23/03/2025
माँ भारती के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद भगत सिंह, राजगुरु, और सुखदेव को ‘शहीद दिवस’ पर स्मरण कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।
इन महान क्रांतिकारियों ने अपने जीवन से यह सिद्ध किया कि राष्ट्रप्रेम से बड़ा कोई कर्त्तव्य नहीं होता है। अपने शौर्य और ओजस्वी विचारों से युवाओं में देशभक्ति का संचार कर, राष्ट्रव्यापी स्वाधीनता आंदोलन की अलख जगाने वाले भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु का बलिदान युगों-युगों तक देशवासियों को ‘राष्ट्र हित सर्वोपरि’ की प्रेरणा देता रहेगा।
14/03/2025
रंगों के त्योहार होली की बधाई एवं शुभकामनाएं। होली सामाजिक समरसता का प्रतीक है। होली का यह पवित्र त्योहार आप लोग के जीवन में खुशियों के नए रंग लेकर आए। यह पवित्र त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का भी प्रतीक है। होली का त्योहार प्रेम, भाईचारे एवं सद्भाव के साथ मनाएं।
14/02/2024
प्रकृति प्रेम, नव चेतना के पावन पर्व ''बसंत पंचमी'' की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
माँ सरस्वती हम सभी को सुख-शांति, आरोग्यता एवं ज्ञान के आशीर्वाद से समृद्ध करें, यही प्रार्थना है।
03/12/2023
हमारे इतिहास के महत्वपूर्ण क्षणों में डॉ. राजेंद्र प्रसाद की गहन बुद्धिमत्ता और दृढ़ नेतृत्व अत्यंत गर्व का स्रोत है। लोकतंत्र और एकता के चैंपियन के रूप में उनके प्रयास पीढ़ियों तक गूंजते रहेंगे। उनकी जयंती पर उन्हें शत-शत नमन।
19/11/2023
आदिदेव नमस्तुभ्यं प्रसीदमम् भास्कर |
दिवाकर नमस्तुभ्यं प्रभाकर नमोऽस्तुते॥
सूर्योपासना के अनुपम लोकपर्व छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनायें!
10/11/2023
धन त्रयोदशी- धनतेरस के पावन पर्व पर आप सभी को हार्दिक मंगलकामनाएं. भगवान धन्वन्तरि आपके जीवन में स्वास्थ्य, वैभव और समृद्धि लेकर आएं