District Administration Sitamarhi

Call Directions Website

District Administration Sitamarhi Official Page of District Administration Sitamarhi Bihar
(2)

अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय उच्च विद्यालय का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर स...
08/10/2026

अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय उच्च विद्यालय का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर

अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय उच्च विद्यालय, सीतामढ़ी, जो वर्तमान में सहरसा में संचालित है, का जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण पदाधिकारी मधुरेंद्र कुमार मिश्रा एवं अनुमंडल पिछड़ा वर्ग कल्याण पदाधिकारी मुख्यालय पूजा सिंह द्वारा निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कुल 181 छात्राओं में 140 छात्राएं उपस्थित पाई गईं। वहीं विद्यालय में कुल 7 शिक्षक कार्यरत हैं, जिनमें से 6 शिक्षक उपस्थित पाए गए।
अधिकारियों द्वारा विद्यालय में पठन-पाठन की गुणवत्ता, छात्राओं की उपस्थिति तथा शैक्षणिक गतिविधियों का जायजा लिया गया। इस दौरान छात्राओं से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली गई। छात्राओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित निराकरण के लिए प्रधानाध्यापिका को आवश्यक निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान छात्राओं के बीच पोषाक का भी वितरण किया गया। साथ ही जीविका दीदी द्वारा संचालित विद्यालय की रसोई का निरीक्षण कर साफ-सफाई एवं स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने भोजन की गुणवत्ता की भी जांच की तथा छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने विद्यालय प्रबंधन को स्वच्छता, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, छात्राओं की सुविधाओं एवं उनके समग्र विकास पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।

कायाकल्प अभियान से बदल रही सरकारी संस्थानों की तस्वीर (जिला कल्याण विभाग,सीतामढ़ी)⤵️जिलाधिकारी, सीतामढ़ी श्री तनय सुल्ता...
08/10/2026

कायाकल्प अभियान से बदल रही सरकारी संस्थानों की तस्वीर
(जिला कल्याण विभाग,सीतामढ़ी)
⤵️
जिलाधिकारी, सीतामढ़ी श्री तनय सुल्तानिया के निर्देश के आलोक में जिले में कायाकल्प अभियान को गति दी जा रही है।
अभियान का उद्देश्य सरकारी संस्थानों में उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना, स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित वातावरण विकसित करना तथा आमजन को बेहतर एवं सहज सेवाएं उपलब्ध कराना है।

इसके तहत सरकारी संस्थानों की व्यवस्थाओं का निरंतर अनुश्रवण एवं निरीक्षण किया जा रहा है। उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग, स्वच्छता, रख-रखाव तथा आवश्यक सुविधाओं में सुधार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

बेहतर व्यवस्था • स्वच्छ वातावरण • सुदृढ़ आधारभूत संरचना • गुणवत्तापूर्ण सेवा

यही है कायाकल्प अभियान के माध्यम से बेहतर एवं जनोन्मुखी प्रशासन की दिशा में सीतामढ़ी की पहल।

फोटो–डा. अम्बेडकर कल्याण छात्रावास ,परसोनी (सीतामढ़ी)

CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar General Administration Department, Govt. of Bihar Social Welfare Department, Government of Bihar District Administration Sitamarhi

दिनांक 8 अक्टूबर 2026 को टीवी मुक्त भारत जोश (जॉइंट स्क्वाड फॉर हेल्थ) टीम का शुभारंभ माननीय मंत्री स्वास्थ्य एवं परिवार...
08/10/2026

