AISA-All India students association Siwan

AISA-All India students association Siwan

Share

क्रांतिकारी राष्ट्रीय छात्र आंदोलन का स्वर ✅

Photos from AISA-All India students association Siwan's post 04/06/2026

NEET- AEDO पेपर लीक ख़िलाफ़
TRE 4 की माँग रहें युवाओं पर लाठी चार्ज के ख़िलाफ़

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के इस्तीफ़ा की माँग के साथ

सिवान में हस्ताक्षर अभियान!
बिहार के छात्र अब नहीं सहेंगे !

Photos from AISA-All India students association Siwan's post 01/06/2026
Photos from AISA-All India students association Siwan's post 01/06/2026

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो!- आरवाईए

शिक्षा और रोजगार पर हमला नहीं सहेंगे - आइसा

आज दिनांक 1 जून को इंकलाबी नौजवान सभा और आइसा ने संयुक्त रूप से सिवान के अंबेडकर पार्क से जेपी चौक तक शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो!
NTA जैसी भ्रष्ट और गैर-जिम्मेदार संस्था को तुरंत भंग करो!
सभी पेपर लीक की न्यायिक जांच कर दोषियों को कड़ी सजा दो।
प्रभावित छात्रों को न्याय और मुआवजा दो!
शिक्षा और रोजगार पर हमला -नहीं सहेगा हिंदुस्तान के नारों के साथ मार्च निकाला गया।
मार्च को संबोधित करते हुए इंकलाबी नौजवान सभा के जिला सचिव व भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य जयशंकर पंडित ने कहा कि मोदी सरकार ने पहले हीं देश के रेल, भेल, सेल , एयरपोर्ट सहित कई सरकारी संस्थानों बेच दिया है। अब नीट , एईडीओ, एस एस जीडी सहित पेपर लीक सांस्थानिक तरीकों से किया जा रहा है ।
मन की बात करने वाले मोदी जी पेपर लीक पर एक शब्द बोलने के लिए तैयार नहीं है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को स्वत हीं इस्तीफा दे देना चाहिए । व सभा को संबोधित करते हुए RYA के केंद्रीय कमिटी सदस्य व भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य विशाल यादव ने कहा । बिहार सहित देश में लगातार सात सालों में 70 से ज्यादा पेपर लीक हुआ है। इससे स्पष्ट हो गया है देश और प्रदेश की सरकारी नौजवानों के रोजगार के प्रति कितनी गंभीर है।
वही इस मार्च को संबोधित करते हुए आइसा जिला अध्यक्ष प्रिंस पासवान ने कहा कि देश के लाखों छात्र रात दिन मेहनत कर के पढ़ाई करते है लेकिन पेपर लीक के कारण नौजवान आत्म हत्या करने को मजबूर है। नौजवानों को इस सरकार से उम्मीद छोड़ कर सड़क पर उतर जाना चाहिए। डॉ लोहिया ने कहा है कि जब संसद बीरान हो जाता है तो सड़कों को गुलजार करना पड़ता है। छात्र नौजवानों के सामने संघर्ष हों एक मात्र विकल्प है इस मार्च विकाश यादव, सुनील पासवान, गुड्डू मिश्रा, आयुष कुमार,धीरज कुमार,रामायण यादव, विकी साह, सतेंद्र यादव, राजू साह, कल्लू बासफोर, प्रदीप बसफोर, नीरज कुशवाह , संजीव यादव सहित तमाम छात्र नौजवान उपस्थित थे।

01/06/2026

📍सिवान, बिहार

अखिल भारतीय आक्रोश दिवस!

लगातार हो रहे पेपर लीक के ख़िलाफ़, युवाओं के भविष्य को गर्त में धकेलने के ख़िलाफ़।
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफ़ा दो !
अब नहीं सहेंगे !

Photos from AISA-All India students association Siwan's post 01/06/2026

पीड़ित परिवार से मिल शिवराजपूर घटना कि माले ने की जाँच
घटना शर्मनाक
2 जून को बडहरिया में होगा प्रतिवाद
सीवान 1 जून 2026:-- बडहरिया थाना अन्तर्गत शिवराजपूर निवासी शहजाद अली(26) वर्ष की मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी और मोटरसाइकिल में बांधकर घसीटा गया, हत्यारों ने ही 112 पर डायल कर पुलिस को बुलाया परिवार को सूचना दिए बगैर पुलिस ने पोस्टमार्टम करा दिया शहजादा को छोटे-छोटे चार बच्चे हैं, विदित हो कि शहजादा दो भाई थे छ: माह पहले बड़े भाई की हत्या कर पेड़ में टांग दिया गया था बड़े भाई के भी छ: बच्चे हैं जाँच टीम ने घटना को शर्मनाक बताते हुए कहा की पूरे देश भर में जिस तरह की घटनाएं घट रहीं हैं उससे लगता हैं कि सरकार और प्रशासन नाम का कोई चीज़ नहीं रह गया हैं पूरा अराजकता का महौल हैं इसलिए कानून को लागू करने के लिए जनता को सड़क पर उतरना होगा ? उक्त बाते भाकपा माले के सात सदस्यीय जाँच टीम घटना स्थल का दौरा करने के बाद माले जिला कार्यालय खुरमाबाद सीवान में भाकपा माले जिला सचिव इंद्रजीत चौरसिया,भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य विकास यादव,RYA जिला सचिव जयशंकर पंडित,मजदूर यूनियन राज्य सचिव अमित कुमार ने प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए उक्त बाते कहीं जाँच टीम ने कहा कि घटना कि जाँच कर हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग को लेकर 2 जून को बडहरिया में प्रतिवाद किया जायेगा, जाँच टीम में भाकपा माले जिला सचिव इंद्रजीत चौरसिया, राज्य कमिटी सदस्य विकास यादव ,जिला कमिटी सदस्य कुन्ती यादव, रमाशंकर चौरसिया, महेश सिंह, गुडु मिश्रा, मुन्ना यादव इत्यादि शामिल थे।

आवेदक
इंद्रजीत चौरसिया
भाकपा माले जिला सचिव सिवान

01/06/2026
31/05/2026

AISA-All India students association Siwan

Want your business to be the top-listed Government Service in Siwan?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Address


Siwan