, पेंशन और डिजिटल वित्तीय सेवाओं की आसान एवं सुरक्षित पहुंच सुनिश्चित करना है।इसके साथ ही निफ़्टी, सेबी द्वारा निवेश के सम्बन्ध में विस्तार से समझाया गया ।वित्तीय सेवाओं से जुड़ाव आर्थिक आत्मनिर्भरता और समावेशी विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

सत्र में प्रधानमंत्री जन-धन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना जैसी योजनाओं की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को UPI, डिजिटल बैंकिंग, ऑनलाइन भुगतान के सुरक्षित उपयोग के साथ साइबर अपराधों से बचाव के उपाय भी बताए गए। OTP, ATM PIN, पासवर्ड और बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने के लिए जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने वित्तीय सेवाओं और डिजिटल लेन-देन से संबंधित प्रश्न पूछे। इस दौरान डॉ. गमला सिंह, सहायक प्राध्यापक समाजशास्त्र एवं डॉ. सुभाष चंद्र चौधरी ने सत्र के आयोजन में सहयोग प्रदान किया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के कर्मचारी श्री मोतीलाल पनिका, संजय कुमार वैश्य, देव प्रताप पनाडिया एवं किरन सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वित्तीय साक्षरता, बचत की आदत, डिजिटल वित्तीय सेवाओं के सुरक्षित उपयोग और आर्थिक आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा।

15/08/2026

महाविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण कार्यक्रम

10 अगस्त से 14 अगस्त तक महाविद्यालय में प्रवेश लेने का एक और सुनहरा अवसर
09/08/2026

10 अगस्त से 14 अगस्त तक महाविद्यालय में प्रवेश लेने का एक और सुनहरा अवसर

विश्व आदिवासी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
09/08/2026

विश्व आदिवासी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

29 जुलाई 2026 गुरु पूर्णिमा भास्कर खबर
01/08/2026

29 जुलाई 2026 गुरु पूर्णिमा भास्कर खबर

31 जुलाई के बाद नहीं बढ़ेगी कॉलेजों में प्रवेश की तिथि, जल्दी कराएं पंजीयन विद्यार्थियों के पास प्रवेश का अंतिम अवसर
30/07/2026

31 जुलाई के बाद नहीं बढ़ेगी कॉलेजों में प्रवेश की तिथि, जल्दी कराएं पंजीयन

विद्यार्थियों के पास प्रवेश का अंतिम अवसर


गुरु ही जीवन के सच्चे मार्गदर्शक, उनके आदर्शों का करें अनुसरण बरगवां (सिंगरौली)। शासकीय महाविद्यालय बरगवां में गुरु पूर्...
29/07/2026

गुरु ही जीवन के सच्चे मार्गदर्शक, उनके आदर्शों का करें अनुसरण

बरगवां (सिंगरौली)। शासकीय महाविद्यालय बरगवां में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरु-शिष्य परंपरा पर केंद्रित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने भारतीय संस्कृति में गुरु के सर्वोच्च स्थान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु ही व्यक्ति के व्यक्तित्व का निर्माण कर उसे ज्ञान, संस्कार और जीवन की सही दिशा प्रदान करते हैं।

प्रभारी प्राचार्य डॉ. संतोष कुमार दुबे ने कहा कि गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और समर्पण भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। विद्यार्थियों को गुरुजनों के आदर्शों का अनुसरण कर अपने जीवन को सार्थक बनाना चाहिए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बुद्धसेन कुम्हार, सहायक प्राध्यापक (अर्थशास्त्र) ने गुरु-शिष्य परंपरा की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा तभी सार्थक होती है, जब उसमें ज्ञान के साथ संस्कारों का भी समावेश हो।

डॉ. गमला सिंह, सहायक प्राध्यापक (समाजशास्त्र), ने गुरु को समाज का पथप्रदर्शक बताते हुए विद्यार्थियों से अनुशासन, नैतिकता एवं मानवीय मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर डॉ. राजीव कुमार पनिका, डॉ. प्रीति जैन, श्रीमती मंजू द्विवेदी, किरण सिंह, संजय वैश्य, देवप्रताप सहित महाविद्यालय के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन गुरुजनों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए किया गया।

Address

Bargawan
Singrauli
486892

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when NSS Cell Government College Bargawan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category

Nearby government services