दिनांक 8 अक्टूबर 2026 को टीवी मुक्त भारत जोश (जॉइंट स्क्वाड फॉर हेल्थ) टीम का शुभारंभ माननीय मंत्री स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय भारत सरकार द्वारा भारत मंडपम नई दिल्ली में हाइब्रिड मोड़ से आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी सीतामढ़ी, सिविल सर्जन सीतामढ़ी, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी सीतामढ़ी, जिला युवा अधिकारी, एनसीसी कमांडेंट, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला लेखा प्रबंधक, डीपीसी, वरीय यक्ष्मा पर्यवेक्षक, सहित माय भारत वॉलिंटियर एवं एनसीसी कैडेट वर्चुअल रूप से जुड़े रहे।
जिला पदाधिकारी द्वारा वर्ष 2025 में बेलसंड प्रखंड के सभी 9 पंचायत को टीवी मुक्त किए जाने हेतु वरीय यक्ष्मा पर्यवेक्षक श्रीमती सुधा कुमारी को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया एवं जिले के सभी माय भारत वॉलिंटियर एवं एनसीसी कैडेट से राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम से जुड़कर समाज में जन जागरूकता एवं जन भागीदारी हेतु प्रचार प्रसार कर यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम में सहयोग देने की अपील की गई।

Ministry of Health and Family Welfare, Government of India CMO Bihar General Administration Department, Govt. of Bihar Bihar Health Department District Administration Sitamarhi Information & Public Relations Department, Government of Bihar

सीतामढ़ी जिला अंतर्गत विभिन्न प्रखंडों में मिशन कायाकल्प के तहत स्वास्थ्य संस्थानों के साथ अन्य सार्वजनिक संस्थानों की आ...
08/10/2026

सीतामढ़ी जिला अंतर्गत विभिन्न प्रखंडों में मिशन कायाकल्प के तहत स्वास्थ्य संस्थानों के साथ अन्य सार्वजनिक संस्थानों की आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने की दिशा में नए अवसंरचना निर्माण तथा जीर्णोद्धार कार्य प्रारंभ किया गया है।

इस अभियान के अंतर्गत आवश्यकतानुसार भवनों की मरम्मत, परिसर का जीर्णोद्धार, स्वच्छता एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। इसका उद्देश्य संबंधित संस्थानों में सुरक्षित, स्वच्छ एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना तथा उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करना है।

विभिन्न प्रखंडों में प्रारंभ किए गए कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति एवं समयबद्ध पूर्णता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा कार्यों की नियमित निगरानी एवं समीक्षा की जा रही है, ताकि सभी निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप पूर्ण किए जा सकें।

मिशन कायाकल्प के माध्यम से सीतामढ़ी जिले में आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करते हुए बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।



CMO Bihar
General Administration Department, Govt. of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Panchayati Raj Department, Government of Bihar Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar District Administration Sitamarhi Bihar Health Department

फाइलेरिया नियंत्रण को लेकर रात्रि रक्त पट्ट संग्रह पर लैब कर्मियों का प्रशिक्षणसीतामढ़ी। फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को प्र...
08/10/2026

फाइलेरिया नियंत्रण को लेकर रात्रि रक्त पट्ट संग्रह पर लैब कर्मियों का प्रशिक्षण

सीतामढ़ी। फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को प्रभावी बनाने एवं आगामी रात्रि रक्त पट्ट संग्रह (Night Blood Survey-NBS) को गुणवत्तापूर्ण तरीके से संचालित करने के उद्देश्य से सदर अस्पताल, सीतामढ़ी में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सिविल सर्जन सीतामढ़ी डॉ. आर.के. यादव के नेतृत्व में किया गया।

प्रशिक्षण में जिले के सभी 17 प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्र से 36 प्रयोगशाला प्रावैधिकी (Lab Technicians) एवं 36 सहायकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान लैब कर्मियों को रक्त संग्रह की प्रक्रिया, स्लाइड तैयार करने, staining तथा फाइलेरिया के परजीवी Wuchereria bancrofti (बुचरेरिया बैनक्रॉफ्टी) की पहचान के संबंध में व्यावहारिक जानकारी दी गई। वहीं PPT के माध्यम से रात्रि रक्त पट्ट संग्रह की प्रक्रिया, सावधानियों एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी गई।

