08/10/2026
भारतीय फिल्मों के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का आज सुबह गोवा में निधन हो गया। उनके बेटे मल्हार पाटेकर ने इसकी पुष्टि की।
दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का आज सुबह 5:20 बजे उनके घर पर ज़बरदस्त कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया। 45 मिनट तक लगातार CPR देने के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। एक मेडिको-लीगल केस (MLC) दर्ज किया गया है और पोस्टमार्टम किया जाएगा: डॉ. शेखर सालकर, प्रमुख, ऑन्कोलॉजी विभाग, मणिपाल अस्पताल।
क्या आप जानते हैं कारगिल युद्ध के दौरान नाना पाटेकर ने भी आधिकारिक तौर पर भारतीय सेना ज्वाइन की थी. उस वक्त उन्हें सेना में मानद कैप्टन के रूप में ज्वॉइन किया गया था. कारगिल वार के दौरान वह मुगलपुरा, सोपोर, बारामुला, कुपवाड़ा और द्रास जैसे तनावपूर्ण क्षेत्र में तैनात थे।
इतना ही नहीं नाना पाटेकर एलओसी पर मिलिट्री हॉस्पिटल में सैनिकों की देख-रेख भी करते थे. वह सैनिकों के साथ एक जगह से दूसरी जगह भी जाया करते थे. जब नाना पाटेकर कारगिल वार में शामिल हुए तो लोगों के जहन में एक ही सवाल आया था कि वह एक एक्टर हैं और उन्हें सेना में एंट्री कैसे मिल गई. आइए जानते हैं इसके बारे में।
आपको बता दे प्रहार की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर ने मराठा लाइट इन्फेंट्री के साथ तीन साल तक कड़ी ट्रेनिंग ली. 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान नाना ने देश की सेवा के लिए सेना में शामिल होने की इच्छा जताई. शुरुआत में सैन्य अधिकारी नाना की इच्छा के खिलाफ थे, लेकिन वे झुकने को तैयार नहीं थे. नाना ने अपने राष्ट्रीय स्तर के शूटिंग अनुभव का उदाहरण भी दिया, लेकिन कुछ नहीं हुआ.
तमाम विरोध के बावजूद नाना पीछे हटने को तैयार नहीं थे, उन्हें वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने बताया कि केवल रक्षा मंत्रालय ही इसे मंजूरी दे सकता है.नाना ने तत्कालीन रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडीस को मनाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने भी मना कर दिया।
कौन बनेगा करोड़पति में अपनी उपस्थिति के दौरान नाना ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा ‘मैं अपने रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस जी को जानता था, इसलिए मैंने उन्हें फोन किया. उन्होंने भी कहा कि यह असंभव है. मैंने उनसे कहा कि भले ही कमीशन के लिए छह महीने का प्रशिक्षण होता है, लेकिन मैंने तीन साल तक प्रशिक्षण लिया,उन्हें आश्चर्य हुआ और उन्होंने मुझसे इसके बारे में पूछा. मराठा लाइट इन्फैंट्री के साथ मेरे अनुभव के बारे में जानने के बाद, उन्होंने मुझसे पूछा, ‘आप कब जाना चाहते हैं?’
तब जाकर उन्हें ये सुनहरा मौका मिला। अगस्त 1999 में नाना भारतीय सेना में कैप्टन के तौर पर शामिल हुए और उन्होंने अपनी वर्दी को गर्व के साथ पहना और द्रास, कुपवाड़ा, बारामुल्ला, सोपोर और मुगलपुरा जैसे संघर्ष-ग्रस्त क्षेत्रों में तैनात रहे इतना ही नहीं उन्होंने न सिर्फ बॉर्डर पर पेट्रोलिंग की, बल्कि अस्पतालों में घायल जवानों की सेवा भी की।
कारगिल युद्ध में जाने के किए छोड़ दी थी फ़िल्म की शूटिंग:
आपको बता दे नाना पाटेकर ने कारगिल के युद्ध के दौरान कुछ समय के लिए एक्टिंग से ब्रेक ले लिया था। इसके बाद वो लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंट में बतौर कैप्टेन भर्ती हो गए थे।
आज नाना पाटेकर के निधन की खबर ने सिनेमा जगत को स्तब्ध कर दिया है. 75 साल की उम्र में दिग्गज एक्टर ने आखिरी सांस ली।