23/08/2026
सीतामढ़ी बना PBL का रोल मॉडल
20–21 अगस्त को पटना में आयोजित राज्यस्तरीय PBL कार्यशाला में बिहार के 38 जिलों में से सीतामढ़ी, मुज़फ्फरपुर एवं कैमूर को अन्य जिलों के लिए रोल मॉडल के रूप में चयनित किया गया।
यह उपलब्धि सीतामढ़ी जिले में PBL के प्रभावी क्रियान्वयन, शिक्षकों की सक्रिय सहभागिता, नवाचार एवं टीम के निरंतर प्रयासों की राज्यस्तरीय पहचान है।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए शिक्षा विभाग, सीतामढ़ी जिले की पूरी PBL टीम, तकनीकी दल के सदस्यों एवं सभी शिक्षक साथियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करता है।
यह उपलब्धि सीतामढ़ी को PBL के क्षेत्र में बिहार का अग्रणी जिला बनाने की दिशा में नई ऊर्जा, उत्साह और संकल्प के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।