जिले में रात्रि रक्त पट्ट संग्रह के तहत सभी 17 प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्र में 3-3 गांवों से 300-300 लोगों, यानी कुल 16,200 लोगों के रक्त नमूने संग्रहित किए जाएंगे। रक्त संग्रह का कार्य रात्रि 10 बजे के बाद किया जाएगा। विशेषज्ञों के अनुसार फाइलेरिया का परजीवी रात्रि के समय रक्त में अधिक सक्रिय एवं उपलब्ध होता है, इसलिए माइक्रोफाइलेरिया की पहचान के लिए रात्रि में रक्त नमूना संग्रह किया जाता है।

सिविल सर्जन डॉ. आर.के. यादव ने बताया कि अभियान के दौरान प्रखंड एवं जिला स्तर से सघन मॉनिटरिंग की जाएगी। उन्होंने कहा कि रक्त संग्रह एवं जांच की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जिला पदाधिकारियों के साथ-साथ पीरामल फाउंडेशन एवं WHO की टीम द्वारा भी नियमित निगरानी की जाएगी।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में VDCO आरिफ खान, पवन यादव, VBD नियंत्रण कार्यालय से रजनीश कुमार एवं कमलेश कुमार सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने सहयोग किया। वहीं पीरामल फाउंडेशन की ओर से Program Lead रोहित कुमार, PO-CD विशाल कुमार, शशि कुमार एवं गांधी फेलो दीपक कुमार ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के संचालन एवं समन्वय में सहयोग किया।

फाइलेरिया उन्मूलन की दिशा में आयोजित यह प्रशिक्षण जिले में रात्रि रक्त पट्ट संग्रह की प्रक्रिया को मानकीकृत करने तथा रक्त नमूनों की गुणवत्ता एवं जांच की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
CMO Bihar District Administration Sitamarhi Bihar Health Department

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजनान्तर्गत जिला उद्योग केन्द्र, सीतामढी के सभागार में आउटरीच शिविर का आयोजन किया गया।आज दिनांक...
08/10/2026

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजनान्तर्गत जिला उद्योग केन्द्र, सीतामढी के सभागार में आउटरीच शिविर का आयोजन किया गया।

आज दिनांक 08.10.2026 को जिला उद्योग केन्द्र, सीतामढी के सभागार में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजनान्तर्गत विशेष आउटरीच शिविर का आयोजन किया गया। उक्त योजना की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई। जिसमें अग्रणी बैंक प्रबंधक, सीतामढी द्वारा सभी लाभुकों से विश्वकर्मा योजना के बारे में वार्तालाप की गई। शिविर में लाभुकों को ऋण सुविधा बैंकिग सेवाओं ट्रेनिंग एवं योजना से संबंधित अन्य लाभों की जानकारी दी गई। साथ ही लाभार्थियों की ऋण संबंधी समस्याओं का समाधान करते हुए बैंकिग प्रणाली से जोड़ने का प्रयास किया।

कैंप में सहायक निदेशक, एम०एस०एम०ई० डी०एफ०ओ०, मुजफ्फरपुर, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, सीतामढी, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, परियोजना प्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, सीतामढी, बैंक के अधिकारी एवं लाभुक उपस्थित रहे।

08/10/2026

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता प्राप्त छूटे हुए एवं युवा निर्वाचकों के पंजीकरण हेतु विशेष अभियान चलाए जाने का निर्देश दिया गया है। उक्त आलोक में बिहार राज्य में छूटे हुए एवं युवा अहर्ता प्राप्त निर्वाचकों के पंजीकरण की कार्रवाई की जा रही है। इस निमित्त निर्वाचन विभाग द्वारा आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। ऐसे निर्वाचकों के पहचान के संबंध में मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारी द्वारा गृह सत्यापन(H2H)किया जाएगा एवं अहर्ता पाए जाने की स्थिति में प्रारूप–6 के माध्यम से निर्वाचक सूची में पंजीकरण हेतु नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।यह कार्रवाई एक माह के अंदर पूर्ण की जानी है।उप निर्वाचन पदाधिकारी ,सीतामढ़ी ने बताया कि मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि अर्हता प्राप्त व्यक्ति के संदर्भ में प्रारूप–06 अनिवार्य रूप से भरा जाय। मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारी उक्त विषयंकित सूची मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि बी० एल ०ए० को भी साझा करेंगे। अभियान समाप्ति उपरांत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी मतदान केंद्र वार तैयार सूची मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को साझा करेंगे। इसके अतिरिक्त आवश्यकता अनुसार मतदान केंद्रों पर कैंप का आयोजन भी किया जाएगा। साथ ही रात्रि आश्रय मजदूरों की काॅलोनियों, गृह विहीन व्यक्तियों एवं कमजोर वर्ग के लोगों के लिए विशेष कैंप की व्यवस्था आवश्यकता अनुसार की जाएगी। वर्तमान अभियान का पर्यवेक्षण नियमित रूप से राज्य स्तर, जिला स्तर एवं निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी स्तर से किया जाएगा।
Chief Electoral Officer, Bihar Election Commission of India

