02/06/2026
महंगाई की मार से आम जनता परेशान!
एक बार फिर LPG गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी ने छोटे व्यापारियों, ढाबा संचालकों और आम परिवारों की कमर तोड़ दी है।
कमर्शियल सिलेंडर पिछले 5 महीनों में ₹1,571.50 तक महंगा
. 5 किलो वाला छोटा LPG सिलेंडर सिर्फ 1 महीने में ₹272 महंगा
क्या यही है “अच्छे दिनों” का वादा?
जनता अब जवाब मांग रही है!
महंगाई रोकने और आम आदमी को राहत देने के लिए मजबूत आवाज उठानी होगी।
30/05/2026
हिंदी पत्रकारिता दिवस पर सभी पत्रकार बंधुओं को हार्दिक शुभकामनाएं।
जनमानस की आवाज उठाने और समाज को जागरूक करने हेतु समर्पित आपकी पत्रकारिता लोकतंत्र की आधारशिला है
29/05/2026
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसानों के सच्चे हितैषी स्व. चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि।
उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन किसानों, मजदूरों एवं वंचित वर्गों के अधिकारों और सम्मान के लिए समर्पित किया। उनके आदर्श, विचार एवं संघर्ष सदैव हमें जनसेवा और राष्ट्रहित के मार्ग पर प्रेरित करते रहेंगे।
28/05/2026
ईद-उल-अज़हा के पावन अवसर पर आप सभी को दिली मुबारकबाद।
इस मुबारक अवसर पर हम सब मिलकर अपने जीवन में प्रेम, भाई-चारा एवं तरक्की और उन्नति के लिए दुआ करें।
27/05/2026
भारत के प्रथम प्रधानमंत्री, भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत्-शत् नमन।
राष्ट्र निर्माण, लोकतंत्र और आधुनिक भारत के विकास में आपका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
26/05/2026
राहुल गाँधी का युवाओं से सवाल।
25/05/2026
10 दिन में 4 बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम!
आज फिर पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 महंगा कर आम जनता पर महंगाई का एक और बोझ डाल दिया गया।
जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में Crude Oil के दाम लगातार कम हो रहे हैं, तो फिर देश की जनता को राहत क्यों नहीं मिल रही?
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों का असर सिर्फ गाड़ियों पर नहीं, बल्कि राशन, खेती, परिवहन और आम आदमी की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ रहा है।
25/05/2026
भारतीय संस्कृति की आस्था की निर्मल धारा, मोक्ष दायिनी माँ गंगा के अवतरण दिवस गंगा दशहरा की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं!
माँ गंगा की अविरल निर्मल और जीवनदायिनी धारा आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उन्नति, आरोग्यता और आध्यात्मिक भाव का संचार करे, यही मंगलकामना है।
हर हर गंगे!