05/05/2026
ज़िन्दगी कभी कभी ऐसे मोड़ पर ला खड़ा करती है जहाँ हौसले की असली परीक्षा होती है मेरा दुर्घटना मेरे और मेरे परिवार के लिए बहुत कठिन समय था मैं बुरी तरह घायल हो गया था, लेकिन आप सभी के प्यार,दुआओं और आशीर्वाद ने मुझे दोबारा खड़े होने की ताकत दी है ।
इस घटना ने कई सवाल भी खड़े किए है…कुछ ऐसे प्रश्न जिसके जवाब समय के साथ सामने आयेंगे।पर मुझे पूरा विश्वास है की सच कभी छुप नहीं सकता।।
आज मैं धीरे धीरे स्वस्थ हो रहा हूँ और मेरा हौंसला पहले से भी ज़्यादा मजबूत है ये संघर्ष सिर्फ़ मेरा नहीं बल्कि हम सब का है ।जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ होकर फिर से आप सब की सेवा में अपने आप को समर्पित कर दूँगा।सोनपुर नगर परिषद के विकास और आप सब के अधिकार के लिए मेरा संकल्प और भी मजबूत हो चुका है
आपका एक एक आशीर्वाद मेरी ताक़त है इसी तरह अपना प्यार और सहयोग बनाये रखें🙏🙏
अपका अपना
अमजद हुसैन
पूर्व अध्यक्ष नगर परिषद सोनपुर