आवश्यक सूचना 📢⤵️
08/10/2026

आवश्यक सूचना 📢⤵️

*शांतिपूर्ण एवं  सौहार्दपूर्ण दुर्गा पूजा आयोजन एवं इस अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण के मद्देनजर जिलाधिकारी श्री तनय सुल्...
07/10/2026

*शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण दुर्गा पूजा आयोजन एवं इस अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण के मद्देनजर जिलाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा की गई समीक्षात्मक बैठक*

*असामाजिक, सांप्रदायिक तथा शरारती तत्वों द्वारा लोक भावनाओं को आहत कर सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश करने पर की जाएगी सख्त कार्रवाई*

*आवश्यक सुरक्षात्मक एवं निरोधात्मक उपाय एवं प्रशासनिक एवं पुलिस तंत्र के बीच बेहतर समन्वय एवं संयुक्त रणनीति के साथ अन्य माकूल व्यवस्थाएं की गई है सुनिश्चित।*

*अफवाह फैलाने वाले के विरुद्ध की जाएगी कठोर कार्रवाई*

*पूजा के अवसर पर शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वाले तत्वों, अफवाह फैलाकर माहौल बिगाड़ने वाले तत्वों के विरुद्ध विधि सम्मत की जाएगी कड़ी कार्रवाई।यदि कोई अफवाह फैलाने की कोशिश करता है तो उनके विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 153(A) एवं 505 (गैर जमानतीय) के अंतर्गत अविलंब कार्रवाई की जाएगी*

*सोशल मीडिया का बेजा इस्तेमाल पर की जाएगी कार्रवाई*

सोशल मीडिया का बेजा इस्तेमाल कर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों पर रखी जा रही है नजर। इस हेतु जिला जन संपर्क कार्यालय ,जिला आईटी कोषांग एवं पुलिस का साइबर सेल नजर रख रहा है।

सभी पूजा समितियां को अनिवार्य रूप से लाइसेंस प्राप्त करना होगा।पूजा पंडालों की सुदृढ़ता, फायर ऑडिट तथा बिजली विभाग से आवश्यक प्रमाण पत्र प्राप्त कर लेना उनकी जिम्मेदारी होगी।

*डीजे पर प्रतिबंध*

डीजे का प्रयोग किसी भी परिस्थिति में अनुमान्य नहीं है। सभी थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र के डीजे संचालकों के साथ बैठक कर उनके पास उपलब्ध डीजे उपकरणों की सूची प्राप्त कर लेंगे और उन्हें अवगत करा देंगे कि अगर किसी भी प्रकार का प्रयोग किया जाता है तो इसके लिए वे व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होंगे और उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

*लाइसेंस लेना जरूरी*
निर्देश दिया गया कि यह सुनिश्चित किया जाए कि इस अवसर पर कोई भी प्रतिमा का स्थापना /जुलूस बिना आवश्यक लाइसेंस के नहीं हो।सभी थानाध्यक्ष की यह व्यक्तिगत जिम्मेदारी होगी कि सभी पूजा समिति के आयोजक अनिवार्य रूप से लाइसेंस प्राप्त कर लें। वे सुनिश्चित कर लें कि बिना लाइसेंस के कोई भी प्रतिमा /जुलूस नहीं निकले

