Dr.Chandan Lal Mehta

Call Directions

Dr.Chandan Lal Mehta Doctor, Social Worker

05/10/2026
30/09/2026

सारण के मकेर प्रखंड के हैजलपुर गाँव में बाढ़ का कहर।जिसके कारण कई गांव जलमग्न हो चुके ।

बाढ़ के तेज बहाव और जलजमाव के कारण एक दो मंजिला मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गया। यह घटना बेहद चिंताजनक और पीड़ादायक है। प्रभावित क्षेत्र के सामने अब रहने और सुरक्षित जीवन की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।

प्रशासन से आग्रह है कि प्रभावित परिवार को तत्काल राहत, सुरक्षित आवास और उचित मुआवजा उपलब्ध कराया जाए।

#बाढ़ #सारण #मकेर #हैजलपुर

प्रीति के बेहतर इलाज और भविष्य की उम्मीद के लिए हमारे स्टाफ महेश कुमार, गुड्डू कुमार एवं अनुराग कुमार ने जिस लगन, मेहनत ...
29/09/2026

प्रीति के बेहतर इलाज और भविष्य की उम्मीद के लिए हमारे स्टाफ महेश कुमार, गुड्डू कुमार एवं अनुराग कुमार ने जिस लगन, मेहनत और मानवीय भावना के साथ प्रयास किया, वह वास्तव में सराहनीय है। इन सभी ने मिलकर प्रीति को खान सर के अस्पताल तक निःशुल्क इलाज के लिए पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस नेक कार्य में सभी ट्यूबर भाई एवं वीरेन्द्र भाई एवं shoba व्लॉग महत्वपूर्ण योगदान रहा। मैं आप सभी का तहे दिल से धन्यवाद और आभार व्यक्त करता हूँ। ❤️

आप सभी इसी तरह निस्वार्थ भाव से जरूरतमंद लोगों की सेवा करते रहें और अपने अच्छे कार्यों से सोनपुर का नाम रोशन करते रहें।

ईश्वर प्रीति को जल्द से जल्द स्वस्थ जीवन की ओर लौटने की शक्ति प्रदान करें। 🙏

परसा प्रखण्ड के हरना गाँव निवासी  वीरेंद्र राय जी के असामयिक निधन की दुःखद सूचना के बाद उनके शोकाकुल परिवार से मिलकर अपन...
29/09/2026

परसा प्रखण्ड के हरना गाँव निवासी वीरेंद्र राय जी के असामयिक निधन की दुःखद सूचना के बाद उनके शोकाकुल परिवार से मिलकर अपनी गहरी संवेदना एवं शोक व्यक्त किया।

बेंगलुरु में गाड़ी दुर्घटना के दौरान उनका निधन अत्यंत पीड़ादायक और हृदयविदारक है। इस दुःख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ा होना और उनके दुःख को साझा करना ही हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है।

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

लहलाद चक निवासी स्वर्गीय श्यामलाल मेहता जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं मर्माहत करने वाला रहा। ईश्वर से प्रार्थना ...
29/09/2026

लहलाद चक निवासी स्वर्गीय श्यामलाल मेहता जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं मर्माहत करने वाला रहा। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें🙏

सौरभ कुमार जी का असमय निधन परिवार, परिजनों और समाज के लिए अत्यंत पीड़ादायक है। इस अपूरणीय क्षति की घड़ी में मैं उनके शोक...
28/09/2026

सौरभ कुमार जी का असमय निधन परिवार, परिजनों और समाज के लिए अत्यंत पीड़ादायक है। इस अपूरणीय क्षति की घड़ी में मैं उनके शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिजनों को इस कठिन दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

🙏 मृत्यु भोज की परंपरा पर आपकी क्या राय है?यहाँ तो सफल रहा अब आगे आपलोगों की मर्जी ।🙏🙏दोस्तों, मैंने कई जगहों पर मृत्यु ...
26/09/2026

🙏 मृत्यु भोज की परंपरा पर आपकी क्या राय है?यहाँ तो सफल रहा अब आगे आपलोगों की मर्जी ।🙏🙏

दोस्तों, मैंने कई जगहों पर मृत्यु भोज की परंपरा को कम करने/बंद करने को लेकर सामाजिक स्तर पर चर्चा की है। मेरा मानना है कि किसी परिवार में मृत्यु के समय सबसे बड़ी जरूरत सांत्वना, सहयोग और संवेदना की होती है, न कि परिवार पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने की।

लेकिन यह सिर्फ मेरी राय नहीं होनी चाहिए।
आपकी राय क्या है?

👉 क्या मृत्यु भोज की परंपरा को बंद या सीमित किया जाना चाहिए?
👉 क्या इसकी जगह जरूरतमंद परिवार की मदद करना अधिक उचित होगा?
👉 आपके गाँव/समाज में इस विषय पर क्या सोच है?

कृपया अपनी राय कमेंट में जरूर लिखें।
आपकी एक छोटी-सी राय इस सामाजिक चर्चा को आगे बढ़ा सकती है। 🙏

#मृत्यु_भोज #सामाजिक_सुधार #आपकी_राय #समाज_की_बात

Address

Khushi Clinic Nayagaon
Sonpur
767017

Telephone

+919939753853

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dr.Chandan Lal Mehta posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share