Siwan Bihar

Siwan Bihar

Share

सिवान और आस पास की खबरों के लिए पेज को लाइक और फॉलो करें. Send Message बटन द्वारा न्यूज़ हम तक भेजें

29/05/2026

सिवान जिला के नौतन थाना क्षेत्र के बरोहा गांव में जमीनी विवाद में दो व्यक्ति की कुदाल से हमला कर मौत की धाट उतार दी है जिनका नाम शंकर सिंह , बांका सिंह
वही धायल मैनेजर सिंह ; हीरा सिंह; जो गंभीर रूप से घायल है

28/05/2026

सीवान: बकरीद मनाकर दुबई जा रहे दोस्त को स्टेशन छोड़ लौट रहे युवकों को कार ने रौंदा, दो की मौत

महादेवा थाना क्षेत्र अंतर्गत हाकाम हाईवे स्थित कुशवाहा मोड़ के समीप गुरुवार को एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है. यहां एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी. इस भीषण भिड़ंत में बाइक पर सवार दोनों युवकों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान पड़ोसी जिले गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र स्थित सहदौलेपुर गांव निवासी मासूम अली और एहसान अली के रूप में की गई है. घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है और गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है.अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Photos from Siwan Bihar's post 26/05/2026

यूपी में बड़ा हादसा, सीवान के दरोगा समेत कैदी की मौत कैदी को पेशी से लौट रही बस पलटी, सीवान लौटेगा दरोगा रविचरण राम का पार्थिव शरीर

26/05/2026

हुसैनगंज थानान्तर्गत 01 पिकअप से चोरी की गई 03 मवेशी बरामद 01 अभियूक्त गिरफ्तार

25/05/2026

सीवान: स्मैक कारोबारी श्याम बिहारी कुमार उर्फ श्याम STF के हत्थे चढ़ा, समाजसेवी की आड़ में स्मैक की तस्करी करता था श्याम

19/05/2026
17/05/2026

सीवान: सड़क हादसे में ग्यासपुर गांव निवासी एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

सीवान।उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शनिवार को हुए सड़क हादसे में सीवान जिले के सिसवन थाना के ग्यासपुर गांव के रहने वाले एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में पति-पत्नी, उनकी दो बेटियां और एक रिश्तेदार शामिल हैं. मृतकों की पहचान ग्यासपुर गांव निवासी मनीष श्रीवास्तव, उनकी पत्नी कंचन देवी, 16 वर्षीय बेटी आस्था कुमारी और 11 वर्षीय बेटी अदिति कुमारी के रूप में हुई है. एक अन्य मृतक परिवार का करीबी संबंधी बताया जा रहा है. परिवार वर्षों पहले हरियाणा के फरीदाबाद में बस गया था, लेकिन गांव से उनका रिश्ता बना हुआ था. बताया जाता है कि मनीष श्रीवास्तव के नाना का कुछ दिन पहले निधन हो गया था. परिवार सारण जिले के मढ़ौरा में आयोजित ब्रह्मभोज में शामिल होने आया था. कार्यक्रम खत्म होने के बाद शनिवार को सभी लोग कार से वापस हरियाणा के फरीदाबाद लौट रहे थे. इसी दौरान आजमगढ़ जिले के कंधरापुर थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 238 के पास दोपहर करीब तीन बजे तेज रफ्तार के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा ।

16/05/2026

सीवान डीएम विवेक रंजन मैतत्रेय के बड़ी कार्रवाई । पंचायत सचिव निलंबित

सीवान -पंचायत सचिव पवन कुमार निलंबित,गैर कानूनी कार्य करने के कारण सीवान DM की कारवाई, हड़ताल अवधि में वित्तीय भुगतान का है मामला.

10/05/2026

बैकुंठपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत संदिग्ध अवस्था में एक अज्ञात किशोरी का शव बरामद, कांड दर्ज, अनुसंधान जारी

10/05/2026

चैनपुर थानान्तर्गत हत्याकांड में संलिप्त अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

10/05/2026

जीरादेई थानान्तर्गत लूट की घटना का सफल उद्भदन, 04 अभियुक्त गिरफ्तार

Want your business to be the top-listed Government Service in Siwan?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Website

Address


Siwan
841226