30/05/2026
बिहार के होनहार छात्र संचित पटेल का चयन इंटरनेशनल ओलंपियाड के लिए हुआ है.संचित पटेल अंतरराष्ट्रीय जूनियर साइंस ओलंपियाड में भारत का प्रतिनिधत्व करेंगे.संचित पटेल को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं 🎉🎉🎉
जय शिवाजी - जय पटेल
30/05/2026
रूस और तालिबान ने एक सैन्य-तकनीकी सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इसमें हथियारों का आदान-प्रदान, लाइसेंसिंग, सैन्य तकनीकें और संयुक्त विकास परियोजनाएं शामिल हैं। इस कदम से पाकिस्तान को नाराजगी हो सकती है। अफगानिस्तान की स्थिरता भारत-रूस बातचीत के एजेंडे में रही है। यह रक्षा समझौता नई दिल्ली के लिए भी दिलचस्पी का विषय होगा, जिसने पाकिस्तान के सैन्य हमलों के सामने काबुल की संप्रभुता का समर्थन किया है।
यह पहला रक्षा समझौता है, जो मौजूदा तालिबान शासन ने किसी देश के साथ किया है। इस डील पर इस सप्ताह मॉस्को में अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा फोरम के दौरान हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता दिखाता है कि काबुल की कोशिश पाकिस्तान की सेना की आक्रामकता के खिलाफ सैन्य समर्थन पाने की है।
जय शिवाजी - जय पटेल
30/05/2026
चंदौली के जिला अस्पताल पहुंचकर गार्गी सिंह पटेल का कुशल छेम जाना,सिर और आंखों पर गंभीर चोट है एक महिला के साथ जो बर्बरता हुई वह बर्दाश्त योग्य नहीं..
उन्होंने जो बर्बरता की कहानी बताई वह दिल दहला देने वाली है, हालांकि कल रात को ही पुलिस कप्तान चंदौली से हमारे फोन वार्ता हो गई थी और आज फिर उन्होंने पूर्ण भरोसा दिया कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेंगे..
सनद रहे कि अगर इस मामले में UP Police -प्रशासन किसी तरह की दबाव में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं करती है तो सरदार सैनिक आंदोलन को बाध्य होंगे और उसकी सारी जिम्मेदारी MYogiAdityanath की होगी।
Dr RS Patel UnOfficial
Dr. Pallavi Patel
अमरेन्द्र सिंह बाहुबली
एडवोकेट शनी पटेल
जय शिवाजी - जय पटेल
29/05/2026
भारतीय जनता पार्टी अंबेडकरनगर दिलीप पटेल देव जी को अम्बेडकरनगर जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर बहुत बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामना l💐💐💐💐💐
जय शिवाजी - जय पटेल
29/05/2026
एक महिला के साथ इस तरह की हिंसात्मक घटना की जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है। चंदौली में सपा महिला जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल के साथ हुई घटना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रशासन को चाहिए कि वह दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे और उन्हें सजा दिलाए। अखिलेश यादव जी को भी इस मामले में संज्ञान लेना चाहिए और अपने समाज की महिलाओं की सुरक्षा के लिए काम करना चाहिए। यदि वे ऐसा नहीं करते हैं तो क्या यह नहीं माना जाएगा कि वे अपने समाज के लोगों को संरक्षण दे रहे हैं? समाज के लोगों को भी आगे आकर इस तरह की घटनाओं के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए
जय शिवाजी - जय पटेल
29/05/2026
इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत और इजरायल के संबंधों को अद्वितीय बताया है, उन्होंने कहा कि भारत इजरायल का एक सच्चा मित्र है, जहां इजरायल के लिए लोगों के दिलों में विशेष स्थान है। इजरायली प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया के कई हिस्सों में उनके देश का विरोध होता है, लेकिन भारत में इजरायल के प्रति सकारात्मक भावनाएं हैं। नेतन्याहू ने वेस्ट बैंक में एक कार्यक्रम में यह बात कही।
जय शिवाजी - जय पटेल
29/05/2026
श्री दिलीप देव पटेल जी को अम्बेडकरनगर भाजपा अध्यक्ष के पद पर निर्वाचित होने पर ढेरों बधाई एवं शुभकामनाएँ
जय शिवाजी - जय पटेल