*लाउडस्पीकर*

लाउडस्पीकर बजाने की अनुमति अनुमंडल पदाधिकारी देंगे।रात्रि 10:00 बजे बजे के बाद लाउडस्पीकर बजाने की अनुमति नहीं होगी। सरकार के द्वारा निर्धारित अधिसीमा के अंतर्गत ही यह मान्य है।

*ट्रैफिक व्यवस्था*

एसडीओ एवं SDPO ट्रैफिक प्रबंधन हेतु अपने मुख्यालय स्तर पर विशेष दल का गठन कर प्रत्येक स्थानों खासकर जिला/ अनुमंडल के ट्रैफिक व्यवस्था हेतु सुव्यवस्थित प्रस्ताव देंगे।
*स्वास्थ्य*

प्रत्येक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सदर अनुमंडलीय अस्पताल ,सदर जिला अस्पताल में पालीवार डॉक्टरों की प्रतिनियुक्ति सिविल सर्जन करेंगे तथा इन्हें किसी भी आकस्मिकता की स्थिति से निपटने हेतु तैयार अवस्था में रखेंगे। साथ ही चलंत एवं स्टैटिक मेडिकल टीम का भी गठन करेंगे।

*साफ–सफाई*

नगर आयुक्त नगर निगम एवं सभी नगर निकायों के कार्यपालक अधिकारी पूजा पंडालों के आसपास नियमित सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। पूजा समिति द्वारा भी सफाई हेतु अपनी व्यवस्था की जाएगी। नगर आयुक्त नगर निगम एवं सभी नगर निकायों के कार्यपालक अधिकारी सभी स्ट्रीट लाइट को चालू रखना तथा खराब स्ट्रीट लाइट की मरम्मती कराकर उसे भी चालू रखना सुनिश्चित करेंगे।

*विद्युत*

कार्यपालक अभियंता विद्युत विभाग जुलूस के रास्ते में पड़ने वाले लूज तारों, पंडाल के आसपास में भीड़–भाड़ वाले इलाकों में पड़ने वाले विद्युत पोलो,तारों आदि का निरीक्षण कराकर उसे अविलंब वी ठीक कराना एवं जर्जर तारों को बदलवाना सुनिश्चित करेंगे।

*शराब माफियाओं पर करें कठोर कार्रवाई*

शराब की तस्करी पर पैनी नजर रखते हुए कठोर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। उत्पाद अधीक्षक को निर्देशित किया गया है कि पुलिस विभाग एवं एस एस बी से समन्वय स्थापित कर लगातार छापामारी करना सुनिश्चित करेंगे।बॉर्डर एरिया पर विशेष ध्यान देंगे। शराब माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई करेंगे। औषधि निरीक्षक को निर्देशित किया गया है कि वैसे ड्रग जिसे मादक पदार्थ के रूप में उपयोग किया जा सकता है उन पर पूर्णतः निषेध करने के दृष्टिगत एंटी नारकोटिक्स के साथ मिलकर विशेष अभियान चलाएंगे।

*सघन वाहन जांच अभियान चलने का निर्देश*

जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है कि नियमित रूप से सघन वाहन जांच अभियान चलाना सुनिश्चित करेंगे। हेलमेट नहीं पहनने वालों को या काला शीशा का उपयोग करने वाले वाहनों के विरुद्ध नियमानुकूल कार्रवाई करेंगे। लहरिया कट एवं बाइकर्स गैंग पर कठोर कार्रवाई करते हुए उनका वाहन जब्त करने की करवाई करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में सभी जिला एवं अनुमंडल स्तरीय प्रशासनिक पदाधिकारी,सभी जिला स्तरीय/ अनुमंडल स्तरीय पुलिस अधिकारी,सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं थानाध्यक्ष उपस्थित थे।

CMO Bihar General Administration Department, Govt. of Bihar Bihar Police District Administration Sitamarhi Home Department, Govt. of Bihar Sitamarhi Police

Address

समाहरणालय
Sitamarhi
843301

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when District Administration Sitamarhi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share