13/10/2026
13 अक्टूबर 2026। मेरा युवा भारत, नाहन के सौजन्य से भारत सरकार एवं युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में ग्रामीण विकास नवयुवक मंडल, थाना कसोगा द्वारा आज थाना कसोगा क्रिकेट ग्राउंड में अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस (International Day for Disaster Risk Reduction) के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन को आपदाओं के प्रति जागरूक करना तथा आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षा एवं बचाव के उपायों की जानकारी प्रदान करना था।
कार्यक्रम के दौरान अग्निशमन कर्मी श्री मुकेश शर्मा एवं श्री कंवर सिंह ने मॉक ड्रिल के माध्यम से उपस्थित लोगों को आपदा प्रबंधन एवं अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने आग लगने की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों, आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षित बचाव के तरीकों तथा आपदा के समय धैर्य एवं सतर्कता के साथ कार्य करने के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने लोगों को व्यावहारिक रूप से समझाया कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में किस प्रकार स्वयं एवं दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है। इस दौरान लोगों को घरेलू आग, गैस सिलेंडर तथा बिजली के उपकरणों से संबंधित सुरक्षा उपायों के बारे में भी जागरूक किया गया।
इस जागरूकता कार्यक्रम में लगभग 87 लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत थाना कसोगा की प्रधान श्रीमती श्यामा ठाकुर, उपप्रधान श्री जे.पी. ठाकुर तथा पंचायत के सभी सात वार्डों के सदस्यों ने भाग लिया। पंचायत प्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों की सक्रिय सहभागिता ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में अग्निशमन कर्मी श्री मुकेश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि श्री जे.पी. ठाकुर, श्री कंवर सिंह तथा थाना कसोगा के पूर्व प्रधान श्री सेवानंद शर्मा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। सभी अतिथियों ने अपने विचार साझा करते हुए आपदा के समय जागरूकता, सतर्कता एवं सामुदायिक सहयोग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे आपदा प्रबंधन एवं अग्नि सुरक्षा से संबंधित जानकारी अपने परिवार और आसपास के लोगों तक भी पहुंचाएं, ताकि आपातकालीन परिस्थितियों में जान-माल के नुकसान को कम किया जा सके।
ग्रामीण विकास नवयुवक मंडल, थाना कसोगा तनीष,दुर्गेश,योगराज,सचिव,लक्ष्य, कपिल,विमल,विनय,पवन,अनिल,राकेश,सुरेश,ललित, नीरज,धीरज,अभिनव,सार्थक,नयन,उपस्थित रहे।
.