Bjp Sohna Mandal

Bjp Sohna Mandal

Share

BJP SOHNA MANDAL GURUGRAM OFFICIAL ACCOUNT BJP SOHNA MANDAL

Photos from Bjp Sohna Mandal's post 29/03/2026

भाजपा सोहना मंडल में 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा-अभियान 2026' का भव्य आयोजन

सोहना, 29 मार्च 2026 - भाजपा सोहना मंडल द्वारा 28-29 मार्च 2026 को अग्रवाल धर्मशाला, अनाज मंडी सोहना में 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा-अभियान 2026' के अंतर्गत एक भव्य मंडल स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। मंडल प्रभारी श्री मेहर चंद गांधी के नेतृत्व में संपन्न हुई इस कार्यशाला में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री अनुज शर्मा ने पर्यवेक्षक के रूप में शिरकत की।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष श्री अजीत यादव, नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि राजेंद्र बागड़ी, मार्केट कमेटी चेयरमैन श्री दयाराम लोहिया, जिला महामंत्री प्रदीप सैनी, मुकेश शर्मा, जिला सोशल मीडिया प्रमुख स्मिता जी, जिला मीडिया प्रमुख श्री नरेश सैनी पार्षद, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष लोकेश भारद्वाज कपिल सैनी पार्षद सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यशाला के दौरान 7 सत्र आयोजित किए गए, जिसमें प्रमुख वक्ताओं ने पार्टी की रीति-नीति, अंत्योदय और सांगठनिक विषयों पर मार्गदर्शन दिया। 88 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और ऑनलाइन हाजिरी दर्ज की। प्रशिक्षण के उपरांत सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।

पर्यवेक्षक श्री अनुज शर्मा ने कहा, "प्रशिक्षण ही संगठन की आत्मा है।" कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और संगठन की मजबूती के संकल्प के साथ हुआ।

Bjp Gurugram Mahanagar BJP Haryana Tejpal Singh Tanwar Nayab Saini

24/03/2026

संगठन बैठक सोहना मंडल

Photos from Bjp Sohna Mandal's post 05/02/2026

#सोहनाविधानसभा #सोहनामंडल #बजट #चर्चा #कार्यक्रम

सोहना मंडल में #गुरुग्राम #महानगर #ज़िलाअध्यक्ष #श्री #अजीत #सिंह जी की प्रमुख उपस्थिति में तथा #सोहनामंडल #अध्यक्ष #श्री #सौरभ #सिंगला जी की अध्यक्षता में बजट चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में #गुरुग्राम #महानगर के #जिलापदाधिकारी #ज़िलामहामंत्री श्री मुकेश शर्मा जी, #प्रिंटमीडिया
#ज़िलाप्रमुख श्री नरेश सैनी जी एवं #सोशलमीडिया #ज़िलाप्रमुख श्रीमती स्मिता दंडवतेजी विशेष रूप से #उपस्थित रहे।
साथ ही #मानेसर मंडल अध्यक्ष श्री मनोज यादव जी, #तावडू मंडल अध्यक्ष श्री शिवम गर्ग जी, #बिस्सर मंडल अध्यक्ष श्री छत्तर सिंह जी, #दमदमा मंडल अध्यक्ष श्री मनोज सहजवास जी तथा सोहना मंडल के #सभीसम्मानित #कार्यकर्ता श्री गौरव दायमा जी, श्री सतबीर जी, श्री नरेश जी, सोहना नगर परिषद के चेयरमैन श्री बागड़ी जी, डॉ. रामवीर जी सहित अनेक सम्मानित कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं सोहना क्षेत्र के गणमान्य नागरिक कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान बजट के विभिन्न प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा आमजन से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।,💐💐💐🪷🪷🪷💐💐💐💐🪷🪷🪷💐💐

Photos from Bjp Sohna Mandal's post 05/02/2026

सिखों का अपमान न भाजपा सहेगी, न ही भारत की जनता। 🙏 राहुल गांधी की आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ सोहना बाईपास पर गुरुग्राम महानगर जिला अध्यक्ष श्री अजित सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया और सोहना भाजपा मण्डल में राहुल गांधी का पुतला फूंका गया। 😊 #राहुल_गांधी_के_विरोध_में #सिख_एकता #भाजपा_प्रोटेस्ट

Ajit Singh Bjp Sohna Mandal BJP Gurugram BJP Haryana Manohar Lal Nayab Saini

04/02/2026

सिखों ने इस देश के लिए बलिदान दिए हैं, इस देश की आन, बान और शान की रक्षा की है।

सिख मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के लिए गद्दार जैसे शब्दों का प्रयोग करना बेहद निंदनीय और शर्मनाक है।

राहुल गांधी को रवनीत बिट्टू जी से माफी माँगनी चाहिए।

Ajit Singh Bjp Sohna Mandal BJP Haryana

Photos from Bjp Sohna Mandal's post 26/01/2026

77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आज सोहना स्थित ताऊ देवीलाल खेल स्टेडियम में सोहना तावडू के लोकप्रिय विधायक श्री Tejpal Singh Tanwar जी के साथ ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को नमन किया। यह क्षण हमें हमारे संविधान की शक्ति, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्र के प्रति हमारे कर्तव्यों की याद दिलाता है।

संविधान से प्राप्त अधिकारों और कर्तव्यों के संतुलन ने भारत को विश्व का सबसे बड़ा, सशक्त एवं जीवंत लोकतंत्र बनाया है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में ‘विकसित भारत’ के संकल्प को सिद्ध करने हेतु समर्पित समस्त देशवासियों को 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।

जय हिंद! 🇮🇳 वंदे मातरम्!

#सोहना #तेजपाल_तंवर Nayab Saini

23/12/2025

कल सांयकाल में सोहना विधानसभा में “आत्मनिर्भर भारत संकल्प रथ यात्रा” का घामडोज टोल प्लाजा पर सुपुत्र विजय तंवर द्वारा भव्य स्वागत किया गया। प्रदेश के हर जिले, हर विधानसभा, हर शहर और हर गांव में जनसमर्थन, उत्साह एवं राष्ट्रनिर्माण के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रही यह यात्रा आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने की दिशा में एक सशक्त कदम है।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करते हुए वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य हेतु हम सभी पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रहे हैं।
इस गरिमामयी अवसर पर आत्मनिर्भर भारत संकल्प रथ यात्रा के प्रदेश संयोजक, राज्यसभा सांसद श्री रामचंद्र जांगड़ा जी की उपस्थिति ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, जोश और प्रेरणा का संचार किया।
कार्यक्रम में गुरुग्राम महानगर जिला अध्यक्ष श्री अजीत सिंह यादव जी, जिला पदाधिकारीगण, गुरुग्राम महानगर भाजपा के सभी मोर्चों के जिलाध्यक्ष एवं सदस्य, तावडू नगरपालिका के वाइस चेयरमैन श्री धर्मेन्द्र भारद्वाज जी, सोहना-तावडू विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, समर्पित कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।


Bharatiya Janata Party (BJP) Narendra Modi BJP Haryana Nayab Saini Sourabh Singhal Sohna Bjp Sohna Mandal Ajit Singh

Want your business to be the top-listed Government Service in Sohna?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Website

Address


Sohna
122103