Team Sukhvinder Sonipat

Team Sukhvinder Sonipat

Share

Official account of Team Sukhvinder - Sonipat

07/11/2025

आज दैनिक भास्कर में हमारे गाँव और परिवार का उल्लेख देख हृदय गर्व और कृतज्ञता से भर गया।
यह सम्मान केवल हमारा नहीं, बल्कि उन सभी लोगों का है जिन्होंने हमेशा हमें प्रेम, समर्थन और विश्वास दिया।

आप सबके सहयोग और आशीर्वाद से ही यह सफर संभव हुआ है।
दिल से धन्यवाद दैनिक भास्कर और मेरे क्षेत्र की जनता का, आप सभी का साथ और विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी पूँजी है। 🙏🏼

05/11/2025
11/10/2025

आज बाढ़ड़ा अनाज मंडी में चल रहे किसानों के धरने में Indian National Congress के महासचिव एवं राज्यसभा सांसद माननीय Randeep Singh Surjewala जी, ज़िला प्रधान सुशील धानक जी और साथी कार्यकर्ताओं के साथ किसानों के बीच पहुंचकर उनका हौसला बढ़ाया।

यह धरना उन किसानों की पीड़ा को दर्शाता है जो अपनी मेहनत की फसलें गंवा चुके हैं। धरती से सोना उगाने वाला किसान अगर धरने पर है, तो यह सिर्फ उनकी नहीं, पूरे समाज की हार है।
हम सदैव ही हर उस संघर्ष के साथ हैं जो अन्याय और उपेक्षा के खिलाफ खड़ा होता है।

Photos from Sukhvinder Sheoran's post 10/10/2025
13/09/2025

आज बाढड़ा ब्लॉक में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन का सफल आयोजन हुआ, जिसमें ब्लॉक के समर्पित कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भाग लिया।
इस बैठक का आयोजन जिला कांग्रेस कमेटी चरखी दादरी के अध्यक्ष माननीय सुशील धानक जी की अध्यक्षता में किया गया। एवं सभी ने एकजुट होकर संगठन की मजबूती और आगामी रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया।

Indian National Congress Indian National Congress - Haryana

16/08/2025

एक और निर्भया... इस बार हमारी अपनी बेटी के साथ।

लौहारू की 19 साल की बेटी के साथ जो दरिंदगी हुई, वह किसी भी इंसान की रूह को झकझोर देने वाली है। यह केवल एक अपराध नहीं, इंसानियत के खिलाफ युद्ध है।

आज जब मैं वहाँ पहुँचा, सभी की आँखों में जो आँसू थे वो सिर्फ दुख नहीं, एक तड़प थी इंसाफ़ की तड़प। बेटियों के लिए सुरक्षित समाज की पुकार।

हम सबकी यही माँग है की ऐसा न्याय हो, जो सिर्फ कानून की किताबों में नहीं, समाज की रगों में दर्ज हो जाए।
ऐसी सज़ा हो, जो आने वाली पीढ़ियों को भी यह संदेश दे बेटियों के साथ दरिंदगी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

मनीषा बेटी, हमें माफ़ करना।
हम तुझे बचा नहीं सके।
लेकिन तुझे न्याय दिलाए बिना अब न समाज रुकेगा, न हम।

21/07/2025

आज बाढ़ड़ा तहसील कार्यालय के सामने धरने पर बैठे किसानों के बीच पहुँचा और अपने विचार रखे। ये सिर्फ एक धरना नहीं, बल्कि सरकार की नाकाम नीतियों के खिलाफ एक निर्णायक संघर्ष है।

उज्ज्वला योजना पूरी तरह फेल हो चुकी है, गांवों में ना गैस है, ना ही 24 घंटे बिजली। गरीब आज भी लकड़ी और गोबर से चूल्हा जला रहा है। स्मार्ट मीटर योजना ने भी जनता की परेशानियों को बढ़ाया है, पारदर्शिता के नाम पर सिर्फ भ्रम फैला है।
सभी लोगों से अपील की है कि अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें और संगठित होकर आवाज उठाएं।

24 जुलाई को किसानों की महापंचायत होगी, और उसी दिन मुख्यमंत्री की रैली भी है। ये कोई टकराव नहीं, लेकिन सच का सामना है। मैं हर उस आवाज के साथ सदैव हूं जो अन्याय के खिलाफ खड़ी है।

#किसानएकता

14/07/2025

आज मेरे जन्मदिन के अवसर पर जिस तरह से आप सभी ने अपने प्यार, शुभकामनाएँ और स्नेह से इस दिन को खास बनाया, उसके लिए मैं आप सबका दिल से आभार व्यक्त करता हूँ।

हर एक संदेश और हर एक अनमोल आशीर्वाद ने मेरे दिल को छू लिया। यह सिर्फ जन्मदिन की बधाइयाँ नहीं थीं, बल्कि आपके विश्वास और स्नेह का प्रतीक थीं जो मेरे सार्वजनिक जीवन की सबसे बड़ी प्रेरणा हैं।

आप सभी का साथ, मेरा आत्मबल है। इस सफर में सदैव साथ देने के लिए धन्यवाद। 🙏🏼

14/07/2025

हरदिल अज़ीज़ बड़े भाई Sukhvinder Sheoran जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और अपार सफलता का आशीर्वाद मिले।

नेता नहीं, हमारे लिए भाई हैं आप।
आपका सादा जीवन, ऊँचे विचार और जनता के लिए समर्पण सभी के लिए प्रेरणा है। 🙏🏼

29/06/2025

आज गांव हंसावास खुर्द के नवनियुक्त सरपंच श्री सत्यपाल जी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी । साथ ही, ग्रामवासियों को भी शांतिपूर्ण और सफल चुनाव संपन्न कराने के लिए साधुवाद किया। हमें पूर्ण विश्वास है कि सत्यपाल जी सबको साथ लेकर गांव के सर्वांगीण विकास को नई दिशा और गति देंगे।

साथ में मौजूद रहे भल्ले चेयरमैन जी, ग्रामवासी एवं साथीगण ।

Want your business to be the top-listed Government Service in Sonipat?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Address


BJP Office
Sonipat
131001